13
BREAKING NEWS
लखीसराय के लाल इंटरनेशनल स्कूल में गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’, राधा-कृष्ण के रूप में सजे नौनिहालों ने मोहा मन!डिकॉय जांच में रेलवे का बड़ा एक्शन, दानापुर में 3000 से ज्यादा अवैध पानी की बोतलें पकड़ीं!नेपाल में आपदा के मृतकों को श्रद्धांजलि, 7 सितंबर को राष्ट्रीय शोक; आधा झुकेगा देश का झंडा!पटना में प्रेमी के लिए 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी तीन बच्चों की मां, 5 घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा!अररिया कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी; बंद लिफाफे में पहुंचा पत्र, 10 सितंबर से पहले धमाके की चेतावनी!शराबबंदी वाले बिहार में शराब लूटने की होड़; ट्रैक्टर पर चढ़कर बोतलें उठाते दिखे लोग, मधुबनी का वीडियो वायरल!मधुबनी कोर्ट के पास पुलिस को चकमा देकर कैदी फरार!बिहार में पुलिस पर बड़ा एक्शन, गया में 14 सस्पेंड; जहानाबाद के थानेदार पर भी गिरी गाज!बर्खास्त मधुबनी थानेदार को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, विभागीय कार्रवाई में खामियां मिलने पर आदेश रद्द!औरंगाबाद में PK की सभा में अंधेरा, पॉकेटमारों ने हाथ किया साफ़!औरंगाबाद में नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, 2 आरोपी गिरफ्तार; तीसरे की तलाश में SIT का एक्शन!किशनगंज में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 2 करोड़ की ब्राउन शुगर जब्त; एक तस्कर गिरफ्तार!नेपाल की मदद को दुनिया आगे आई, PM बालेन ने जताया आभार!नोटिस को किया नजरअंदाज तो पहुंच गया बुलडोजर वाला प्रशासन; रसल हाई स्कूल की जमीन से हटा कब्जा, अतिक्रमणकारियों में मचा हड़कंप!कैबिनेट में ‘गरम’ हुई कुर्सियां! दो मंत्री आमने-सामने, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप; बाहर निकला टोल का फरमान!
No menu items available
BREAKING
लखीसराय के लाल इंटरनेशनल स्कूल में गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’, राधा-कृष्ण के रूप में सजे नौनिहालों ने मोहा मन!डिकॉय जांच में रेलवे का बड़ा एक्शन, दानापुर में 3000 से ज्यादा अवैध पानी की बोतलें पकड़ीं!नेपाल में आपदा के मृतकों को श्रद्धांजलि, 7 सितंबर को राष्ट्रीय शोक; आधा झुकेगा देश का झंडा!पटना में प्रेमी के लिए 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी तीन बच्चों की मां, 5 घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा!अररिया कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी; बंद लिफाफे में पहुंचा पत्र, 10 सितंबर से पहले धमाके की चेतावनी!शराबबंदी वाले बिहार में शराब लूटने की होड़; ट्रैक्टर पर चढ़कर बोतलें उठाते दिखे लोग, मधुबनी का वीडियो वायरल!मधुबनी कोर्ट के पास पुलिस को चकमा देकर कैदी फरार!बिहार में पुलिस पर बड़ा एक्शन, गया में 14 सस्पेंड; जहानाबाद के थानेदार पर भी गिरी गाज!बर्खास्त मधुबनी थानेदार को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, विभागीय कार्रवाई में खामियां मिलने पर आदेश रद्द!औरंगाबाद में PK की सभा में अंधेरा, पॉकेटमारों ने हाथ किया साफ़!औरंगाबाद में नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, 2 आरोपी गिरफ्तार; तीसरे की तलाश में SIT का एक्शन!किशनगंज में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 2 करोड़ की ब्राउन शुगर जब्त; एक तस्कर गिरफ्तार!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

लखीसराय के लाल इंटरनेशनल स्कूल में गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’, राधा-कृष्ण के रूप में सजे नौनिहालों ने मोहा मन!
3 minutes ago
डिकॉय जांच में रेलवे का बड़ा एक्शन, दानापुर में 3000 से ज्यादा अवैध पानी की बोतलें पकड़ीं!
19 minutes ago
नेपाल में आपदा के मृतकों को श्रद्धांजलि, 7 सितंबर को राष्ट्रीय शोक; आधा झुकेगा देश का झंडा!
26 minutes ago
पटना में प्रेमी के लिए 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी तीन बच्चों की मां, 5 घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा!
31 minutes ago
अररिया कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी; बंद लिफाफे में पहुंचा पत्र, 10 सितंबर से पहले धमाके की चेतावनी!
44 minutes ago

Bihar: पर्यटन विभाग के अधीक्षण अभियंता के घर निगरानी रेड, करोड़ों की संपत्ति का खुलासा; 12 डीड और 19 बैंक अकाउंट जब्त!

पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में शनिवार को निगरानी अन्वेषण...

पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में शनिवार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने पर्यटन विभाग में पदस्थापित अधीक्षण अभियंता अवधेश कुमार सिन्हा के ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान टीम को कथित रूप से आय से अधिक संपत्ति से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज हाथ लगे हैं।

निगरानी विभाग के अनुसार, इंजीनियर की संपत्ति उनकी ज्ञात आय से करीब 75 प्रतिशत अधिक पाई गई है। इसी आधार पर 16 जुलाई को मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

शनिवार को निगरानी की टीम ने पटना के राजीव नगर रोड नंबर-4 स्थित मंगलम फ्रेंड्स कॉलोनी में आवास, कार्यालय समेत कुल तीन ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।

तलाशी के दौरान टीम को 12 जमीन खरीद-बिक्री से जुड़े दस्तावेज (डीड), 19 बैंक खातों की जानकारी, तीन फ्लैट के कागजात और अन्य महत्वपूर्ण अभिलेख मिले हैं। निगरानी अधिकारियों ने बरामद दस्तावेजों और संपत्ति से जुड़े रिकॉर्ड को जब्त कर लिया है।

छापेमारी के दौरान निगरानी की सात सदस्यीय टीम मौजूद रही। कार्रवाई के समय अधिकारी स्वयं भी आवास पर मौजूद थे। टीम ने पूरे परिसर की गहन जांच की और किसी भी व्यक्ति को अंदर आने-जाने की अनुमति नहीं दी गई।

निगरानी अधिकारियों के मुताबिक, अभी जांच जारी है। बरामद दस्तावेजों और बैंक खातों की जांच की जा रही है। वहीं, केनरा बैंक का लॉकर अभी नहीं खुल पाया है। लॉकर खुलने के बाद संपत्ति से जुड़े और भी खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

फिलहाल निगरानी विभाग की जांच आगे बढ़ रही है। अधिकारियों का कहना है कि पूरी जांच के बाद ही संपत्ति और अन्य मामलों की विस्तृत जानकारी सामने आएगी।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: अब खेतों में उगेगा सिंदूर, बिहार का रामासी बना देश का पहला ‘सिंदूर ग्राम’, महिलाओं के हाथों बदलेगी गांव की तस्वीर!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top