16
BREAKING NEWS
शेखपुरा में भाजपा की जिला कार्यशाला, ‘सेवा समर्पण’ के जरिए संगठन को धार देने पर जोर!शेखपुरा में कृष्णमय हुआ ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र, नन्हे कलाकारों ने जीवंत की कान्हा की बाल लीलाएं!महाप्रलय के 10 दिन बाद सुरंग से जिंदा निकला शख्स, नेपाल में रेस्क्यू ऑपरेशन ने जगाई उम्मीद!पटना में गंगा का रौद्र रूप; सड़कों पर 3 फीट पानी, 1000 घर प्रभावित!प्रशांत किशोर का शिक्षकों पर तंज; गुरुजी से मास्टरजी और अब ‘मस्टरवा’ बन गए!शेखपुरा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, कार्यकर्ता सम्मेलन में संगठन मजबूती का संकल्प!लखीसराय के लाल इंटरनेशनल स्कूल में गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’, राधा-कृष्ण के रूप में सजे नौनिहालों ने मोहा मन!डिकॉय जांच में रेलवे का बड़ा एक्शन, दानापुर में 3000 से ज्यादा अवैध पानी की बोतलें पकड़ीं!नेपाल में आपदा के मृतकों को श्रद्धांजलि, 7 सितंबर को राष्ट्रीय शोक; आधा झुकेगा देश का झंडा!पटना में प्रेमी के लिए 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी तीन बच्चों की मां, 5 घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा!अररिया कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी; बंद लिफाफे में पहुंचा पत्र, 10 सितंबर से पहले धमाके की चेतावनी!शराबबंदी वाले बिहार में शराब लूटने की होड़; ट्रैक्टर पर चढ़कर बोतलें उठाते दिखे लोग, मधुबनी का वीडियो वायरल!मधुबनी कोर्ट के पास पुलिस को चकमा देकर कैदी फरार!बिहार में पुलिस पर बड़ा एक्शन, गया में 14 सस्पेंड; जहानाबाद के थानेदार पर भी गिरी गाज!बर्खास्त मधुबनी थानेदार को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, विभागीय कार्रवाई में खामियां मिलने पर आदेश रद्द!
No menu items available
BREAKING
शेखपुरा में भाजपा की जिला कार्यशाला, ‘सेवा समर्पण’ के जरिए संगठन को धार देने पर जोर!शेखपुरा में कृष्णमय हुआ ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र, नन्हे कलाकारों ने जीवंत की कान्हा की बाल लीलाएं!महाप्रलय के 10 दिन बाद सुरंग से जिंदा निकला शख्स, नेपाल में रेस्क्यू ऑपरेशन ने जगाई उम्मीद!पटना में गंगा का रौद्र रूप; सड़कों पर 3 फीट पानी, 1000 घर प्रभावित!प्रशांत किशोर का शिक्षकों पर तंज; गुरुजी से मास्टरजी और अब ‘मस्टरवा’ बन गए!शेखपुरा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, कार्यकर्ता सम्मेलन में संगठन मजबूती का संकल्प!लखीसराय के लाल इंटरनेशनल स्कूल में गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’, राधा-कृष्ण के रूप में सजे नौनिहालों ने मोहा मन!डिकॉय जांच में रेलवे का बड़ा एक्शन, दानापुर में 3000 से ज्यादा अवैध पानी की बोतलें पकड़ीं!नेपाल में आपदा के मृतकों को श्रद्धांजलि, 7 सितंबर को राष्ट्रीय शोक; आधा झुकेगा देश का झंडा!पटना में प्रेमी के लिए 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी तीन बच्चों की मां, 5 घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा!अररिया कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी; बंद लिफाफे में पहुंचा पत्र, 10 सितंबर से पहले धमाके की चेतावनी!शराबबंदी वाले बिहार में शराब लूटने की होड़; ट्रैक्टर पर चढ़कर बोतलें उठाते दिखे लोग, मधुबनी का वीडियो वायरल!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

शेखपुरा में भाजपा की जिला कार्यशाला, ‘सेवा समर्पण’ के जरिए संगठन को धार देने पर जोर!
56 minutes ago
शेखपुरा में कृष्णमय हुआ ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र, नन्हे कलाकारों ने जीवंत की कान्हा की बाल लीलाएं!
1 hour ago
महाप्रलय के 10 दिन बाद सुरंग से जिंदा निकला शख्स, नेपाल में रेस्क्यू ऑपरेशन ने जगाई उम्मीद!
1 hour ago
पटना में गंगा का रौद्र रूप; सड़कों पर 3 फीट पानी, 1000 घर प्रभावित!
1 hour ago
प्रशांत किशोर का शिक्षकों पर तंज; गुरुजी से मास्टरजी और अब ‘मस्टरवा’ बन गए!
2 hours ago

Bihar: बगहा में ट्रेन की चपेट में आने से भालू की मौत, 2 घंटे तक थमा रेल परिचालन!

बगहा: पश्चिम चंपारण के वाल्मीकिनगर–बगहा रेलखंड से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। भापसा रेल पुल पर ट्रेन की चपेट...

बगहा: पश्चिम चंपारण के वाल्मीकिनगर–बगहा रेलखंड से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। भापसा रेल पुल पर ट्रेन की चपेट में आने से एक जंगली भालू की मौत हो गई। हादसे के बाद करीब दो घंटे तक रेल परिचालन प्रभावित रहा। इस दौरान वंदे भारत एक्सप्रेस, सप्तक्रांति एक्सप्रेस और अंत्योदय एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोकना पड़ा।

सोमवार की अहले सुबह नरकटियागंज–गोरखपुर रेलखंड पर वाल्मीकिनगर और पनियहवा स्टेशन के बीच भापसा नदी पर बने रेलवे पुल संख्या-357 के पास यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि जंगल से निकलकर भालू रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया और किसी तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

रेलवे ट्रैक पर भालू के पड़े होने की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वनपाल राजेश रोशन, वनरक्षी सुजीत कुमार और पशु चिकित्सक डॉ. संदीप कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद भालू के शव को ट्रैक से हटाया गया, जिसके बाद रेल परिचालन धीरे-धीरे सामान्य हो सका।

हादसे के कारण कई महत्वपूर्ण ट्रेनें प्रभावित हुईं। यात्रियों को काफी देर तक ट्रेनों के रुकने का इंतजार करना पड़ा। वन विभाग अब यह पता लगाने में जुटा है कि आखिर किस ट्रेन की चपेट में आने से भालू की मौत हुई।

मदनपुर वनक्षेत्र पदाधिकारी नसीम अहमद अंसारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से सटे इस रेलखंड पर वन्यजीवों के ट्रैक पर आने की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं।

इस घटना ने एक बार फिर वन्यजीवों की सुरक्षा और जंगल क्षेत्र से गुजरने वाले रेल मार्गों पर सतर्कता बढ़ाने की जरूरत को उजागर कर दिया है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: समस्तीपुर में स्कूल जा रही छात्रा को बेख़ौफ़ अपराधियों ने गोली मारकर की हत्या, इलाके में सनसनी!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top