14
BREAKING NEWS
बिहार डूबा, सियासत उफनी! रोहिणी आचार्य का सम्राट सरकार पर सीधा वार—हर साल जल प्रलय का इंतजार क्यों?बाढ़ के बीच लखीसराय पहुंचे प्रभारी मंत्री सुनील कुमार, पीड़ितों से जाना दर्द; मृतक के परिजन को मिला 4 लाख का मुआवजा!मधुबनी पहुंचे CM सम्राट चौधरी, कामख्या मंदिर में की पूजा-अर्चना!मुजफ्फरपुर के स्कूल में ‘शुद्धिकरण’ का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने प्रभारी प्रधानाध्यापक को किया सस्पेंड!नेपाल की तबाही के बीच गंडक में ‘कमाई’ का खेल; उफनती नदी में जान हथेली पर रख लकड़ी छान रहे ग्रामीण, मगरमच्छ का भी खतरा!सील लगने के बाद भी उड़ गईं 700 बोरी यूरिया, कृषि मंत्री ने 24 घंटे में मांगा जबाब!खेल-खेल में पढ़ाया, दीवारों को बनाया ब्लैकबोर्ड… बिहार की पुष्पा प्रसाद को राष्ट्रपति सम्मान!डस्टबिन नहीं, डकैती; सुधाकर सिंह ने लगाया मंगल पांडे पर गंभीर आरोप!लखीसराय में खुलेगा पशुपालन का ‘पावर सेंटर’; 506 लाख डोज सालाना क्षमता वाले फ्रोजन सीमेन स्टेशन का ललन सिंह ने लिया जायजा!जिनके हाथों में भविष्य की तस्वीर, लखीसराय में उन गुरुओं को मिला सम्मान; शिक्षक दिवस पर सजा सम्मान का मंच!पटना स्टेशन पर टिकट चेकिंग का बड़ा एक्शन; 557 यात्री पकड़े गए, AC कोचों से उतारे गए 148 लोग!ट्रैक से स्टेशन तक ‘सेफ्टी चेक’, राजेंद्र पुल पर भी बड़ा एक्शन प्लान; सोनपुर मंडल में महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग का सघन निरीक्षण!फिलीपींस में बिहार के लाल का जलवा; कुमार हर्षित ने WTT यूथ कंटेंडर में जीता गोल्ड, दुनिया के मंच पर बढ़ाया राज्य का मान!आरा में महानंदा एक्सप्रेस डिरेल, गलत सिग्नल ने मचाई हलचल! इंजन-कोच पटरी से उतरे, स्टेशन मैनेजर सस्पेंड; कई ट्रेनें प्रभावित!शेखपुरा में मोटर चोरी के आरोपी युवकों को बाल मुंडवाने और गधे पर घुमाने की थी तैयारी, ऐन वक्त पर पहुंची पुलिस!
No menu items available
BREAKING
बिहार डूबा, सियासत उफनी! रोहिणी आचार्य का सम्राट सरकार पर सीधा वार—हर साल जल प्रलय का इंतजार क्यों?बाढ़ के बीच लखीसराय पहुंचे प्रभारी मंत्री सुनील कुमार, पीड़ितों से जाना दर्द; मृतक के परिजन को मिला 4 लाख का मुआवजा!मधुबनी पहुंचे CM सम्राट चौधरी, कामख्या मंदिर में की पूजा-अर्चना!मुजफ्फरपुर के स्कूल में ‘शुद्धिकरण’ का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने प्रभारी प्रधानाध्यापक को किया सस्पेंड!नेपाल की तबाही के बीच गंडक में ‘कमाई’ का खेल; उफनती नदी में जान हथेली पर रख लकड़ी छान रहे ग्रामीण, मगरमच्छ का भी खतरा!सील लगने के बाद भी उड़ गईं 700 बोरी यूरिया, कृषि मंत्री ने 24 घंटे में मांगा जबाब!खेल-खेल में पढ़ाया, दीवारों को बनाया ब्लैकबोर्ड… बिहार की पुष्पा प्रसाद को राष्ट्रपति सम्मान!डस्टबिन नहीं, डकैती; सुधाकर सिंह ने लगाया मंगल पांडे पर गंभीर आरोप!लखीसराय में खुलेगा पशुपालन का ‘पावर सेंटर’; 506 लाख डोज सालाना क्षमता वाले फ्रोजन सीमेन स्टेशन का ललन सिंह ने लिया जायजा!जिनके हाथों में भविष्य की तस्वीर, लखीसराय में उन गुरुओं को मिला सम्मान; शिक्षक दिवस पर सजा सम्मान का मंच!पटना स्टेशन पर टिकट चेकिंग का बड़ा एक्शन; 557 यात्री पकड़े गए, AC कोचों से उतारे गए 148 लोग!ट्रैक से स्टेशन तक ‘सेफ्टी चेक’, राजेंद्र पुल पर भी बड़ा एक्शन प्लान; सोनपुर मंडल में महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग का सघन निरीक्षण!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

बिहार डूबा, सियासत उफनी! रोहिणी आचार्य का सम्राट सरकार पर सीधा वार—हर साल जल प्रलय का इंतजार क्यों?
13 hours ago
बाढ़ के बीच लखीसराय पहुंचे प्रभारी मंत्री सुनील कुमार, पीड़ितों से जाना दर्द; मृतक के परिजन को मिला 4 लाख का मुआवजा!
13 hours ago
मधुबनी पहुंचे CM सम्राट चौधरी, कामख्या मंदिर में की पूजा-अर्चना!
14 hours ago
मुजफ्फरपुर के स्कूल में ‘शुद्धिकरण’ का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने प्रभारी प्रधानाध्यापक को किया सस्पेंड!
14 hours ago
नेपाल की तबाही के बीच गंडक में ‘कमाई’ का खेल; उफनती नदी में जान हथेली पर रख लकड़ी छान रहे ग्रामीण, मगरमच्छ का भी खतरा!
14 hours ago

Bihar: भागलपुर एयरपोर्ट क्षेत्र में 845 मकानों पर नोटिस, विरोध में उतरे लोग!

भागलपुर: एयरपोर्ट के आसपास बने 845 मकानों पर नगर निगम के नोटिस ने शहर में बवाल खड़ा कर दिया है।...

भागलपुर: एयरपोर्ट के आसपास बने 845 मकानों पर नगर निगम के नोटिस ने शहर में बवाल खड़ा कर दिया है। सोमवार को दो दर्जन से अधिक मकान मालिक नगर निगम कार्यालय पहुंच गए और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। नगर आयुक्त से मुलाकात नहीं होने पर प्रदर्शनकारियों ने निगम परिसर में नारेबाजी की और प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताया।

मेयर से मुलाकात, भरोसा—“किसी के घर पर आंच नहीं”
प्रदर्शन के बाद लोग मेयर वसुंधरा लाल से मिले और अपनी समस्याएं रखीं। मेयर ने आश्वस्त किया कि किसी भी नागरिक के मकान पर आंच नहीं आने दी जाएगी और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होगी।

“नक्शा पास कर बनवाए घर, अब अवैध कैसे?”
स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने वर्षों पहले जमीन की रजिस्ट्री कराई, नगर निगम से नक्शा पास कराया और उसके बाद ही मकान बनाए। अब अचानक कागजात मांगकर मकानों को अवैध बताने की तैयारी से लोग परेशान हैं।

नगर निगम का पक्ष: सुरक्षा मानकों के तहत जांच
नगर निगम अधिकारियों के अनुसार एयरपोर्ट क्षेत्र में सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर भवनों की वैधता की जांच की जा रही है। सभी भवन स्वामियों को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया जाएगा।

सुनवाई की तिथियां तय
निगम ने सुनवाई के लिए 14 जुलाई, 18 जुलाई, 24 जुलाई और 8 अगस्त की तारीखें निर्धारित की हैं।

दस्तावेज नहीं तो कार्रवाई तय
नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने या सुनवाई में अनुपस्थित रहने पर बिहार नगर निकाय अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

राजीव रंजन, भागलपुर (बिहार)

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top