22
BREAKING NEWS
मुंबई में ATS के हत्थे चढ़ा बिहार का मोहम्मद हसन; जैश-ए-मोहम्मद के प्रचार का आरोप, किशनगंज में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट!191 करोड़ खर्च, फिर भी ट्रैफिक व्यवस्था बेहाल; भागलपुर में पीली लाइट के बीच कट रहे ऑनलाइन चालान, स्मार्ट सिटी सिस्टम पर उठे सवाल!बिहार में उद्योग लगाने वालों के लिए CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान; 30 दिन में क्लीयरेंस नहीं तो अधिकारी होंगे सस्पेंड, गया से निवेशकों को दिया बड़ा भरोसा!पटना में दिल दहला देने वाली वारदात; डेढ़ साल के मासूम की हत्या का आरोप बड़े भाई पर, मंदिर से शव लेकर लौटते वक्त पकड़ा गया; गांव में मचा हड़कंप!प्रेमिका संग कोर्ट मैरिज करने पहुंचा पति, पहली पत्नी ने चप्पल से पीटा; सुपौल का वीडियो वायरल!शिवहर पुलिस ने ₹25 हजार का इनामी अंतरजिला अपराधी नगिना सिंह गिरफ्तार, कई जिलों में दर्ज हैं मामले!JDU का बड़ा एक्शन! अनंत सिंह 6 साल के लिए पार्टी से बाहर, नीलम देवी भी निष्कासित; MLA पद पर संकट?कॉमनवेल्थ कबड्डी प्रतियोगिता में बेगूसराय की बेटी रिया कुमारी का जलवा; भारत-मलेशिया मुकाबले में शानदार प्रदर्शन कर बढ़ाया बिहार का मान!राज्य स्तरीय कबड्डी चैंपियनशिप में दम दिखाने रवाना हुई लखीसराय की बेटियां, श्रेया कुमारी संभालेंगी कप्तानी!शार्क के बीच 1,448 KM तैरकर महिला ने रचा इतिहास? 111 दिन तक समुद्र में किया सफर!मालिक की मौत के बाद भी 8 साल से अस्पताल के बाहर डटा है मुर्गा; ‘मार्टिन’ की कहानी ने दुनिया को किया भावुक!मोबाइल टावर पर निकाह, बहराइच में 3 घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा!लखीसराय के खेल भवन में गंदगी देख भड़के DM, जिम के 5 उपकरण दुरुस्त करने का निर्देश, लापरवाह कर्मियों को लगाई फटकार!मुजफ्फरपुर में AI से दुल्हन का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने का आरोप, शादी टूटी; चार भाई-बहन नामजद!इश्क की जिद में रेलवे टावर पर चढ़ी शादीशुदा महिला; प्रेमी से कोर्ट मैरिज की मांग पर सिवान स्टेशन में हाई-वोल्टेज ड्रामा!
No menu items available
BREAKING
मुंबई में ATS के हत्थे चढ़ा बिहार का मोहम्मद हसन; जैश-ए-मोहम्मद के प्रचार का आरोप, किशनगंज में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट!191 करोड़ खर्च, फिर भी ट्रैफिक व्यवस्था बेहाल; भागलपुर में पीली लाइट के बीच कट रहे ऑनलाइन चालान, स्मार्ट सिटी सिस्टम पर उठे सवाल!बिहार में उद्योग लगाने वालों के लिए CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान; 30 दिन में क्लीयरेंस नहीं तो अधिकारी होंगे सस्पेंड, गया से निवेशकों को दिया बड़ा भरोसा!पटना में दिल दहला देने वाली वारदात; डेढ़ साल के मासूम की हत्या का आरोप बड़े भाई पर, मंदिर से शव लेकर लौटते वक्त पकड़ा गया; गांव में मचा हड़कंप!प्रेमिका संग कोर्ट मैरिज करने पहुंचा पति, पहली पत्नी ने चप्पल से पीटा; सुपौल का वीडियो वायरल!शिवहर पुलिस ने ₹25 हजार का इनामी अंतरजिला अपराधी नगिना सिंह गिरफ्तार, कई जिलों में दर्ज हैं मामले!JDU का बड़ा एक्शन! अनंत सिंह 6 साल के लिए पार्टी से बाहर, नीलम देवी भी निष्कासित; MLA पद पर संकट?कॉमनवेल्थ कबड्डी प्रतियोगिता में बेगूसराय की बेटी रिया कुमारी का जलवा; भारत-मलेशिया मुकाबले में शानदार प्रदर्शन कर बढ़ाया बिहार का मान!राज्य स्तरीय कबड्डी चैंपियनशिप में दम दिखाने रवाना हुई लखीसराय की बेटियां, श्रेया कुमारी संभालेंगी कप्तानी!शार्क के बीच 1,448 KM तैरकर महिला ने रचा इतिहास? 111 दिन तक समुद्र में किया सफर!मालिक की मौत के बाद भी 8 साल से अस्पताल के बाहर डटा है मुर्गा; ‘मार्टिन’ की कहानी ने दुनिया को किया भावुक!मोबाइल टावर पर निकाह, बहराइच में 3 घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

मुंबई में ATS के हत्थे चढ़ा बिहार का मोहम्मद हसन; जैश-ए-मोहम्मद के प्रचार का आरोप, किशनगंज में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट!
1 hour ago
191 करोड़ खर्च, फिर भी ट्रैफिक व्यवस्था बेहाल; भागलपुर में पीली लाइट के बीच कट रहे ऑनलाइन चालान, स्मार्ट सिटी सिस्टम पर उठे सवाल!
1 hour ago
बिहार में उद्योग लगाने वालों के लिए CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान; 30 दिन में क्लीयरेंस नहीं तो अधिकारी होंगे सस्पेंड, गया से निवेशकों को दिया बड़ा भरोसा!
1 hour ago
पटना में दिल दहला देने वाली वारदात; डेढ़ साल के मासूम की हत्या का आरोप बड़े भाई पर, मंदिर से शव लेकर लौटते वक्त पकड़ा गया; गांव में मचा हड़कंप!
2 hours ago
प्रेमिका संग कोर्ट मैरिज करने पहुंचा पति, पहली पत्नी ने चप्पल से पीटा; सुपौल का वीडियो वायरल!
2 hours ago

Bihar: शादी, सात फेरे… और सुबह दुल्हन फरार, गया में ‘ब्राइड स्कैम’ का खतरनाक खेल!

गया: बिहार के गया जिले में शादी के नाम पर ठगी का ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सबको हैरान...

गया: बिहार के गया जिले में शादी के नाम पर ठगी का ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सबको हैरान कर दिया। यहां एक कथित ‘लुटेरी दुल्हन’ ने मंदिर में शादी रचाई और अगली ही सुबह दूल्हा पक्ष के लाखों रुपये के जेवर, कपड़े और नकदी लेकर फरार हो गई।

घटना मानपुर के कुम्हार टोली स्थित एक मंदिर की है, जहां हिंदू रीति-रिवाज से शादी कराई गई थी। लेकिन यह शादी महज एक साजिश साबित हुई।

शादी के नाम पर रचा गया जाल

पीड़ित धर्मेंद्र कुमार, जो उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के निवासी हैं, ने बताया कि उनके छोटे भाई रवींद्र की शादी कराने के लिए गया की लालमुनि देवी और रवि यादव ने संपर्क किया था।

शादी की तैयारियों के नाम पर दूल्हा पक्ष से सोने-चांदी के जेवर, कपड़े और करीब 1 लाख रुपये नकद ले लिए गए। तय कार्यक्रम के अनुसार मंदिर में विधि-विधान से शादी भी करवा दी गई।

विदाई के बाद हुआ बड़ा खेल

परिजनों के मुताबिक, शादी के अगले दिन जब विदाई के बाद परिवार गया जंक्शन से घर लौटने की तैयारी कर रहा था, तभी एक युवक कथित दुल्हन को बाइक पर बैठाकर फरार हो गया।

शुरुआत में परिवार को कुछ समझ नहीं आया, लेकिन काफी खोजबीन के बाद जब दुल्हन का कोई सुराग नहीं मिला, तब उन्हें ठगी का अहसास हुआ।

अंतरराज्यीय गैंग की आशंका

पीड़ित परिवार का आरोप है कि यह पूरी घटना पहले से रची गई साजिश थी और इसमें कई लोग शामिल हैं।

जांच के दौरान उत्तर प्रदेश के इलियास खान और शकील नाम के युवकों की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है। इससे पुलिस को एक अंतरराज्यीय गिरोह के सक्रिय होने की आशंका है।

पुलिस की कार्रवाई जारी

मामले में मुफस्सिल थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है। थानाध्यक्ष देवराज इंद्र ने बताया कि पुलिस ने एक महिला (जिसे कथित दुल्हन की बहन बताया जा रहा है) और एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और जल्द ही पूरे गिरोह का खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top