11
BREAKING NEWS
जन सुराज ने MLC चुनाव के लिए 5 उम्मीदवार घोषित किए, तीन सीटों पर नाम बाकी!मुजफ्फरपुर में मसाज पार्लर में सेक्स रैकेट का खुलासा, छह महिलाएं हिरासत में!किशनगंज में मां ने दो बच्चों को जहर दिया, तीनों अस्पताल में भर्ती; बच्चे स्थिर!सीतामढ़ी के स्कूल परिसर में महिला डांसरों के कार्यक्रम का वीडियो वायरल, उठे सवाल!गया में ठेकेदारी पर मंत्री-विधायक आमने-सामने, विजय सिन्हा ने दी प्रतिक्रिया!पटना में सिद्धार्थ-तमन्ना का डांस, ‘द वन’ में दिखेगा बिहार के जंगल और छठ का रंग!लखीसराय में 20 सितंबर को निःशुल्क चिकित्सा शिविर, स्त्री रोग विशेषज्ञ देंगे परामर्श!नवी मुंबई के मंच पर चमका हाजीपुर, राजभाषा समिति को मिला प्रशंसनीय सम्मान!लखीसराय में श्रद्धा और उल्लास के बीच मना राधारानी का जन्मोत्सव, भजन संध्या में भक्तिमय हुआ माहौल!गोपालगंज के सिविल इंजीनियर की असम में संदिग्ध मौत, परिजनों ने जांच की मांग की!कबड्डी स्टार पवन शेरावत ने जापान में थामा तिरंगा, भारत का किया नेतृत्व!लखीसराय में नेताओं की सुरक्षा पर सवाल; एक के बाद एक घटनाओं से बढ़ी चिंता, पिपरिया हमले में गिरफ्तारी का इंतजार!लखीसराय में मशाल प्रशिक्षण की शुरुआत, 39 शिक्षकों को दी गई खेल प्रतिभा पहचानने और रजिस्ट्रेशन की ट्रेनिंग!शेखपुरा के मासूम मनीष को मिलेगी नई जिंदगी, ‘Gift of Life’ के तहत हृदय ऑपरेशन के लिए केरल रवाना!JDU में फिर आमने-सामने अनंत-नीरज; ‘AK-47 रखवाकर फंसाया’ के आरोप से गरमाई सियासत, MLC चुनाव में खुली चुनौती!
No menu items available
BREAKING
जन सुराज ने MLC चुनाव के लिए 5 उम्मीदवार घोषित किए, तीन सीटों पर नाम बाकी!मुजफ्फरपुर में मसाज पार्लर में सेक्स रैकेट का खुलासा, छह महिलाएं हिरासत में!किशनगंज में मां ने दो बच्चों को जहर दिया, तीनों अस्पताल में भर्ती; बच्चे स्थिर!सीतामढ़ी के स्कूल परिसर में महिला डांसरों के कार्यक्रम का वीडियो वायरल, उठे सवाल!गया में ठेकेदारी पर मंत्री-विधायक आमने-सामने, विजय सिन्हा ने दी प्रतिक्रिया!पटना में सिद्धार्थ-तमन्ना का डांस, ‘द वन’ में दिखेगा बिहार के जंगल और छठ का रंग!लखीसराय में 20 सितंबर को निःशुल्क चिकित्सा शिविर, स्त्री रोग विशेषज्ञ देंगे परामर्श!नवी मुंबई के मंच पर चमका हाजीपुर, राजभाषा समिति को मिला प्रशंसनीय सम्मान!लखीसराय में श्रद्धा और उल्लास के बीच मना राधारानी का जन्मोत्सव, भजन संध्या में भक्तिमय हुआ माहौल!गोपालगंज के सिविल इंजीनियर की असम में संदिग्ध मौत, परिजनों ने जांच की मांग की!कबड्डी स्टार पवन शेरावत ने जापान में थामा तिरंगा, भारत का किया नेतृत्व!लखीसराय में नेताओं की सुरक्षा पर सवाल; एक के बाद एक घटनाओं से बढ़ी चिंता, पिपरिया हमले में गिरफ्तारी का इंतजार!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

जन सुराज ने MLC चुनाव के लिए 5 उम्मीदवार घोषित किए, तीन सीटों पर नाम बाकी!
5 hours ago
मुजफ्फरपुर में मसाज पार्लर में सेक्स रैकेट का खुलासा, छह महिलाएं हिरासत में!
6 hours ago
किशनगंज में मां ने दो बच्चों को जहर दिया, तीनों अस्पताल में भर्ती; बच्चे स्थिर!
6 hours ago
सीतामढ़ी के स्कूल परिसर में महिला डांसरों के कार्यक्रम का वीडियो वायरल, उठे सवाल!
6 hours ago
गया में ठेकेदारी पर मंत्री-विधायक आमने-सामने, विजय सिन्हा ने दी प्रतिक्रिया!
6 hours ago

जमुआरा स्पोर्ट्स क्लब बना चैंपियन, एकसारी बी को हराया

नगर परिषद क्षेत्र के एकसारी में दो दिवसीय जिला स्तरीय डे-नाइट वॉलीबॉल टूर्नामेंट का समापन शुक्रवार देर रात हुआ। फाइनल...

नगर परिषद क्षेत्र के एकसारी में दो दिवसीय जिला स्तरीय डे-नाइट वॉलीबॉल टूर्नामेंट का समापन शुक्रवार देर रात हुआ। फाइनल मुकाबले में जमुआरा स्पोर्ट्स क्लब ने मेज़बान एकसारी बी को सीधे सेटों में 2-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया।

फाइनल मैच सरकारी विद्यालय के पास मैदान में खेला गया। जमुआरा की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। बेहतरीन तालमेल, अनुशासन और रणनीति के दम पर विरोधी टीम को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। सेमीफाइनल में जमुआरा ने मनिंडा को हराया था। एकसारी बी ने पथरैटा को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।

फाइनल में मिसबाह हुसैन का प्रदर्शन सबसे खास रहा। दमदार स्मैशिंग और तेज मूवमेंट के लिए उन्हें “बेस्ट स्मैशर” का खिताब मिला। विजेता टीम में फर्रूख हुसैन कप्तान रहे। अमजद हुसैन उपकप्तान थे। टीम में मिसबाह हुसैन, अदनान फैजी, काशिफ अहमद, समीर सहित कई युवा शामिल रहे। सभी ने पूरे टूर्नामेंट में अनुकरणीय खेल भावना और समर्पण दिखाया।

टीम की सफलता में कोच शहबाज़ जमुआरवी, अब्बास हुसैन और मोहम्मद रिजवान की अहम भूमिका रही। टूर्नामेंट के आयोजन में वाईएमसी एकसारी के युवाओं ने अच्छा समन्वय और उत्साह दिखाया। बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। देर रात तक चला यह आयोजन खेल प्रेमियों के लिए यादगार बन गया।

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top