16
BREAKING NEWS
शेखपुरा में भाजपा की जिला कार्यशाला, ‘सेवा समर्पण’ के जरिए संगठन को धार देने पर जोर!शेखपुरा में कृष्णमय हुआ ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र, नन्हे कलाकारों ने जीवंत की कान्हा की बाल लीलाएं!महाप्रलय के 10 दिन बाद सुरंग से जिंदा निकला शख्स, नेपाल में रेस्क्यू ऑपरेशन ने जगाई उम्मीद!पटना में गंगा का रौद्र रूप; सड़कों पर 3 फीट पानी, 1000 घर प्रभावित!प्रशांत किशोर का शिक्षकों पर तंज; गुरुजी से मास्टरजी और अब ‘मस्टरवा’ बन गए!शेखपुरा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, कार्यकर्ता सम्मेलन में संगठन मजबूती का संकल्प!लखीसराय के लाल इंटरनेशनल स्कूल में गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’, राधा-कृष्ण के रूप में सजे नौनिहालों ने मोहा मन!डिकॉय जांच में रेलवे का बड़ा एक्शन, दानापुर में 3000 से ज्यादा अवैध पानी की बोतलें पकड़ीं!नेपाल में आपदा के मृतकों को श्रद्धांजलि, 7 सितंबर को राष्ट्रीय शोक; आधा झुकेगा देश का झंडा!पटना में प्रेमी के लिए 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी तीन बच्चों की मां, 5 घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा!अररिया कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी; बंद लिफाफे में पहुंचा पत्र, 10 सितंबर से पहले धमाके की चेतावनी!शराबबंदी वाले बिहार में शराब लूटने की होड़; ट्रैक्टर पर चढ़कर बोतलें उठाते दिखे लोग, मधुबनी का वीडियो वायरल!मधुबनी कोर्ट के पास पुलिस को चकमा देकर कैदी फरार!बिहार में पुलिस पर बड़ा एक्शन, गया में 14 सस्पेंड; जहानाबाद के थानेदार पर भी गिरी गाज!बर्खास्त मधुबनी थानेदार को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, विभागीय कार्रवाई में खामियां मिलने पर आदेश रद्द!
No menu items available
BREAKING
शेखपुरा में भाजपा की जिला कार्यशाला, ‘सेवा समर्पण’ के जरिए संगठन को धार देने पर जोर!शेखपुरा में कृष्णमय हुआ ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र, नन्हे कलाकारों ने जीवंत की कान्हा की बाल लीलाएं!महाप्रलय के 10 दिन बाद सुरंग से जिंदा निकला शख्स, नेपाल में रेस्क्यू ऑपरेशन ने जगाई उम्मीद!पटना में गंगा का रौद्र रूप; सड़कों पर 3 फीट पानी, 1000 घर प्रभावित!प्रशांत किशोर का शिक्षकों पर तंज; गुरुजी से मास्टरजी और अब ‘मस्टरवा’ बन गए!शेखपुरा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, कार्यकर्ता सम्मेलन में संगठन मजबूती का संकल्प!लखीसराय के लाल इंटरनेशनल स्कूल में गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’, राधा-कृष्ण के रूप में सजे नौनिहालों ने मोहा मन!डिकॉय जांच में रेलवे का बड़ा एक्शन, दानापुर में 3000 से ज्यादा अवैध पानी की बोतलें पकड़ीं!नेपाल में आपदा के मृतकों को श्रद्धांजलि, 7 सितंबर को राष्ट्रीय शोक; आधा झुकेगा देश का झंडा!पटना में प्रेमी के लिए 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी तीन बच्चों की मां, 5 घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा!अररिया कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी; बंद लिफाफे में पहुंचा पत्र, 10 सितंबर से पहले धमाके की चेतावनी!शराबबंदी वाले बिहार में शराब लूटने की होड़; ट्रैक्टर पर चढ़कर बोतलें उठाते दिखे लोग, मधुबनी का वीडियो वायरल!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

शेखपुरा में भाजपा की जिला कार्यशाला, ‘सेवा समर्पण’ के जरिए संगठन को धार देने पर जोर!
59 minutes ago
शेखपुरा में कृष्णमय हुआ ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र, नन्हे कलाकारों ने जीवंत की कान्हा की बाल लीलाएं!
1 hour ago
महाप्रलय के 10 दिन बाद सुरंग से जिंदा निकला शख्स, नेपाल में रेस्क्यू ऑपरेशन ने जगाई उम्मीद!
1 hour ago
पटना में गंगा का रौद्र रूप; सड़कों पर 3 फीट पानी, 1000 घर प्रभावित!
1 hour ago
प्रशांत किशोर का शिक्षकों पर तंज; गुरुजी से मास्टरजी और अब ‘मस्टरवा’ बन गए!
2 hours ago

Bihar: लाखों कांवरियों के स्वागत के लिए तैयार सुल्तानगंज… देखिए घाट का बदला हुआ नजारा!

भागलपुर। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले के आगमन से पहले सुल्तानगंज की उत्तरवाहिनी गंगा घाट की खूबसूरती बढ़ाने की कवायद तेज...

भागलपुर। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले के आगमन से पहले सुल्तानगंज की उत्तरवाहिनी गंगा घाट की खूबसूरती बढ़ाने की कवायद तेज हो गई है। लाखों शिवभक्तों के आस्था के केंद्र सुल्तानगंज गंगा घाट को इस बार खास अंदाज में सजाया जा रहा है। इसी कड़ी में पर्यटन विभाग ने घाट पर आकर्षक 3D पेंटिंग तैयार कराई है, जो श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बनने लगी है।

श्रावणी मेले में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु सुल्तानगंज पहुंचते हैं और उत्तरवाहिनी गंगा से पवित्र जल लेकर कांवर यात्रा की शुरुआत करते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव देने और घाट की सुंदरता बढ़ाने के उद्देश्य से पर्यटन विभाग की ओर से यह अनोखी पहल की गई है।

घाट पर बनाई गई 3D पेंटिंग को इस तरह तैयार किया गया है कि देखने वालों को यह वास्तविक दृश्य जैसा महसूस हो। रंगों और कलात्मक डिजाइन से सजी यह पेंटिंग श्रद्धालुओं को सेल्फी और फोटो लेने के लिए भी आकर्षित कर रही है।

प्रशासन की ओर से श्रावणी मेले को लेकर लगातार तैयारियां की जा रही हैं। घाटों की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, यात्री सुविधाओं और सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी क्रम में सुल्तानगंज गंगा घाट पर बनाई गई यह 3D पेंटिंग मेले की रौनक को और बढ़ाने का काम कर रही है।

हर साल सावन के महीने में सुल्तानगंज से शुरू होने वाली कांवर यात्रा का विशेष महत्व होता है। श्रद्धालु यहां से जल लेकर लंबी यात्रा तय करते हुए झारखंड के देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचते हैं।

इस बार श्रावणी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को धार्मिक आस्था के साथ-साथ घाट की सुंदरता और आधुनिक सजावट का भी अनुभव मिलेगा। पर्यटन विभाग की यह पहल सुल्तानगंज गंगा घाट को एक नया आकर्षण देने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: बगहा में ट्रेन की चपेट में आने से भालू की मौत, 2 घंटे तक थमा रेल परिचालन!

राजीव रंजन, भागलपुर (बिहार)

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top