8
BREAKING NEWS
Bihar: नेपाल फ्लैश फ्लड में फंसे महाराष्ट्र के 106 तीर्थयात्री सुरक्षित निकाले गए, सीतामढ़ी प्रशासन ने संभाला मोर्चा!Bihar: हाजिरी को लेकर बवाल, महिला सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप, पार्षद और सुपरवाइजर पर FIR; CCTV ने बढ़ाई मुश्किल!Bihar: रक्षाबंधन पर घर लौटे शिक्षक की हत्या, फोन कर घर से बुलाया और फिर नहीं लौटे; RJD नेता के भाई थे रणधीर!Bihar: पटना में IPS अधिकारी की पत्नी ने की आत्महत्या की कोशिश, ड्राइवर ने पहुंचाया अस्पताल; पारिवारिक विवाद की जांच!Bihar: शेखपुरा में नल-जल की नाकामी पर गरमाई बात, मंत्री से मिलीं भाजपा जिलाध्यक्ष; अधिकारियों को तुरंत सुधार के निर्देश!Bihar: एक ने पैर खोकर जीता सोना, दूसरे ने पोलियो को हराकर जीता कांसा; बिहार के दो पैरा चैंपियनों को मिलेगा बड़ा सम्मान!Bihar: पुलिस लाइन में खिला भाई-बहन के रिश्ते का रंग, जेएनवी छात्राओं ने एसपी से लेकर जवानों तक बांधी राखी!Bihar: महिला सुरक्षा को लेकर शेखपुरा पुलिस का बड़ा कदम, थानों को मिले नए स्कूटी-बाइक!Bihar: लखीसराय में श्री गुरु संत रविदास विकास शिविर का शुभारंभ, 22 योजनाओं का मिलेगा लाभ!Bihar: पटना में सावन महोत्सव की धूम, साक्षी-ऐश्वर्या ने मैथिली ठाकुर संग किया डांस!Jharkhand: पेड़ों की कलाई पर बंधेगी राखी, झारखंड में 700 गांवों का अनोखा अभियान!Bihar: वर्दी उतरी तो गांजे की खेप उठाने लगा! किशनगंज में रिटायर्ड फौजी गिरफ्तार!Jharkhand: MMDR बिल के खिलाफ झारखंड कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खनिज अधिकारों पर केंद्र को घेरा!Jharkhand: रांची में CBI का बड़ा एक्शन, 48,400 रुपये रिश्वत लेते CISF के तीन अधिकारी गिरफ्तार!Bihar: मंडल कारा पहुंचा विधिक सेवा प्राधिकार का दल, बंदियों की सुविधाओं और भोजन व्यवस्था का लिया जायजा!
No menu items available
BREAKING
Bihar: नेपाल फ्लैश फ्लड में फंसे महाराष्ट्र के 106 तीर्थयात्री सुरक्षित निकाले गए, सीतामढ़ी प्रशासन ने संभाला मोर्चा!Bihar: हाजिरी को लेकर बवाल, महिला सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप, पार्षद और सुपरवाइजर पर FIR; CCTV ने बढ़ाई मुश्किल!Bihar: रक्षाबंधन पर घर लौटे शिक्षक की हत्या, फोन कर घर से बुलाया और फिर नहीं लौटे; RJD नेता के भाई थे रणधीर!Bihar: पटना में IPS अधिकारी की पत्नी ने की आत्महत्या की कोशिश, ड्राइवर ने पहुंचाया अस्पताल; पारिवारिक विवाद की जांच!Bihar: शेखपुरा में नल-जल की नाकामी पर गरमाई बात, मंत्री से मिलीं भाजपा जिलाध्यक्ष; अधिकारियों को तुरंत सुधार के निर्देश!Bihar: एक ने पैर खोकर जीता सोना, दूसरे ने पोलियो को हराकर जीता कांसा; बिहार के दो पैरा चैंपियनों को मिलेगा बड़ा सम्मान!Bihar: पुलिस लाइन में खिला भाई-बहन के रिश्ते का रंग, जेएनवी छात्राओं ने एसपी से लेकर जवानों तक बांधी राखी!Bihar: महिला सुरक्षा को लेकर शेखपुरा पुलिस का बड़ा कदम, थानों को मिले नए स्कूटी-बाइक!Bihar: लखीसराय में श्री गुरु संत रविदास विकास शिविर का शुभारंभ, 22 योजनाओं का मिलेगा लाभ!Bihar: पटना में सावन महोत्सव की धूम, साक्षी-ऐश्वर्या ने मैथिली ठाकुर संग किया डांस!Jharkhand: पेड़ों की कलाई पर बंधेगी राखी, झारखंड में 700 गांवों का अनोखा अभियान!Bihar: वर्दी उतरी तो गांजे की खेप उठाने लगा! किशनगंज में रिटायर्ड फौजी गिरफ्तार!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Bihar: नेपाल फ्लैश फ्लड में फंसे महाराष्ट्र के 106 तीर्थयात्री सुरक्षित निकाले गए, सीतामढ़ी प्रशासन ने संभाला मोर्चा!
10 hours ago
Bihar: हाजिरी को लेकर बवाल, महिला सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप, पार्षद और सुपरवाइजर पर FIR; CCTV ने बढ़ाई मुश्किल!
10 hours ago
Bihar: रक्षाबंधन पर घर लौटे शिक्षक की हत्या, फोन कर घर से बुलाया और फिर नहीं लौटे; RJD नेता के भाई थे रणधीर!
10 hours ago
Bihar: पटना में IPS अधिकारी की पत्नी ने की आत्महत्या की कोशिश, ड्राइवर ने पहुंचाया अस्पताल; पारिवारिक विवाद की जांच!
11 hours ago
Bihar: शेखपुरा में नल-जल की नाकामी पर गरमाई बात, मंत्री से मिलीं भाजपा जिलाध्यक्ष; अधिकारियों को तुरंत सुधार के निर्देश!
11 hours ago

Jharkhand: लातेहार में 20 लाख का इनामी नक्सली रविंद्र गंझू गिरफ्तार, 70 से अधिक मामलों में था वांछित

लातेहार: झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिलने की खबर है। भाकपा (माओवादी) के...

लातेहार: झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिलने की खबर है। भाकपा (माओवादी) के रीजनल कमांडर और 20 लाख रुपये के इनामी नक्सली रविंद्र गंझू को पुलिस ने लातेहार से गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि पुलिस की ओर से अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

रविंद्र गंझू पर झारखंड सरकार की ओर से 15 लाख रुपये और एनआईए की ओर से 5 लाख रुपये का इनाम घोषित था। उसके खिलाफ लातेहार, लोहरदगा, गुमला, चतरा समेत कई जिलों में 70 से अधिक मामले दर्ज हैं।

घर से हुई गिरफ्तारी का दावा

रविंद्र गंझू की पत्नी लीलावती देवी ने उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि उनके पति घर पर गाय को भूसा डाल रहे थे, तभी सिविल ड्रेस में पुलिसकर्मी पहुंचे। पुलिस को देखकर रविंद्र गंझू ने भागने की कोशिश की, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया।

पत्नी का कहना है कि रविंद्र गंझू आत्मसमर्पण करने की तैयारी में था और इसी सिलसिले में घर आया हुआ था। उन्होंने पुलिस से अपील की है कि उसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेजा जाए।

चार पुलिसकर्मियों की हत्या समेत कई मामलों में आरोपी

रविंद्र गंझू उर्फ मुकेश गंझू उर्फ सुरेंद्र गंझू लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के हेसला मौजा स्थित बांझीटोला का रहने वाला है। उस पर अकेले लातेहार जिले में करीब 45 आपराधिक मामले दर्ज बताए जाते हैं।

उसका नाम वर्ष 2019 में चंदवा थाना क्षेत्र के लुकुईया मोड़ के पास पीसीआर वैन पर हुए नक्सली हमले में सामने आया था, जिसमें चार पुलिसकर्मियों की मौत हुई थी।

इसके अलावा फरवरी 2022 में लातेहार-लोहरदगा सीमा के बुलबुल जंगल में चले ऑपरेशन डबल बुल के दौरान हथियार और नक्सली सामग्री बरामदगी मामले में भी वह वांछित था।

लेवी, रंगदारी और हमले के मामलों में भी नाम

जांच एजेंसियों के रिकॉर्ड के अनुसार, रविंद्र गंझू पर लेवी वसूली, रंगदारी, पुलिस और सुरक्षा बलों पर हमले, हथियारों की बरामदगी और नक्सली गतिविधियों से जुड़े कई मामले दर्ज हैं।

फिलहाल उसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार है। सुरक्षा एजेंसियां उससे पूछताछ कर पूरे नेटवर्क से जुड़ी जानकारी जुटाने में लगी हैं।

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top