पटना/राजगीर: राजगीर हॉकी स्टेडियम में आयोजित 16वीं सब जूनियर मेन नेशनल हॉकी चैंपियनशिप 2026 के तीसरे दिन भी रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। गोवा हॉकी, हॉकी उत्तराखंड और हॉकी अरुणाचल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मैच जीत लिए।
डिवीजन C के पूल B में गोवा हॉकी ने एकतरफा मुकाबले में हॉकी राजस्थान को 7-0 से करारी शिकस्त दी। इस मैच में करण कुमार ने शानदार हैट्रिक लगाई, जबकि अन्य खिलाड़ियों ने भी बेहतरीन गोल करते हुए टीम की जीत पक्की की।
वहीं डिवीजन B के पूल A में हॉकी उत्तराखंड ने हॉकी बंगाल को 5-2 से हराया। विक्की सिंह बोहरा और गोविंद सिंह ने दो-दो गोल दागकर टीम को मजबूत बढ़त दिलाई, जबकि अमन कुमार ने एक गोल कर जीत को और आसान बना दिया।
डिवीजन B के पूल B में खेले गए मुकाबले में हॉकी अरुणाचल ने हॉकी बिहार को 4-2 से हराकर सबको चौंका दिया। अरुणाचल के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल दिखाते हुए मैच पर पकड़ बनाए रखी, जबकि बिहार की टीम वापसी करने में नाकाम रही।
तीसरे दिन के मुकाबलों में टीमों का शानदार प्रदर्शन और तेज खेल दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। प्रतियोगिता के अगले मुकाबलों को लेकर उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है।
ये खबर भी पढ़े: Bihar News : धान खरीद में खेल या सिस्टम फेल? लखीसराय DM पर सरकार का शिकंजा!
