मुंगेर: भारतीय जनता पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का गुरुवार को मुंगेर में जोरदार स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह फूलों की वर्षा करके अपने प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया। इसके बाद मकससपुर भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में उन्होंने संगठन को मजबूत करने और कमजोर बूथों पर पार्टी की पकड़ बढ़ाने पर जोर दिया।
Bihar News : 551 महिलाएं, एक भक्ति भरा सफर! सतसंडा से चतुर्भुज धाम तक कलश यात्रा का अद्भुत अनुभव!
संजय सरावगी ने कहा, “कार्यकर्ता ही हमारी रीढ़ हैं। मुझे प्रदेश अध्यक्ष बनाने का दायित्व मिला है, और मेरा काम है पार्टी को हर क्षेत्र में मजबूत करना।“
उन्होंने पटना में नीट छात्रा की संदिग्ध मौत पर सवालों के जवाब में कहा कि उच्च अधिकारियों के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है और सभी जिम्मेदार अधिकारी इस मामले में सक्रिय हैं। उनका कहना था कि “कितने भी रसख़ुदार व्यक्ति हों, उन्हें बक्शा नहीं जाएगा। इस मामले में जितने भी लोग संलिप्त हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। हमारी सरकार की सोच स्पष्ट है – या तो अपराधी अपराध छोड़ दें या बिहार छोड़ दें।“
National News : आत्मनिर्भर भारत की परेड, लेकिन बिहार बाहर क्यों?
संजय सरावगी ने यह भी स्पष्ट किया कि राजद शासनकाल में अपराधियों को संरक्षण मिलता था, लेकिन अब न्याय, विकास और कानून का राज है। उन्होंने कहा कि राजद के समय शो-रूम से गाड़ी उठाना या सोने की दुकान से आभूषण उठाना आम बात थी, लेकिन वर्तमान सरकार में अपराधियों को बढ़ावा नहीं दिया जा रहा।
National News : जहां 3 करोड़ ने लगाई डुबकी, वहीं शंकराचार्य को रोका गया! संगम पर क्यों टूटी परंपरा?
प्रदेश अध्यक्ष ने आश्वस्त किया कि नीट छात्रा की हत्या का पूरी तरह से खुलासा किया जाएगा और एसआईटी जांच में कोई कोताही नहीं होगी।
इस अवसर पर पार्टी विधायक कुमार प्रणय समेत कई अन्य वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।
मनीष कुमार, मुंगेर.