छिपकली गिरा खाना खाकर एक ही परिवार के 11 लोग बेहोश
दोपहर का खाना परोसने के कुछ देर बाद सूरज कुमार की थाली में छिपकली दिखी। इसके बाद एक-एक कर सभी की तबीयत बिगड़ने लगी। सभी लोगों को स्थानीय ग्रामीणों की सहयोग से जैसे-तैसे सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के बाद सभी की हालत अब ठीक है।

लखीसराय जिला अंतर्गत पाली गांव में शुक्रवार दोपहर खाना खाने के बाद एक ही परिवार के 11 लोग अचानक बेहोश हो गए। खाना परोसने के कुछ देर बाद सूरज कुमार की थाली में छिपकली दिखी। इसके बाद एक-एक कर सभी की तबीयत बिगड़ने लगी। सभी को ग्रामीणों की मदद से सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद सभी की हालत अब ठीक है।
बीमारों में हरिकांत महतो की उम्र 59 साल है। राजेश कुमार 32 साल, राजकुमार 19 साल, राजू कुमार 18 साल और अविनाश कुमार 6 साल का है। इनके अलावा 5 छोटे बच्चे भी शामिल हैं। परिजनों ने बताया कि रोज की तरह दाल-भात और सब्जी बनी थी। खाना खाने के कुछ देर बाद चक्कर आने लगे। फिर सभी बेहोश हो गए। शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे। सभी को किसी तरह होश में लाकर अस्पताल ले जाया गया।
डॉक्टरों ने बताया कि सभी खतरे से बाहर हैं। उन्हें ओआरएस दिया गया। जांच की गई। स्थिति में सुधार होने के बाद सभी को डिस्चार्ज कर दिया गया। गांव में घटना के बाद दहशत का माहौल है। डॉक्टरों ने कहा कि ऐसी स्थिति में घबराना नहीं चाहिए, संयम से काम लेना चाहिए। प्रभावित सभी लोग एक ही परिवार के हैं।