16
BREAKING NEWS
आरा में महानंदा एक्सप्रेस डिरेल, गलत सिग्नल ने मचाई हलचल! इंजन-कोच पटरी से उतरे, स्टेशन मैनेजर सस्पेंड; कई ट्रेनें प्रभावित!शेखपुरा में मोटर चोरी के आरोपी युवकों को बाल मुंडवाने और गधे पर घुमाने की थी तैयारी, ऐन वक्त पर पहुंची पुलिस!शेखपुरा में गुरु सम्मान की गूंज, संत कोलंबस पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस पर बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा!सनवर्ल्ड पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस की धूम, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा समारोह!गुरु सम्मान से सजा नाथ पब्लिक स्कूल, शिक्षक दिवस पर विद्यार्थियों ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा!CM के सामने बाढ़ का दर्द, सुरक्षा घेरे में दब गई फरियाद; सम्राट चौधरी तक पहुंचा पीड़ित, गार्ड ने हटाया!नेपाल आपदा के 11वें दिन राहत की तीन बड़ी तस्वीरें; सुरंग से चीनी नागरिक और घर से 64 वर्षीय महिला रेस्क्यू, UN ने मांगे 5 करोड़ डॉलर!जन्माष्टमी पर शेखपुरा में ट्रैफिक पुलिस का ‘एक्शन प्लान’ तैयार, हर मोड़ पर जवान तैनात; 24 लाख का जुर्माना भी वसूला!शिक्षक दिवस पर नाथ पब्लिक स्कूल लखीसराय में दिखी भारतीय संस्कारों की झलक, सम्मानित हुए शिक्षाविद्!लखीसराय में ललन सिंह का ‘पावर शो’! कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत, सिमेन स्टेशन के स्थल निरीक्षण को लेकर बढ़ी हलचल!12 बजे ही जन्मे ‘कान्हा’; जन्माष्टमी पर शुभ मुहूर्त का ऐसा क्रेज, अस्पतालों में प्लान्ड डिलीवरी की बढ़ी डिमांड!नोटबुक नहीं, अंदर छिपी थी शराब की ‘फैक्ट्री’; 360 बोतलों का जुगाड़ देख उत्पाद विभाग भी रह गया हैरान!बिहार में CBI की कार्रवाई पर सरकार का ‘ब्रेक’; सरकारी सेवकों पर हाथ डालने से पहले लेनी होगी मंजूरी!चोरी के डर से Scorpio को बना दिया ‘छत की कार पार्किंग’; क्रेन से दो मंजिला मकान पर चढ़ी SUV, VIDEO वायरल!नेपाल आपदा का भयावह चेहरा; चीन ने पहली बार जारी किया मौत का आंकड़ा, 31 शव बरामद; 531 लापता, भारतीय टीम का रेस्क्यू ऑपरेशन तेज!
No menu items available
BREAKING
आरा में महानंदा एक्सप्रेस डिरेल, गलत सिग्नल ने मचाई हलचल! इंजन-कोच पटरी से उतरे, स्टेशन मैनेजर सस्पेंड; कई ट्रेनें प्रभावित!शेखपुरा में मोटर चोरी के आरोपी युवकों को बाल मुंडवाने और गधे पर घुमाने की थी तैयारी, ऐन वक्त पर पहुंची पुलिस!शेखपुरा में गुरु सम्मान की गूंज, संत कोलंबस पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस पर बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा!सनवर्ल्ड पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस की धूम, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा समारोह!गुरु सम्मान से सजा नाथ पब्लिक स्कूल, शिक्षक दिवस पर विद्यार्थियों ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा!CM के सामने बाढ़ का दर्द, सुरक्षा घेरे में दब गई फरियाद; सम्राट चौधरी तक पहुंचा पीड़ित, गार्ड ने हटाया!नेपाल आपदा के 11वें दिन राहत की तीन बड़ी तस्वीरें; सुरंग से चीनी नागरिक और घर से 64 वर्षीय महिला रेस्क्यू, UN ने मांगे 5 करोड़ डॉलर!जन्माष्टमी पर शेखपुरा में ट्रैफिक पुलिस का ‘एक्शन प्लान’ तैयार, हर मोड़ पर जवान तैनात; 24 लाख का जुर्माना भी वसूला!शिक्षक दिवस पर नाथ पब्लिक स्कूल लखीसराय में दिखी भारतीय संस्कारों की झलक, सम्मानित हुए शिक्षाविद्!लखीसराय में ललन सिंह का ‘पावर शो’! कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत, सिमेन स्टेशन के स्थल निरीक्षण को लेकर बढ़ी हलचल!12 बजे ही जन्मे ‘कान्हा’; जन्माष्टमी पर शुभ मुहूर्त का ऐसा क्रेज, अस्पतालों में प्लान्ड डिलीवरी की बढ़ी डिमांड!नोटबुक नहीं, अंदर छिपी थी शराब की ‘फैक्ट्री’; 360 बोतलों का जुगाड़ देख उत्पाद विभाग भी रह गया हैरान!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

आरा में महानंदा एक्सप्रेस डिरेल, गलत सिग्नल ने मचाई हलचल! इंजन-कोच पटरी से उतरे, स्टेशन मैनेजर सस्पेंड; कई ट्रेनें प्रभावित!
7 minutes ago
शेखपुरा में मोटर चोरी के आरोपी युवकों को बाल मुंडवाने और गधे पर घुमाने की थी तैयारी, ऐन वक्त पर पहुंची पुलिस!
14 hours ago
शेखपुरा में गुरु सम्मान की गूंज, संत कोलंबस पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस पर बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा!
15 hours ago
सनवर्ल्ड पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस की धूम, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा समारोह!
15 hours ago
गुरु सम्मान से सजा नाथ पब्लिक स्कूल, शिक्षक दिवस पर विद्यार्थियों ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा!
16 hours ago

Bihar: ऑक्सीजन के इंतजार में चली गई दो जिंदगियां, औरंगाबाद सदर अस्पताल में मौत पर बवाल!

औरंगाबाद: जिले से एक दर्दनाक हादसे और स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली खबर सामने आई है। सड़क हादसे...

औरंगाबाद: जिले से एक दर्दनाक हादसे और स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली खबर सामने आई है। सड़क हादसे में घायल तीन युवकों में से दो की मौत इलाज में देरी के आरोपों के बाद हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। मामले की जानकारी मिलने के बाद औरंगाबाद सांसद अभय कुशवाहा सदर अस्पताल पहुंचे और व्यवस्था को लेकर सिविल सर्जन को फोन पर कड़ी फटकार लगाई।

घटना नगर थाना क्षेत्र के कामा बिगहा मोड़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-19 की है। बताया जा रहा है कि बीती रात तीन युवक एक ही बाइक पर सवार होकर दूध लेने के लिए निकले थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने मानवता दिखाते हुए तीनों घायलों को आनन-फानन में औरंगाबाद सदर अस्पताल पहुंचाया। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल पहुंचने के बाद भी घायलों का इलाज समय पर शुरू नहीं हो सका। घायल युवक स्ट्रेचर पर तड़पते रहे और इलाज की प्रक्रिया में देरी होती रही।

परिजनों के मुताबिक, करीब 40 मिनट तक इलाज शुरू नहीं होने के कारण दो युवकों की हालत बिगड़ गई और उन्होंने दम तोड़ दिया। इसके बाद अस्पताल में मौजूद परिजनों और स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया।

मृतकों की पहचान पड़रिया गांव निवासी रामजनम यादव के पुत्र अभय कुमार और शाहपुर अखाड़ा निवासी लकी कुमार के रूप में हुई है। वहीं तीसरे घायल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज, गया रेफर किया गया है।

घटना की सूचना मिलने के बाद औरंगाबाद सांसद अभय कुशवाहा सदर अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने सांसद के सामने अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल उठाए और आरोप लगाया कि अगर समय पर इलाज मिल जाता तो दोनों युवकों की जान बच सकती थी।

सांसद ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सिविल सर्जन से फोन पर बात की और अस्पताल में इलाज व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश दिए।

इधर, नगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात ट्रक और चालक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

इस दर्दनाक घटना के बाद मृतकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है। वहीं अस्पताल की व्यवस्था को लेकर लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है।

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top