नालंदा: जिले के परवलपुर नगर पंचायत में प्रोसीडिंग को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। सोमवार को आयोजित बजट बैठक भारी हंगामे के कारण बाधित हो गई, जिससे नगर पंचायत का कामकाज प्रभावित हो रहा है।
बैठक के दौरान वार्ड सदस्यों ने आरोप लगाया कि बिना प्रोसीडिंग लिखे ही उनसे सादे कागज पर हस्ताक्षर कराने का दबाव बनाया गया, जो नियमों के खिलाफ है। सदस्यों ने कार्यपालक पदाधिकारी अश्वनी कुमार पर गड़बड़ी और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि इसी वजह से विकास कार्य ठप पड़े हैं और योजनाओं का लाभ आम जनता तक नहीं पहुंच पा रहा।
वहीं दूसरी ओर अश्वनी कुमार ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि प्रोसीडिंग पर हस्ताक्षर लेना एक नियमित प्रक्रिया है और सभी कार्य नियमों के अनुसार ही किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोग अनावश्यक विवाद पैदा कर रहे हैं।
फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है। इस विवाद के चलते नगर पंचायत की कार्यप्रणाली प्रभावित हो रही है और अब सभी की नजर जांच रिपोर्ट पर टिकी है कि आखिर सच्चाई क्या है।
ये खबर भी पढ़े: Bihar News : नीतीश का MLC से इस्तीफा, भावुक हुए अशोक चौधरी; तेजस्वी का आरोप—दबाव में लिया गया फैसला!
नालंदा से वीरेंद्र कुमार की रिपोर्ट…