15
BREAKING NEWS
हाजीपुर में JDU नेता की पिटाई, नाक पर चोट, फटा कुर्ता; 13 बच्चों की मौत पर श्रद्धांजलि के बीच रणक्षेत्र बना राघोपुर, हंगामे के बीच निकल गए प्रशांत किशोर!‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ पदयात्रा की तैयारी तेज, भाजपा शेखपुरा जिला इकाई की बैठक में बनी रणनीति!श्री बाबू की जयंती पर बरबीघा से पटना तक कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; त्रिशूलधारी सिंह और रौशन कुमार की अगुआई में सैकड़ों गाड़ियों का काफिला रवाना!गोपालगंज होटल में बर्थडे पार्टी के बाद खूनी संघर्ष, रेस्टोरेंट कैप्टन की मौत; 2 गिरफ्तार!साहेबगंज में अजब प्रेम कहानी; दो बच्चों की मां की प्रेमी से शादी, पति ने खुद भरवाई मांग!गया में जमीन विवाद पर बवाल; 50 से ज्यादा नकाबपोशों पर बमबाजी और फायरिंग का आरोप!पटना में MLC नीरज कुमार के आवास के बाहर मिला बैग, पिस्टल और 35 कारतूस बरामद!पटना में पुलिस मुठभेड़; गैरेज संचालक हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, 20 लाख की सुपारी का आरोप!छत्तीसगढ़ नदी हादसे में 4 की मौत, कटिहार के नेशनल ताइक्वांडो खिलाड़ी गोपाल कृष्ण की भी गई जान!मुंबई में ATS के हत्थे चढ़ा बिहार का मोहम्मद हसन; जैश-ए-मोहम्मद के प्रचार का आरोप, किशनगंज में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट!191 करोड़ खर्च, फिर भी ट्रैफिक व्यवस्था बेहाल; भागलपुर में पीली लाइट के बीच कट रहे ऑनलाइन चालान, स्मार्ट सिटी सिस्टम पर उठे सवाल!बिहार में उद्योग लगाने वालों के लिए CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान; 30 दिन में क्लीयरेंस नहीं तो अधिकारी होंगे सस्पेंड, गया से निवेशकों को दिया बड़ा भरोसा!पटना में दिल दहला देने वाली वारदात; डेढ़ साल के मासूम की हत्या का आरोप बड़े भाई पर, मंदिर से शव लेकर लौटते वक्त पकड़ा गया; गांव में मचा हड़कंप!प्रेमिका संग कोर्ट मैरिज करने पहुंचा पति, पहली पत्नी ने चप्पल से पीटा; सुपौल का वीडियो वायरल!शिवहर पुलिस ने ₹25 हजार का इनामी अंतरजिला अपराधी नगिना सिंह गिरफ्तार, कई जिलों में दर्ज हैं मामले!
No menu items available
BREAKING
हाजीपुर में JDU नेता की पिटाई, नाक पर चोट, फटा कुर्ता; 13 बच्चों की मौत पर श्रद्धांजलि के बीच रणक्षेत्र बना राघोपुर, हंगामे के बीच निकल गए प्रशांत किशोर!‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ पदयात्रा की तैयारी तेज, भाजपा शेखपुरा जिला इकाई की बैठक में बनी रणनीति!श्री बाबू की जयंती पर बरबीघा से पटना तक कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; त्रिशूलधारी सिंह और रौशन कुमार की अगुआई में सैकड़ों गाड़ियों का काफिला रवाना!गोपालगंज होटल में बर्थडे पार्टी के बाद खूनी संघर्ष, रेस्टोरेंट कैप्टन की मौत; 2 गिरफ्तार!साहेबगंज में अजब प्रेम कहानी; दो बच्चों की मां की प्रेमी से शादी, पति ने खुद भरवाई मांग!गया में जमीन विवाद पर बवाल; 50 से ज्यादा नकाबपोशों पर बमबाजी और फायरिंग का आरोप!पटना में MLC नीरज कुमार के आवास के बाहर मिला बैग, पिस्टल और 35 कारतूस बरामद!पटना में पुलिस मुठभेड़; गैरेज संचालक हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, 20 लाख की सुपारी का आरोप!छत्तीसगढ़ नदी हादसे में 4 की मौत, कटिहार के नेशनल ताइक्वांडो खिलाड़ी गोपाल कृष्ण की भी गई जान!मुंबई में ATS के हत्थे चढ़ा बिहार का मोहम्मद हसन; जैश-ए-मोहम्मद के प्रचार का आरोप, किशनगंज में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट!191 करोड़ खर्च, फिर भी ट्रैफिक व्यवस्था बेहाल; भागलपुर में पीली लाइट के बीच कट रहे ऑनलाइन चालान, स्मार्ट सिटी सिस्टम पर उठे सवाल!बिहार में उद्योग लगाने वालों के लिए CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान; 30 दिन में क्लीयरेंस नहीं तो अधिकारी होंगे सस्पेंड, गया से निवेशकों को दिया बड़ा भरोसा!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

हाजीपुर में JDU नेता की पिटाई, नाक पर चोट, फटा कुर्ता; 13 बच्चों की मौत पर श्रद्धांजलि के बीच रणक्षेत्र बना राघोपुर, हंगामे के बीच निकल गए प्रशांत किशोर!
2 hours ago
‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ पदयात्रा की तैयारी तेज, भाजपा शेखपुरा जिला इकाई की बैठक में बनी रणनीति!
3 hours ago
श्री बाबू की जयंती पर बरबीघा से पटना तक कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; त्रिशूलधारी सिंह और रौशन कुमार की अगुआई में सैकड़ों गाड़ियों का काफिला रवाना!
3 hours ago
गोपालगंज होटल में बर्थडे पार्टी के बाद खूनी संघर्ष, रेस्टोरेंट कैप्टन की मौत; 2 गिरफ्तार!
4 hours ago
साहेबगंज में अजब प्रेम कहानी; दो बच्चों की मां की प्रेमी से शादी, पति ने खुद भरवाई मांग!
4 hours ago

Bihar News : लखीसराय में राष्ट्रीय बालिका दिवस 2026 पर वॉकथॉन, महिला क्रिकेट और क्विज का आयोजन!

लखीसराय: राष्ट्रीय बालिका दिवस 2026 के अवसर पर शनिवार को जिला प्रशासन एवं महिला एवं बाल विकास निगम, लखीसराय के...

लखीसराय: राष्ट्रीय बालिका दिवस 2026 के अवसर पर शनिवार को जिला प्रशासन एवं महिला एवं बाल विकास निगम, लखीसराय के संयुक्त तत्वावधान में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना के अंतर्गत बालिकाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं समाज में उनकी भूमिका को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

Bihar News : लखीसराय में 25 जनवरी को उत्साहपूर्वक मनेगा 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस!

कार्यक्रमों की श्रृंखला की शुरुआत आरके हाई स्कूल मैदान लखीसराय से समाहरणालय गांधी मैदान तक आयोजित वॉकथॉन से हुई। वॉकथॉन को जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र एवं नगर परिषद सभापति अरविंद कुमार द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस वॉकथॉन में बड़ी संख्या में सरकारी एवं निजी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, महिला खिलाड़ियों एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Bihar News : लखीसराय में अंबेडकर आवासीय विद्यालय का भव्य वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन!

वॉकथॉन के दौरान जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने अपने संबोधन में कहा कि बालिकाएं समाज की आधारशिला हैं और उनके सर्वांगीण विकास के बिना समृद्ध समाज की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने शिक्षा, खेल एवं आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में बालिकाओं को आगे बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता दोहराई।

Bihar News : 1001 कन्याओं की कलश यात्रा, भजनों में झूमा लखीसराय… 19वें किऊल महोत्सव का भव्य आगाज़!

इसके बाद गांधी मैदान में महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें कुल आठ टीमों ने भाग लिया। इनमें आवासीय विद्यालय बिहरौरा, हाई स्कूल बड़हिया, लाल इंटरनेशनल स्कूल, नाथ पब्लिक स्कूल, उच्च विद्यालय नरोत्तमपुर कजरा, केंद्रीय विद्यालय लखीसराय, बालिका विद्यापीठ एवं जिला प्रशासन की महिला टीम शामिल रहीं। टूर्नामेंट के दौरान लाल इंटरनेशनल स्कूल एवं नाथ पब्लिक स्कूल के बीच मुकाबला खेला गया, जिसमें लाल इंटरनेशनल स्कूल ने जीत हासिल की।

Bihar News : जीविका निधि से महिलाओं को मिलेगा आसान ऋण, लखीसराय में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित!

प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में केंद्रीय विद्यालय लखीसराय ने जिला प्रशासन की महिला टीम को पराजित किया, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में उच्च विद्यालय नरोत्तमपुर कजरा ने लाल इंटरनेशनल स्कूल को हराया। फाइनल मुकाबला केंद्रीय विद्यालय लखीसराय एवं उच्च विद्यालय नरोत्तमपुर कजरा के बीच खेला गया, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नरोत्तमपुर कजरा की टीम विजेता घोषित हुई।

Bihar News : लखीसराय में 20 से 24 जनवरी तक राष्ट्रीय बालिका दिवस सप्ताह: पढ़ाई, खेल और संस्कार से सशक्त होंगी बेटियां!

इसी क्रम में खेल भवन, लखीसराय में बालिका गौरव क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 60 छात्राएं एवं 15 छात्र शामिल हुए। जिला प्रशासन द्वारा नियुक्त नोडल शिक्षक पीयूष कुमार झा की देखरेख में आयोजित इस प्रतियोगिता में बालिका गौरव एवं नारी सशक्तिकरण से संबंधित 50 वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की ओएमआर शीट के माध्यम से परीक्षा ली गई, जिसका परिणाम तुरंत घोषित किया गया।

Bihar News : राष्ट्रीय बालिका दिवस पर लखीसराय में हरियाली का संदेश, डीपीओ बंदना पांडेय ने किया पौधारोपण!

बालिका वर्ग में केंद्रीय विद्यालय की अनुष्का कुमारी ने 35 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। उत्क्रमित मध्य विद्यालय हिरदनबीघा की पूजा राज, केंद्रीय विद्यालय की आयुषी कुमारी एवं विद्या भवन बालिका विद्यापीठ लखीसराय की रितिका कौशिक ने 34-34 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं प्लस टू उच्च विद्यालय नरोत्तमपुर कजरा की आराध्या कुमारी एवं विद्या भवन बालिका विद्यापीठ की सुहानी कुमारी ने 32-32 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया।

Bihar News : लखीसराय में 51वीं बिहार सीनियर पुरुष कबड्डी चैम्पियनशिप, 28 जनवरी से होगा धमाका!

बालक वर्ग में विद्या भवन बालिका विद्यापीठ के अंकित कुमार ने 40 अंक प्राप्त कर प्रथम, केंद्रीय विद्यालय के पीयूष कुमार ने 38 अंक प्राप्त कर द्वितीय तथा बालिका विद्यापीठ के कुणाल किशोर लाल ने 35 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

Bihar News : ज्ञान का दीप जलाओ, बाल विवाह मिटाओ… लखीसराय में गूंजी हुंकार!

क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता टीम को ट्रॉफी तथा क्विज प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र, जिला परिषद अध्यक्ष अंशु कुमारी, बिहार राज्य महिला आयोग की सदस्य पिंकी कुशवाहा, जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम एवं डीपीओ आईसीडीएस वंदना पांडेय द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर 250 बालिकाओं को ट्रैक सूट, टोपी एवं एमएसएम किट (स्वच्छता किट) तथा बालकों को मोमेंटो प्रदान किए गए।

Bihar News : लखीसराय में जिला स्तरीय फ्री-स्टाइल कुश्ती चैंपियनशिप 2026 का सफल आयोजन!

कार्यक्रम में डीडीसी सुमित कुमार, जिला खेल पदाधिकारी मृणाल रंजन, डीटीओ मुकुल मणि पंकज, खेलो इंडिया स्मॉल कबड्डी ट्रेनिंग सेंटर के प्रशिक्षक राज कुमार सहनी, जिला कबड्डी संघ के सीनियर वाइस चेयरमैन कृष्णदेव प्रसाद, सीडीपीओ कुमारी मुक्ता, जिला परियोजना प्रबंधक मनोज कुमार, केंद्र प्रशासक पूनम कुमारी, जिला समन्वयक कन्हैया कुमार, जिला परियोजना सहायक सौरव कुमार, प्रखंड समन्वयक रविशंकर कुमार, विशाल कुमार, मुकेश कुमार, पूजा कुमारी, डिम्पल कुमारी सहित कई अधिकारी, शिक्षक, शिक्षिकाएं, खिलाड़ी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Bihar News : पुरानी रंजिश ने छीना 16 साल के छात्र का जीवन! – लखीसराय में चाकू से हत्या!

कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों ने बालिकाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया तथा समाज में समानता, सम्मान एवं अवसर की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। इस दौरान बालिका आरुषि कुमारी एवं गायक कलाकार पंकज भारती द्वारा बेटियों के सम्मान में भावपूर्ण गीत प्रस्तुत किए गए।

कृष्णदेव प्रसाद यादव, लखीसराय.

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top