पॉलिटिकलशेखपुरा
Trending

Sheikhpura : जब राखी बंधी वृक्षों की कलाई पर… रालोमो का अनोखा जश्न!

शेखपुरा के खांडपर स्थित पहाड़ पर रालोमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र नाथ पटेल के नेतृत्व में नेताओं ने पेड़ों को राखी बांधकर रक्षाबंधन मनाया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया और स्वच्छ वातावरण के लिए जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया।

शेखपुरा। रालोमो (राष्ट्रीय लोको मोर्चा) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र नाथ पटेल के नेतृत्व में खांडपर स्थित पहाड़ पर रक्षाबंधन का पर्व अनोखे अंदाज में मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी नेताओं ने वृक्षों को राखी बांधकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

Sheikhpura : 65 हज़ार बाहरी शिक्षक हटेंगे? देखिए पूरा मामला!

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष पप्पू राज मंडल, प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता राहुल कुमार, प्रदेश महासचिव बिपिन चौरसिया, प्रदेश सचिव विनोद महतो, प्रमोद यादव, वरिष्ठ नेता दानी प्रसाद, राजेंद्र महतो, दीपक कुमार, अमीर राज मंडल, राजेश दास, गौतम साव, अफसर खां और गुड्डू तांती सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Sheikhpura : राजनीति से अलग… अब पर्यावरण की सेवा में रालोमो!

जितेंद्र नाथ पटेल ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवनदायिनी हैं, इसलिए इस बार उन्होंने पेड़ों को राखी बांधने का निर्णय लिया। उन्होंने संकल्प लिया कि आने वाले समय में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ वातावरण के लिए जन-जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, ताकि शेखपुरा ही नहीं बल्कि पूरे बिहार में स्वच्छ हवा और बेहतर पर्यावरण सुनिश्चित हो सके।

शेखपुरा से दिखेगी ताकत, रालोमो कार्यकर्ताओं की बैठक में उमड़ा जोश

इस अवसर पर बड़े आकार की राखी से पेड़ों को सजाया गया और उन्हें सुरक्षित रखने का वचन लिया गया। अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी वहां मौजूद वृक्षों को राखी बांधी और इस अनूठे पर्व के जरिए समाज में हरियाली और प्रकृति संरक्षण का संदेश फैलाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *