9
BREAKING NEWS
आरा रेलवे स्टेशन से कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, हत्या-लूट और ट्रेन डकैती के मामलों में था वांछित!मोतिहारी में मंदिर का ताला काटकर चोरी, साईं बाबा की छतरी और गणेश जी का मुकुट ले उड़े चोर!मधुबनी में रेल सुरक्षा पर सवाल, खुला रेलवे फाटक और गुजर गई सुपरफास्ट ट्रेन!बेगूसराय में जागरण के मंच पर दरोगा का हंगामा? महिला डांसर को थप्पड़ मारने और पिस्टल लहराने का आरोप, वीडियो वायरल!9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर की मां दुर्गा की आराधना, अनुष्ठान के बाद सचिता देवी की मौत!कटिहार में दुर्गा पूजा कार्यक्रम के दौरान पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की बिगड़ी तबीयत, भाषण देते समय आया चक्कर; कार्यक्रम स्थल पर मची हलचल!दुर्गा पूजा में अनोखी रस्म; घर-घर स्वागत, अनाज और दान; टोली के गुजरने पर रास्ते में लेटते हैं लोग!न गाड़ी, न ट्रॉली… 16 कहारों के कंधे पर मां की विदाई, शेखपुरा में आज भी जिंदा है पुरानी परंपरा!बिहार का अनोखा गांव, जहां दशहरा पर राम-रावण युद्ध में दिखती है सदियों पुरानी परंपरा!किऊल नदी में उतरीं मशीनें, लखीसराय-किऊल के बीच रास्ता और पुलिया बनाने का काम शुरू; लाखों लोगों को मिलेगी राहत!गोपालगंज में 6 साल के मासूम की हत्या से सनसनी, नहर में मिला शव; जांच में जुटी पुलिस!मंच से पवन सिंह ने अक्षरा सिंह से मांगी माफी, बोले- ‘वो मेरा बाबू-बच्चा’; फिर साथ दिखने के दिए संकेत, ज्योति सिंह पर उठे सवाल!बगहा में 8 दिन से लापता 13 वर्षीय छात्र का गन्ने के खेत में मिला शव, स्कूल जाने के बाद हुआ था गायब; जांच में जुटी पुलिस!मां दुर्गा के पंडाल के पास आर्केस्ट्रा में अश्लील डांस, सीतामढ़ी में मचा हड़कंप; मजिस्ट्रेट से मांगा गया जवाब!अनंत सिंह और जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह की बढ़ीं मुश्किलें; रोड शो को लेकर 3 FIR, 11 JCB से फूल बरसाने का आरोप!
No menu items available
BREAKING
आरा रेलवे स्टेशन से कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, हत्या-लूट और ट्रेन डकैती के मामलों में था वांछित!मोतिहारी में मंदिर का ताला काटकर चोरी, साईं बाबा की छतरी और गणेश जी का मुकुट ले उड़े चोर!मधुबनी में रेल सुरक्षा पर सवाल, खुला रेलवे फाटक और गुजर गई सुपरफास्ट ट्रेन!बेगूसराय में जागरण के मंच पर दरोगा का हंगामा? महिला डांसर को थप्पड़ मारने और पिस्टल लहराने का आरोप, वीडियो वायरल!9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर की मां दुर्गा की आराधना, अनुष्ठान के बाद सचिता देवी की मौत!कटिहार में दुर्गा पूजा कार्यक्रम के दौरान पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की बिगड़ी तबीयत, भाषण देते समय आया चक्कर; कार्यक्रम स्थल पर मची हलचल!दुर्गा पूजा में अनोखी रस्म; घर-घर स्वागत, अनाज और दान; टोली के गुजरने पर रास्ते में लेटते हैं लोग!न गाड़ी, न ट्रॉली… 16 कहारों के कंधे पर मां की विदाई, शेखपुरा में आज भी जिंदा है पुरानी परंपरा!बिहार का अनोखा गांव, जहां दशहरा पर राम-रावण युद्ध में दिखती है सदियों पुरानी परंपरा!किऊल नदी में उतरीं मशीनें, लखीसराय-किऊल के बीच रास्ता और पुलिया बनाने का काम शुरू; लाखों लोगों को मिलेगी राहत!गोपालगंज में 6 साल के मासूम की हत्या से सनसनी, नहर में मिला शव; जांच में जुटी पुलिस!मंच से पवन सिंह ने अक्षरा सिंह से मांगी माफी, बोले- ‘वो मेरा बाबू-बच्चा’; फिर साथ दिखने के दिए संकेत, ज्योति सिंह पर उठे सवाल!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

आरा रेलवे स्टेशन से कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, हत्या-लूट और ट्रेन डकैती के मामलों में था वांछित!
3 hours ago
मोतिहारी में मंदिर का ताला काटकर चोरी, साईं बाबा की छतरी और गणेश जी का मुकुट ले उड़े चोर!
4 hours ago
मधुबनी में रेल सुरक्षा पर सवाल, खुला रेलवे फाटक और गुजर गई सुपरफास्ट ट्रेन!
4 hours ago
बेगूसराय में जागरण के मंच पर दरोगा का हंगामा? महिला डांसर को थप्पड़ मारने और पिस्टल लहराने का आरोप, वीडियो वायरल!
4 hours ago
9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर की मां दुर्गा की आराधना, अनुष्ठान के बाद सचिता देवी की मौत!
4 hours ago

Bihar: जहानाबाद प्रधान डाकघर और पासपोर्ट केंद्र को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल के बाद सुरक्षा कड़ी; जांच में जुटी पुलिस!

जहानाबाद: जिले के प्रधान डाकघर और पासपोर्ट सेवा केंद्र को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासनिक महकमे...

जहानाबाद: जिले के प्रधान डाकघर और पासपोर्ट सेवा केंद्र को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। ई-मेल के जरिए मिली धमकी के बाद पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। मामला नगर थाना क्षेत्र स्थित जहानाबाद प्रधान डाकघर का है।

जानकारी के अनुसार, धमकी भरा ई-मेल सबसे पहले पटना सर्किल को प्राप्त हुआ, जिसके बाद इसे गया डिवीजन के माध्यम से जहानाबाद प्रधान डाकघर को भेजा गया। ई-मेल में डाकघर और देशभर में संचालित पासपोर्ट सेवा केंद्रों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।

मेल में पैगंबर मोहम्मद के कथित अपमान का जिक्र करते हुए बदला लेने की बात लिखी गई है। धमकी में आरडीएक्स से विस्फोट करने की बात कही गई है। ई-मेल सामने आने के बाद डाकघर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

अब प्रधान डाकघर में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सघन जांच की जा रही है। मुख्य द्वार पर ही लोगों का नाम, पता, मोबाइल नंबर, पहचान पत्र संख्या और हस्ताक्षर दर्ज करने के बाद ही अंदर जाने की अनुमति दी जा रही है। सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।

जहानाबाद प्रधान डाकघर के पोस्टमास्टर अर्जुन राम ने बताया कि गया डिवीजन से एक ई-मेल प्राप्त हुआ है, जिसमें डाकघर और पासपोर्ट सेवा केंद्रों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के मद्देनजर परिसर में आने वाले हर व्यक्ति की पूरी जानकारी दर्ज की जा रही है।

उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद कर्मचारियों में भय का माहौल है। हालांकि आम लोगों को इसकी विस्तृत जानकारी नहीं है, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी सावधानी बरती जा रही है।

इधर पुलिस और प्रशासनिक टीम मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। धमकी भरा ई-मेल भेजने वाले की पहचान के लिए साइबर टीम सक्रिय हो गई है और ई-मेल के आईपी एड्रेस समेत अन्य तकनीकी जानकारी जुटाई जा रही है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: ट्रेन से सफर करने वाले ध्यान दें! पनकी धाम में काम के चलते कई ट्रेनें लेट, कई का टाइम बदला… कहीं आपकी ट्रेन भी तो नहीं?

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top