केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर वर्ष 2026 के लिए पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। इस वर्ष कुल 131 हस्तियों को देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मानों से सम्मानित किया जाएगा। इनमें 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्मश्री पुरस्कार शामिल हैं। विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली शख्सियतों को यह सम्मान दिया गया है।
Bihar News : क्या RJD की कमान घुसपैठियों के हाथ में? रोहिणी यादव का बड़ा आरोप!
पद्म विभूषण के लिए दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र के नाम की घोषणा की गई है। उनके साथ सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश के.टी. थॉमस, केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वी.एस. अच्युतानंदन सहित अन्य हस्तियां भी इस सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजी जाएंगी। पद्म भूषण पुरस्कार पाने वालों में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत शिबू सोरेन और मशहूर गायिका अलका याग्निक प्रमुख हैं।
Bihar News : RJD में नेतृत्व परिवर्तन की तैयारी, तेजस्वी यादव के अध्यक्ष बनने पर आज हो सकता फैसला!
खेल जगत से भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा को पद्मश्री सम्मान मिलेगा। उनके साथ महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर, हॉकी खिलाड़ी सविता पूनिया और पैरा एथलीट प्रवीण कुमार को भी पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। यह चयन खेल के क्षेत्र में देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों के योगदान को मान्यता देता है।
Bihar News : NEET छात्रा रेप–मौत केस: लापरवाही पर SI रौशनी और दारोगा हेमंत झा सस्पेंड!
इस वर्ष पद्म पुरस्कार पाने वालों में 19 महिलाएं शामिल हैं, जबकि 6 विदेशी, एनआरआई, पीआईओ और ओसीआई श्रेणी के सम्मानित व्यक्तियों को भी सूची में जगह मिली है। 16 हस्तियों को यह पुरस्कार मरणोपरांत दिए जाएंगे।
National News : आत्मनिर्भर भारत की परेड, लेकिन बिहार बाहर क्यों?
पद्म पुरस्कार कला, साहित्य, शिक्षा, खेल, चिकित्सा, समाज सेवा, विज्ञान, इंजीनियरिंग और जनसेवा जैसे क्षेत्रों में असाधारण योगदान के लिए प्रदान किए जाते हैं। सरकार का कहना है कि इन सम्मानों का उद्देश्य देश के उन नायकों को पहचान देना है, जिन्होंने निस्वार्थ भाव से समाज और राष्ट्र के लिए कार्य किया है। पद्म पुरस्कारों की यह सूची विविधता, प्रेरणा और उत्कृष्टता का प्रतीक मानी जा रही है।