BREAKING NEWS
Bihar News : मंदिर में हादसा… जिम्मेदार कौन, जवाब अभी भी गायब!Bihar News : नालंदा कांड: अगर वीडियो वायरल नहीं होता, तो क्या न्याय भी नहीं मिलता?Bihar News : लखीसराय में महिला फुटबॉल का रोमांच, बेगूसराय की बड़ी जीत, कटिहार और दरभंगा भी अगले चक्र में!Bihar News : राजगीर में हॉकी का दमदार आगाज़, बिहार-छत्तीसगढ़ मुकाबला 2-2 से बराबरी पर समाप्त!Bihar News : लखीसराय में हीट वेव को लेकर अलर्ट, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी!Bihar News : पश्चिम एशिया संकट के बीच लखीसराय अलर्ट, LPG सप्लाई पर कड़ी निगरानी!Bihar News : दानापुर मंडल में 23 रेलकर्मियों को सम्मानपूर्वक विदाई, समापक भुगतान किया गया प्रदान!Bihar News : ‘शोले’ वाला वीरू बना मुजफ्फरपुर का आशिक, प्रेमिका के लिए 300 फीट टावर पर चढ़ा युवक!Bihar News : DAV लखीसराय में वरिष्ठ शिक्षक सुनील कुमार को भावभीनी विदाई!Bihar News : आंधी-बारिश के बाद अलर्ट मोड में प्रशासन, DM ने कहा—खाद की कमी नहीं होने देंगे!Bihar News : सिर्फ स्किल नहीं, अब दिमाग भी होगा स्ट्रॉन्ग… हाजीपुर में शुरू होगा खास ट्रेनिंग प्रोग्राम!Bihar News : खगौर में गूंजा ‘गुड मॉर्निंग सर’… नए भवन में शिफ्ट हुआ केंद्रीय विद्यालय, बच्चों के बीच पहुंचे DM!Bihar News : लखीसराय में ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम, छात्राओं को दिलाई गई शपथ!Bihar News : राजगीर में गूंजेगा हॉकी का जुनून… 30 राज्यों के 600+ खिलाड़ी, बिहार की टीम भी तैयार!Bihar News : लखीसराय में स्वच्छता की बड़ी पहल, 4.65 करोड़ के एमआरएफ व कंपोस्ट प्लांट का शिलान्यास!
No menu items available
BREAKING
Bihar News : मंदिर में हादसा… जिम्मेदार कौन, जवाब अभी भी गायब!Bihar News : नालंदा कांड: अगर वीडियो वायरल नहीं होता, तो क्या न्याय भी नहीं मिलता?Bihar News : लखीसराय में महिला फुटबॉल का रोमांच, बेगूसराय की बड़ी जीत, कटिहार और दरभंगा भी अगले चक्र में!Bihar News : राजगीर में हॉकी का दमदार आगाज़, बिहार-छत्तीसगढ़ मुकाबला 2-2 से बराबरी पर समाप्त!Bihar News : लखीसराय में हीट वेव को लेकर अलर्ट, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी!Bihar News : पश्चिम एशिया संकट के बीच लखीसराय अलर्ट, LPG सप्लाई पर कड़ी निगरानी!Bihar News : दानापुर मंडल में 23 रेलकर्मियों को सम्मानपूर्वक विदाई, समापक भुगतान किया गया प्रदान!Bihar News : ‘शोले’ वाला वीरू बना मुजफ्फरपुर का आशिक, प्रेमिका के लिए 300 फीट टावर पर चढ़ा युवक!Bihar News : DAV लखीसराय में वरिष्ठ शिक्षक सुनील कुमार को भावभीनी विदाई!Bihar News : आंधी-बारिश के बाद अलर्ट मोड में प्रशासन, DM ने कहा—खाद की कमी नहीं होने देंगे!Bihar News : सिर्फ स्किल नहीं, अब दिमाग भी होगा स्ट्रॉन्ग… हाजीपुर में शुरू होगा खास ट्रेनिंग प्रोग्राम!Bihar News : खगौर में गूंजा ‘गुड मॉर्निंग सर’… नए भवन में शिफ्ट हुआ केंद्रीय विद्यालय, बच्चों के बीच पहुंचे DM!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Bihar News : मंदिर में हादसा… जिम्मेदार कौन, जवाब अभी भी गायब!
17 minutes ago
Bihar News : नालंदा कांड: अगर वीडियो वायरल नहीं होता, तो क्या न्याय भी नहीं मिलता?
22 minutes ago
Bihar News : लखीसराय में महिला फुटबॉल का रोमांच, बेगूसराय की बड़ी जीत, कटिहार और दरभंगा भी अगले चक्र में!
29 minutes ago
Bihar News : राजगीर में हॉकी का दमदार आगाज़, बिहार-छत्तीसगढ़ मुकाबला 2-2 से बराबरी पर समाप्त!
35 minutes ago
Bihar News : लखीसराय में हीट वेव को लेकर अलर्ट, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी!
42 minutes ago
Advertisement

Bihar News : राजगीर में हॉकी का दमदार आगाज़, बिहार-छत्तीसगढ़ मुकाबला 2-2 से बराबरी पर समाप्त!

पटना/राजगीर: 16वीं राष्ट्रीय उप-जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2026 के तहत 1 अप्रैल से 12 अप्रैल तक राजगीर खेल अकादमी में...

पटना/राजगीर: 16वीं राष्ट्रीय उप-जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2026 के तहत 1 अप्रैल से 12 अप्रैल तक राजगीर खेल अकादमी में आयोजित प्रतियोगिता के पहले दिन ही जबरदस्त रोमांच देखने को मिला। मेजबान बिहार हॉकी टीम ने छत्तीसगढ़ हॉकी टीम के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबला 2-2 से बराबरी पर खत्म किया।

दिन के अंतिम और सबसे रोमांचक मुकाबले में छत्तीसगढ़ और बिहार के बीच कांटे की टक्कर हुई। छत्तीसगढ़ के ओम कुमार यादव ने दो गोल किए, जबकि बिहार के कप्तान अभय शाह ने भी दो गोल दागकर अपनी टीम को बराबरी दिलाई। दोनों टीमों ने अंत तक जोरदार संघर्ष किया, लेकिन जीत किसी के हाथ नहीं लगी।

इससे पहले खेले गए मुकाबलों में कई टीमों ने शानदार जीत दर्ज कर अपने अभियान की मजबूत शुरुआत की। डिवीजन सी, पूल ए के पहले मैच में आंध्र प्रदेश हॉकी टीम ने असम हॉकी टीम को 3-1 से हराया। पहले हाफ में मुकाबला बराबरी का रहा, लेकिन दूसरे हाफ में आंध्र प्रदेश ने आक्रामक खेल दिखाते हुए बढ़त बना ली। लंका चैतन्य येसु ने 32वें और 45वें मिनट में दो गोल किए, जबकि कप्तान मदुरु गंगा चैतन्य ने 47वें मिनट में एक और गोल जोड़ा। असम की ओर से शुभंकर साहा ने 42वें मिनट में एकमात्र गोल किया।

इसी पूल के दूसरे मुकाबले में मिजोरम हॉकी टीम ने पुडुचेरी हॉकी टीम को 5-3 से हराया। मैच की शुरुआत से ही मिजोरम टीम ने दबदबा बनाए रखा। लालमुआनसांगा ने दूसरे और 14वें मिनट में दो गोल किए। इसके अलावा वानलाल्हमंगइहा, कप्तान जोसेफ मलसावमटलुआंगा और जैकब लालावमपुइया ने एक-एक गोल कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। पुडुचेरी की ओर से आर दिवाकर ने दो और मादेश ने एक गोल किया, लेकिन टीम जीत से दूर रह गई।

डिवीजन सी, पूल बी के मुकाबले में गोवा हॉकी टीम ने जम्मू-कश्मीर हॉकी टीम को 3-2 से हराया। यह मुकाबला बेहद रोमांचक रहा और आखिरी मिनटों तक नतीजा अधर में रहा। करण कुमार ने 22वें और 44वें मिनट में दो गोल किए, जबकि सौरभ कुमार ने 55वें मिनट में निर्णायक गोल दागा। जम्मू-कश्मीर ने 58वें और 59वें मिनट में लगातार दो गोल कर वापसी की कोशिश की, लेकिन समय की कमी के कारण बराबरी नहीं कर सका।

डिवीजन बी, पूल ए के मुकाबले में दिल्ली हॉकी टीम ने तेलंगाना हॉकी टीम को 7-2 से हराकर एकतरफा जीत दर्ज की। दिल्ली की ओर से आर्यन और सुशांत सहरावत ने दो-दो गोल किए, जबकि रिहान, लव और आशीष ने एक-एक गोल कर टीम की बड़ी जीत सुनिश्चित की। तेलंगाना के लिए जाला यशिथ सूर्य और अठराम संबु ने गोल किए।

डिवीजन बी, पूल बी में कर्नाटक हॉकी टीम ने हिमाचल हॉकी टीम को 5-0 से हराकर अपनी मजबूत दावेदारी पेश की। प्रवीक राजेश यरकल ने दो गोल किए, जबकि प्रथम पूवैय्या, ए सी दैविक पोनन्ना और कप्तान आदर्श गोविंद मुतागर ने एक-एक गोल कर टीम को बड़ी जीत दिलाई।

पहले दिन के मुकाबलों से साफ हो गया है कि इस बार की चैंपियनशिप बेहद प्रतिस्पर्धी और रोमांचक होने वाली है। राजगीर हॉकी स्टेडियम में खिलाड़ियों का जोश और दर्शकों का उत्साह पूरे टूर्नामेंट को खास बना रहा है। आने वाले दिनों में और भी कड़े और दिलचस्प मुकाबले देखने को मिलेंगे।

ये खबर भी पढ़े: Bihar News : ‘शोले’ वाला वीरू बना मुजफ्फरपुर का आशिक, प्रेमिका के लिए 300 फीट टावर पर चढ़ा युवक!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top