20
BREAKING NEWS
मुजफ्फरपुर में लॉ का छात्र बना हथियार तस्करी का आरोपी; किराए के कमरे से कट्टा, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद!मुजफ्फरपुर में CO पर बड़ी गाज; भू-माफियाओं से कथित सांठगांठ और 140 दिन तक म्यूटेशन लटकाने के आरोप में निलंबित!नाबालिग छात्रा से छेड़खानी का आरोप, गांव में निकली आरोपियों की ‘बारात’; VIDEO वायरल!बीच सड़क दारोगा से भिड़ा छेड़खानी का आरोपी युवक; वर्दी फाड़ी, कंधे का सितारा नोचा… VIDEO वायरल!पलट गई प्रतिभा? पति का आरोप—नौकरी लगते ही बदल गया रिश्ता, राहुल की नजदीकी को लेकर उठे सवाल!सिनेमा का ‘नाना’ नहीं रहा; 100+ फिल्मों का सफर कार्डियक अरेस्ट के बाद थमा!सीवान सदर अस्पताल में ‘मुर्दे भी महफूज नहीं’; मृत शरीर के गले से चेन निकालने का VIDEO वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल!शेखपुरा में ‘सेवा ज्योति’ की रोशनी, मैदान से सड़क तक दिखा भाजपा का शक्ति प्रदर्शन; मंत्री राम कृपाल यादव ने जलाया मशाल!शेखपुरा के सभी प्रखंडों में इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन, लोकतंत्र और संविधान के मुद्दे पर नेताओं ने जताया विरोध!शेखपुरा में युवा उत्सव का आगाज, DM शेखर आनंद ने कहा- खेल से निखरता है आत्मविश्वास और नेतृत्व!पूजा पर रेलवे का बड़ा तोहफा; पुणे-मुंबई से लेकर अहमदाबाद, अजमेर, जोधपुर और कोटा के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें!लखीसराय में दुर्गा पूजा पर प्रशासन का ‘कड़ा पहरा’, 123 प्रतिमाओं पर नजर; DJ और अश्लील गानों पर पूरी तरह रोक!पिकअप में नोट नहीं, सिक्कों का ‘पहाड़’; 29 बोरियों में मिले ₹5 के सिक्के, 13.87 लाख की बरामदगी से पुलिस भी हैरान!मां दुर्गा के विसर्जन में ‘सड़क का रोड़ा’ न बने अड़चन, सभापति ने DM से लगाई गुहार!बिहार में बाढ़ के बीच बड़ा एक्शन; 7 इंजीनियर सस्पेंड, मुख्य अभियंता पर भी गिरी गाज!
No menu items available
BREAKING
मुजफ्फरपुर में लॉ का छात्र बना हथियार तस्करी का आरोपी; किराए के कमरे से कट्टा, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद!मुजफ्फरपुर में CO पर बड़ी गाज; भू-माफियाओं से कथित सांठगांठ और 140 दिन तक म्यूटेशन लटकाने के आरोप में निलंबित!नाबालिग छात्रा से छेड़खानी का आरोप, गांव में निकली आरोपियों की ‘बारात’; VIDEO वायरल!बीच सड़क दारोगा से भिड़ा छेड़खानी का आरोपी युवक; वर्दी फाड़ी, कंधे का सितारा नोचा… VIDEO वायरल!पलट गई प्रतिभा? पति का आरोप—नौकरी लगते ही बदल गया रिश्ता, राहुल की नजदीकी को लेकर उठे सवाल!सिनेमा का ‘नाना’ नहीं रहा; 100+ फिल्मों का सफर कार्डियक अरेस्ट के बाद थमा!सीवान सदर अस्पताल में ‘मुर्दे भी महफूज नहीं’; मृत शरीर के गले से चेन निकालने का VIDEO वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल!शेखपुरा में ‘सेवा ज्योति’ की रोशनी, मैदान से सड़क तक दिखा भाजपा का शक्ति प्रदर्शन; मंत्री राम कृपाल यादव ने जलाया मशाल!शेखपुरा के सभी प्रखंडों में इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन, लोकतंत्र और संविधान के मुद्दे पर नेताओं ने जताया विरोध!शेखपुरा में युवा उत्सव का आगाज, DM शेखर आनंद ने कहा- खेल से निखरता है आत्मविश्वास और नेतृत्व!पूजा पर रेलवे का बड़ा तोहफा; पुणे-मुंबई से लेकर अहमदाबाद, अजमेर, जोधपुर और कोटा के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें!लखीसराय में दुर्गा पूजा पर प्रशासन का ‘कड़ा पहरा’, 123 प्रतिमाओं पर नजर; DJ और अश्लील गानों पर पूरी तरह रोक!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

मुजफ्फरपुर में लॉ का छात्र बना हथियार तस्करी का आरोपी; किराए के कमरे से कट्टा, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद!
3 hours ago
मुजफ्फरपुर में CO पर बड़ी गाज; भू-माफियाओं से कथित सांठगांठ और 140 दिन तक म्यूटेशन लटकाने के आरोप में निलंबित!
3 hours ago
नाबालिग छात्रा से छेड़खानी का आरोप, गांव में निकली आरोपियों की ‘बारात’; VIDEO वायरल!
3 hours ago
बीच सड़क दारोगा से भिड़ा छेड़खानी का आरोपी युवक; वर्दी फाड़ी, कंधे का सितारा नोचा… VIDEO वायरल!
3 hours ago
पलट गई प्रतिभा? पति का आरोप—नौकरी लगते ही बदल गया रिश्ता, राहुल की नजदीकी को लेकर उठे सवाल!
3 hours ago

Bihar: पहले जेब पर वार, फिर राहत का ऐलान! टोल टैक्स पर सरकार का यू-टर्न, जनता पूछ रही—क्या बाद में फिर खुलेगा वसूली का रास्ता?

पटना: बिहार में स्टेट हाईवे टोल टैक्स को लेकर सरकार का फैसला अब सियासी तूफान बन गया है। कैबिनेट में...

पटना: बिहार में स्टेट हाईवे टोल टैक्स को लेकर सरकार का फैसला अब सियासी तूफान बन गया है। कैबिनेट में टोल व्यवस्था लागू करने का फैसला हुआ, नियम जारी हुए और जैसे ही लोगों को निजी वाहनों पर भी टैक्स लगने की आशंका हुई, सरकार को सफाई देनी पड़ी।

24 घंटे के अंदर सरकार ने कहा कि प्राइवेट गाड़ियों से अभी टोल नहीं लिया जाएगा, सिर्फ कमर्शियल वाहनों से वसूली होगी। लेकिन अब सवाल उठने लगे हैं कि क्या यह फैसला जनता के दबाव में बदला गया या फिर आने वाले समय के लिए कोई नया रास्ता तैयार किया जा रहा है?

विपक्ष सरकार पर हमला बोल रहा है कि पहले आम लोगों पर आर्थिक बोझ डालने की तैयारी की गई और विरोध बढ़ने के बाद सरकार को पीछे हटना पड़ा। विपक्ष का सवाल है कि अगर निजी वाहनों पर टोल लगाना ही नहीं था, तो शुरुआती नियमों में सभी वाहनों से शुल्क वसूली की बात क्यों रखी गई?

जनता पूछ रही—आज कमर्शियल, कल कहीं प्राइवेट तो नहीं?

सरकार ने फिलहाल निजी वाहन मालिकों को राहत दी है, लेकिन लोगों के बीच यह चर्चा तेज है कि क्या भविष्य में टोल नीति में फिर बदलाव किया जा सकता है।

लोगों का सवाल है कि जब सरकार सड़क निर्माण और रखरखाव के नाम पर नई व्यवस्था ला रही है, तो क्या आने वाले दिनों में इसका दायरा बढ़ाया जाएगा? क्या आज सिर्फ व्यवसायिक वाहनों से शुरुआत कर बाद में निजी वाहनों को भी इसमें शामिल किया जा सकता है?

पहले फैसला, फिर सफाई… सरकार की तैयारी पर उठे सवाल

स्टेट हाईवे और बड़े पुलों पर टोल वसूली को लेकर सरकार ने तर्क दिया है कि इससे सड़क मरम्मत और नई परियोजनाओं के लिए पैसा मिलेगा। लेकिन विपक्ष का आरोप है कि सरकार जनता पर नए-नए आर्थिक बोझ डालने की तैयारी कर रही है।

राजनीतिक गलियारों में सवाल उठ रहा है कि अगर फैसला इतना स्पष्ट था तो पहले ही सरकार को यह बताना चाहिए था कि निजी वाहनों को इससे बाहर रखा जाएगा।

कमर्शियल वाहनों पर टैक्स, असर आम जनता की जेब पर भी!

सरकार भले ही कह रही है कि टोल सिर्फ कमर्शियल वाहनों से लिया जाएगा, लेकिन इसका असर आम लोगों पर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

ट्रक, बस और मालवाहक वाहनों पर अतिरिक्त खर्च बढ़ने से सामान की ढुलाई महंगी हो सकती है। इसका असर बाजार में कीमतों और यात्रियों के किराए पर भी पड़ सकता है।

टोल टैक्स पर घिरी सरकार, अब जवाब का इंतजार

स्टेट हाईवे टोल को लेकर सरकार ने फिलहाल निजी वाहन मालिकों को राहत दे दी है, लेकिन विपक्ष और आम लोगों का सवाल अभी कायम है—

क्या यह स्थायी राहत है या सिर्फ विरोध शांत करने के लिए लिया गया फैसला?

बिहार की जनता अब सरकार से साफ जवाब चाहती है कि टोल नीति का भविष्य क्या होगा और क्या आने वाले समय में आम वाहन मालिकों पर भी इसका बोझ डाला जाएगा।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: न घर बचा, न सहारा… कोसी ने छीन लिया ग्रामीणों का आशियाना!

रणजीत सम्राट
ब्यूरो हेड महुआ न्यूज़
बिहार /झारखण्ड

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top