19
BREAKING NEWS
लखीसराय की जूनियर बालिका कबड्डी टीम चयनित, 57 खिलाड़ियों में से 14 को मौका; सीतामढ़ी में खेलेंगी राज्य चैंपियनशिप!पूर्व मध्य रेल के सभी स्टेशनों पर ‘रेल जन संवाद’, महाप्रबंधक समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने यात्रियों से सुनी समस्याएं!शेखपुरा के नंदू कुमार का बिहार सिविल कोर्ट में चयन, अपर डिवीजन क्लर्क बने; जिले का बढ़ाया मान!शेखपुरा में वेद ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के भव्य कार्यालय का उद्घाटन, विधायक रणधीर कुमार सोनी और MLC ललन प्रसाद रहे मौजूद!बिहार MLC चुनाव में अनंत सिंह की खुली चुनौती; क्या नीरज कुमार की जमानत जब्त करा पाएंगे? कल 8 सीटों पर वोटिंग!बिहार में वेतन घोटाले का खुलासा; मृत शिक्षक के नाम पर सैलरी, 200% HRA भुगतान; कई जिलों में जांच!संयुक्त राष्ट्र में अरुण भारती ने रखा भारत का पक्ष, शांति और सामाजिक न्याय पर दिया जोर!पवन सिंह बोले- ‘तुम्हारे बिना जी नहीं पाऊंगा’, प्यार पर दिया बयान; अक्षरा सिंह से माफी के बाद फिर चर्चा!भागलपुर में चाय-नाश्ते के विवाद में दंपती की हत्या; एक आरोपी गिरफ्तार, ढाई साल की बच्ची भी लापता!जापान में बिहार के पैरा तैराक शम्स आलम पर छेड़छाड़ का आरोप, भारत लौटाए गए; लाइफटाइम बैन पर विचार!गया में दारोगा के दो बेटों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, रानू सिंह की मौत; मोनू सिंह की हालत गंभीर!बिहार MLC चुनाव में कैश कांड? दुर्गा सप्तशती के अंदर ₹500 के दस नोट, वीडियो वायरल!आरा में रामकुमार सिंह हत्याकांड के आरोपियों की गुंडा परेड, हथकड़ी में थाने से कोर्ट तक ले गई पुलिस!CM के गृह जिले में फिल्मी स्टाइल में ताबड़तोड़ फायरिंग, वायरल वीडियो ने खड़े किए कानून-व्यवस्था पर सवाल!नेपाल से आया ‘मेहमान’ गैंडा? बिहार में वन विभाग की निगरानी तेज!
No menu items available
BREAKING
लखीसराय की जूनियर बालिका कबड्डी टीम चयनित, 57 खिलाड़ियों में से 14 को मौका; सीतामढ़ी में खेलेंगी राज्य चैंपियनशिप!पूर्व मध्य रेल के सभी स्टेशनों पर ‘रेल जन संवाद’, महाप्रबंधक समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने यात्रियों से सुनी समस्याएं!शेखपुरा के नंदू कुमार का बिहार सिविल कोर्ट में चयन, अपर डिवीजन क्लर्क बने; जिले का बढ़ाया मान!शेखपुरा में वेद ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के भव्य कार्यालय का उद्घाटन, विधायक रणधीर कुमार सोनी और MLC ललन प्रसाद रहे मौजूद!बिहार MLC चुनाव में अनंत सिंह की खुली चुनौती; क्या नीरज कुमार की जमानत जब्त करा पाएंगे? कल 8 सीटों पर वोटिंग!बिहार में वेतन घोटाले का खुलासा; मृत शिक्षक के नाम पर सैलरी, 200% HRA भुगतान; कई जिलों में जांच!संयुक्त राष्ट्र में अरुण भारती ने रखा भारत का पक्ष, शांति और सामाजिक न्याय पर दिया जोर!पवन सिंह बोले- ‘तुम्हारे बिना जी नहीं पाऊंगा’, प्यार पर दिया बयान; अक्षरा सिंह से माफी के बाद फिर चर्चा!भागलपुर में चाय-नाश्ते के विवाद में दंपती की हत्या; एक आरोपी गिरफ्तार, ढाई साल की बच्ची भी लापता!जापान में बिहार के पैरा तैराक शम्स आलम पर छेड़छाड़ का आरोप, भारत लौटाए गए; लाइफटाइम बैन पर विचार!गया में दारोगा के दो बेटों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, रानू सिंह की मौत; मोनू सिंह की हालत गंभीर!बिहार MLC चुनाव में कैश कांड? दुर्गा सप्तशती के अंदर ₹500 के दस नोट, वीडियो वायरल!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

लखीसराय की जूनियर बालिका कबड्डी टीम चयनित, 57 खिलाड़ियों में से 14 को मौका; सीतामढ़ी में खेलेंगी राज्य चैंपियनशिप!
6 minutes ago
पूर्व मध्य रेल के सभी स्टेशनों पर ‘रेल जन संवाद’, महाप्रबंधक समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने यात्रियों से सुनी समस्याएं!
12 minutes ago
शेखपुरा के नंदू कुमार का बिहार सिविल कोर्ट में चयन, अपर डिवीजन क्लर्क बने; जिले का बढ़ाया मान!
23 minutes ago
शेखपुरा में वेद ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के भव्य कार्यालय का उद्घाटन, विधायक रणधीर कुमार सोनी और MLC ललन प्रसाद रहे मौजूद!
33 minutes ago
बिहार MLC चुनाव में अनंत सिंह की खुली चुनौती; क्या नीरज कुमार की जमानत जब्त करा पाएंगे? कल 8 सीटों पर वोटिंग!
44 minutes ago

Jharkhand: लातेहार में PLFI का लेवी नेटवर्क ध्वस्त, हथियार और चोरी की बाइक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार!

लातेहार: लातेहार पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई (PLFI) के लिए लेवी वसूली और इलाके में दहशत फैलाने की साजिश...

लातेहार: लातेहार पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई (PLFI) के लिए लेवी वसूली और इलाके में दहशत फैलाने की साजिश को नाकाम कर दिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो संदिग्ध अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से लोडेड देशी पिस्तौल, तीन जिंदा कारतूस, मैगजीन, मोबाइल फोन और चोरी की अपाची बाइक बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार, 22 जुलाई की शाम लातेहार एसपी कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि चंदवा की ओर से दो संदिग्ध अपराधी बाइक से बालूमाथ-बारियातू क्षेत्र की तरफ जा रहे हैं। आशंका थी कि दोनों किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं।

सूचना मिलते ही एसपी के निर्देश पर बालूमाथ एसडीपीओ उमेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने मकईयाटांड़ पिकेट के पास वाहन जांच अभियान शुरू किया। इसी दौरान लाल रंग की बिना नंबर वाली अपाची बाइक पर सवार दो युवकों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन दोनों भागने लगे। पुलिस जवानों ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लोहरदगा जिले के पेशरार थाना क्षेत्र के मदनपुर निवासी संजय सिंह उर्फ डिम्पू उर्फ भीम सिंह और कुडू थाना क्षेत्र के सिंजो गांव निवासी शहजाद अंसारी के रूप में हुई है।

तलाशी के दौरान शहजाद अंसारी के पास से लोडेड देशी पिस्तौल और मोबाइल बरामद किया गया, जबकि संजय सिंह के पास से मोबाइल और जिंदा कारतूस मिला। पुलिस ने जिस अपाची बाइक को जब्त किया है, उसके इंजन और चेसिस नंबर मिटाए गए थे। पुलिस को आशंका है कि यह बाइक चोरी की हो सकती है।

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे पीएलएफआई कमांडर बादल जी उर्फ पवन जी के निर्देश पर बालूमाथ और बारियातू इलाके में सक्रिय थे। उनका कथित उद्देश्य विकास कार्य करा रहे ठेकेदारों से लेवी वसूलना और क्षेत्र में भय का माहौल बनाना था।

इस मामले में बालूमाथ थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों के नेटवर्क और संगठन से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

पुलिस के मुताबिक शहजाद अंसारी का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ हत्या, डकैती और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर मामलों में कई केस दर्ज हैं। वहीं संजय सिंह के खिलाफ भी आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है।

इस कार्रवाई में बालूमाथ थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार, बारियातू थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान सहित पुलिस बल और सुरक्षा जवानों की अहम भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में उग्रवादी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और किसी भी कीमत पर अपराधियों को पनपने नहीं दिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: जहानाबाद में NEET प्रदर्शन के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 80 हिरासत में; 106 उपद्रवियों की तस्वीरें जारी!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top