अरियरी थाना में शिकायत लेकर पहुंचे बेलछी गांव के रजनीश कुमार को दरोगा राम प्रवेश भारती ने थप्पड़ मार दिया। रजनीश ने जमीन विवाद में खेत से गेहूं कटवाने में पुलिस की भूमिका पर सवाल पूछा था। इसी पर दरोगा भड़क गए। कॉलर पकड़कर थप्पड़ जड़ दिया। यह घटना थाना परिसर में हुई। पूरा मामला थाना के सीसीटीवी कैमरे में कैद है।
रजनीश ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर वह कई बार शिकायत कर चुके हैं। जिलाधिकारी के जनता दरबार में भी गुहार लगाई थी। इसके बाद पुलिस मौके पर मौजूद रही। विरोधी पक्ष ने पुलिस की मौजूदगी में गेहूं काट लिया। जब रजनीश ने दरोगा से इस पर सवाल किया तो उन्होंने मारपीट कर दी।
घटना के बाद रजनीश ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर दरोगा के खिलाफ शिकायत की है। पीड़ित ने निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।
Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.