लखीसराय: बड़हिया नगर क्षेत्र में जल जमाव की समस्या के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने शिक्षा व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान देते हुए प्राथमिक विद्यालय, अनुसूचित जाति टोला, इंदुपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर की स्वच्छता, व्यवस्थाओं तथा बच्चों के लिए बनाए गए शैक्षणिक माहौल का बारीकी से अवलोकन किया।
विद्यालय परिसर में आकर्षक वाल पेंटिंग और साफ-सुथरे वातावरण को देखकर जिलाधिकारी ने प्रसन्नता व्यक्त की और विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और प्रेरणादायक वातावरण बच्चों के सीखने की प्रक्रिया को बेहतर बनाता है और इससे उनकी रचनात्मकता तथा आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। जिलाधिकारी ने शिक्षकों से बच्चों की नियमित उपस्थिति, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अनुशासन पर विशेष ध्यान देने का भी आग्रह किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की मूलभूत सुविधाओं, साफ-सफाई और शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली तथा आवश्यक सुधार के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना प्रशासन की प्राथमिकता है, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।
Bihar News : स्टेज पर धमाल, आंखों में आंसू… 10वीं के छात्रों की विदाई ने सबको किया भावुक!
जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि विद्यालयों में सकारात्मक वातावरण और रचनात्मक गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इस मौके पर स्थानीय अधिकारी एवं विद्यालय के शिक्षक मौजूद रहे।
