7
BREAKING NEWS
सुगीया गांव के पास मौत बनकर दौड़ी रफ्तार; दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो युवक गंभीर; पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल!रंगोली में बिखरे हुनर के रंग, दीपों की रोशनी में चमका बच्चों का आत्मविश्वास; संत माइकल्स स्कूल में सजी रचनात्मकता की महफिल!न कोई ब्रश, न कोई कैनवास… जमीन पर रंगों से छात्राओं ने रच दी कलाकारी, बरबीघा के स्कूल में दिखा हुनर!शेखपुरा के स्काउट-गाइड को मिलेगी नई पहचान? DEO ने गतिविधियों के विस्तार के साथ स्थायी कार्यालय का दिया भरोसा!कभी रंगोली में सजे रंग, तो कभी छठ गीतों पर झूमी आस्था; लाल इंटरनेशनल स्कूल में दीपावली-छठ का अनूठा उत्सव!स्मैक तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने निकले टाइगर मोबाइल जवान की हत्या; दरधा नदी में मिला धनेश्वर यादव का शव, चार गिरफ्तार!लखीसराय ROB पुल ने बदला भारी वाहनों का रास्ता, छठ-दिवाली पर जाम से बचाने के लिए प्रशासन का नया ट्रैफिक प्लान; 16 नवंबर तक इन रूटों से होगा परिचालन!खबर का असर: बंगाली पर में दूषित पानी की समस्या पर जागा नगर परिषद, लीकेज पाइप की कराई मरम्मत!सहरसा में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं, टैक्स बकाया तो गाड़ी ब्लैकलिस्ट; लाइसेंस भी होगा सस्पेंड!सहरसा में सिविल सर्जन पर थप्पड़ मारने का आरोप, हाजिरी की फाइल पर छिड़ा विवाद; स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप!लाल इंटरनेशनल स्कूल परिसर बना आस्था का केंद्र, नन्हे-मुन्नों ने राम दरबार की आरती उतारी और छठ की परंपरा को किया जीवंत!धनतेरस पर पटना के बाजारों में खरीदारी का महाउत्सव, सोना-चांदी से लेकर SUV और AI गैजेट्स तक मची होड़!छठ-दिवाली से पहले एक्शन में DM शैलेंद्र कुमार, सड़क के गड्ढों से लेकर बाजार की गंदगी तक पर सख्ती; अधिकारियों को दिए निर्देश!जिस दुकान में कभी करता था काम, उसी की चांदी लूटने की रच दी साजिश; 6.8 किलो चांदी लूटकांड का खुलासा, मास्टरमाइंड समेत तीन गिरफ्तार!पटना में पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़, पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड का मुख्य आरोपी JP यादव समेत तीन ढेर!
No menu items available
BREAKING
सुगीया गांव के पास मौत बनकर दौड़ी रफ्तार; दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो युवक गंभीर; पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल!रंगोली में बिखरे हुनर के रंग, दीपों की रोशनी में चमका बच्चों का आत्मविश्वास; संत माइकल्स स्कूल में सजी रचनात्मकता की महफिल!न कोई ब्रश, न कोई कैनवास… जमीन पर रंगों से छात्राओं ने रच दी कलाकारी, बरबीघा के स्कूल में दिखा हुनर!शेखपुरा के स्काउट-गाइड को मिलेगी नई पहचान? DEO ने गतिविधियों के विस्तार के साथ स्थायी कार्यालय का दिया भरोसा!कभी रंगोली में सजे रंग, तो कभी छठ गीतों पर झूमी आस्था; लाल इंटरनेशनल स्कूल में दीपावली-छठ का अनूठा उत्सव!स्मैक तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने निकले टाइगर मोबाइल जवान की हत्या; दरधा नदी में मिला धनेश्वर यादव का शव, चार गिरफ्तार!लखीसराय ROB पुल ने बदला भारी वाहनों का रास्ता, छठ-दिवाली पर जाम से बचाने के लिए प्रशासन का नया ट्रैफिक प्लान; 16 नवंबर तक इन रूटों से होगा परिचालन!खबर का असर: बंगाली पर में दूषित पानी की समस्या पर जागा नगर परिषद, लीकेज पाइप की कराई मरम्मत!सहरसा में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं, टैक्स बकाया तो गाड़ी ब्लैकलिस्ट; लाइसेंस भी होगा सस्पेंड!सहरसा में सिविल सर्जन पर थप्पड़ मारने का आरोप, हाजिरी की फाइल पर छिड़ा विवाद; स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप!लाल इंटरनेशनल स्कूल परिसर बना आस्था का केंद्र, नन्हे-मुन्नों ने राम दरबार की आरती उतारी और छठ की परंपरा को किया जीवंत!धनतेरस पर पटना के बाजारों में खरीदारी का महाउत्सव, सोना-चांदी से लेकर SUV और AI गैजेट्स तक मची होड़!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

सुगीया गांव के पास मौत बनकर दौड़ी रफ्तार; दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो युवक गंभीर; पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल!
12 hours ago
रंगोली में बिखरे हुनर के रंग, दीपों की रोशनी में चमका बच्चों का आत्मविश्वास; संत माइकल्स स्कूल में सजी रचनात्मकता की महफिल!
12 hours ago
न कोई ब्रश, न कोई कैनवास… जमीन पर रंगों से छात्राओं ने रच दी कलाकारी, बरबीघा के स्कूल में दिखा हुनर!
17 hours ago
शेखपुरा के स्काउट-गाइड को मिलेगी नई पहचान? DEO ने गतिविधियों के विस्तार के साथ स्थायी कार्यालय का दिया भरोसा!
18 hours ago
कभी रंगोली में सजे रंग, तो कभी छठ गीतों पर झूमी आस्था; लाल इंटरनेशनल स्कूल में दीपावली-छठ का अनूठा उत्सव!
18 hours ago

Bihar News : प्रगति यात्रा में सीएम नीतीश कुमार को दिखाने के लिए बड़ा खेल! गगौर की तस्वीर उतनी ही बदली, जितनी दूर देखेंगे

सीएम नीतीश कुमार 08 फरवरी को घाटकुसुम्भा प्रखंड के गगौर गांव आएंगे। मुख्यमंत्री के‎ आगमन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर...

सीएम नीतीश कुमार 08 फरवरी को घाटकुसुम्भा प्रखंड के गगौर गांव आएंगे। मुख्यमंत्री के‎ आगमन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर बड़ी तैयारी शुरू हो‎ गई है। तमाम अधिकारी गांव में‎ कैंप कर चलाए जा रहे विकास कार्यों को संपन्न कराने में लगे‎ हैं। गांव वाले उत्साहित हैं कि‎ सूबे के मुखिया उनके गांव आने वाले हैं। इस बहाने विकास‎ रूपी पुराने भवन पर नया रंग तो चढ़ रहा है, बचे कार्य पूरे हो‎ रहे हैं। यहां मुख्यमंत्री को गांव में एक जगह सरकार द्वारा‎ ‎ चलाई जा रही योजनाओं‎‎ को जिला प्रशासन दिखाना‎ ‎चाहता है। हालांकि सीएम अचानक किसी गांव जाते तो‎ तस्वीर कुछ अलग ही होती, लेकिन जहां ले जाने की तैयारी‎ चल रही है, कम से कम उस गांव में विकास के बचे काम‎ जो वर्षों में पूरे होने वाले नहीं थे उसे अधिकारी 20 दिनों में‎ कर देते हैं। गगौर गांव के तालाब का सौंदर्यीकरण, गली में पीसीसी सड़क, नाला, कस्तूरबा विद्यालय, पंचायत सरकार भवन, आँगनबाड़ी एवं उप स्वास्थ्य केंद्र का रंग‎ बदल रहा है। सीएम के आगमन से पहले तक इस पंचायत‎ भवन में वह सारी चीजें लग जाएंगी, जिसे मुख्यमंत्री देखेगे। 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों बिहार में प्रगति यात्रा पर हैं। इस दौरान सीएम घाटकुसम्भा के गगौर गांव आयेंगे। उनके आगमन की तिथि 8 फरवरी मुकर्रर किया गया है। वहीं शेखपुरा जिला प्रशासन की ओर से बिहार के मुख्यमंत्री के पहुंचने से पहले कार्यक्रम स्थल पर चाक-चौबंद इंतजाम किये गये हैं। मजे की बात यह है कि जिस गांव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कार्यक्रम है, उस गांव की दो तस्वीरें सामने आई हैं। एक तस्वीर, जिसमें मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल की तरफ विकास की बयार बहा दी गई है, वहीं दूसरी तरफ उसी गांव के दूसरे हिस्से में कोई व्यवस्था नहीं है, क्योंकि मुख्यमंत्री उस गांव में तो जरूर जाएंगे लेकिन दुसरे हिस्से में नहीं। इसलिए गांव के उस हिस्से को यूँ ही छोड़ दिया गया है।

महज 3 इंच किया गया पीसीसी ढलाई

एक ही गांव की दो तस्वीरें

गगौर गांव के कार्यक्रम स्थल की तरफ सड़क और बिजली के खंभों पर बल्ब दिख रहे हैं। अधिकारियों ने उस ओर साफ़ सफाई करवाकर चकाचक कर दिया है। लेकिन इस गांव के दूसरा हिस्सा अभी भी अपनी वर्षों पुरानी जर्जरता की कहानी बयां कर रहा है। क्यों कि उस हिस्से में सीएम नहीं जाएंगे, इसलिए उस तरफ के जर्जर सड़क को यूं ही छोड़ दिया गया है। इस तरफ बिजली के खंभों पर एक बल्ब भी नहीं है, लेकिन मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर स्ट्रीट लाइट और सोलर लाइट लगा दिए गए हैं। इतना ही नहीं बिजली के खंभों को भी बदल दिया गया है। कार्यक्रम स्थल पर चारों तरफ चाहरदीवारी बना दिया गया है।

गगौर के पश्चिमी टोला के तालाब में फैली गंदगी

अपनी कमी को छुपाने के लिए अधिकारियों ने की है करतूत

स्थानीय लोगों का कहना है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन की सूचना मिलने के पूर्व से ही गगौर गांव के पश्चिमी टोला में जिला प्रशासन की ओर से युद्धस्तर पर कार्य शुरू कर दिया है। लोगों का कहना है बिहार के मुख्यमंत्री आ रहे हैं इसीलिए यह काम हो रहा है, अन्यथा हमलोग विकास से अभी भी काफी दूर हैं। यह सभी काम इसलिए किये गये हैं ताकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लगे कि हर जगह अच्छा और सुंदर व्यवस्था है। यह सब बस दिखावा के लिए किया गया है। लेकिन इसी गांव में दो तस्वीर पूर्वी और पश्चिम टोला की हैं। एक तरफ पश्चिम टोला में दिखाने के लिए पूरी तरीके से काम कर दिया गया है, तो दूसरी तरफ कोई काम ही नहीं किया गया है। जहां पर जरूरत है वहां पर कोई काम नहीं किया गया है। लेकिन मुख्यमंत्री को पश्चिम टोला आना है इसलिए युद्धस्तर पर कार्य जारी है। यह सब जिला के पदाधिकारियों की करतूत है, जो अपनी कमी को छुपाने के लिए इस तरह की व्यवस्था किये हैं।

गगौर में निर्माण के बाद धंसी पीसीसी सड़क

गुणवत्ता की हो रही अनदेखी

मुख्यमंत्री के दौरे से पहले जिले के अधिकारी, सरकारी कर्मी ऐसा दिखाने में जुटे हैं सब कुछ बिल्कुल परफेक्ट हैं। वो काफी मेहनत कर रहे हैं। सभी योजनाओं को बिल्कुल मानक तरीके से धरातल पर उतारने की कवायद हो रही है। लेकिन इससे उलट पूरे काम में गुणवत्ता का कोई ध्यान नहीं रखा जा रहा है। निर्माण कार्य में दो नंबर ईट का इस्तेमाल किया जा रहा है, जो एक बार गिरने पर ही टूटकर बिखर जाते है। साथ ही पहाड़ की मिट्टी से भरी गिट्टी का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस तरह का घटिया निर्माण कार्य कितना टिकाऊ होगा, ये सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। यहाँ गलियों में पीसीसी ढलाई और नाली का निर्माण किया जा रहा है। लेकिन निर्माण कार्य में जिस तरह गुणवत्ताहीन और घटिया निर्माण कार्य हो रहें है वो एक साल भी टिकेगा या नहीं, इस पर संशय बरकरार है।

निर्माण कार्य में लगाया जा रहा है गुणवताहीन पत्थर

महसार में न बचा जिमखाना, अस्पताल का भी हाल बेहाल
समाधान यात्रा के सिलसिले में वर्ष 2023 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शेखपुरा के महसार गांव आए थे, उनके आगमन की तैयारी को लेकर गांव को शहर का शक्ल देने की कवायद की गई थी। पंचायती राज का सपना साकार करने के लिए पंचायत सरकार भवन को दुल्हन की तरह सजाया गया था। जिम, हॉस्पिटल, स्कूल, सामुदायिक भवन, नल जल, जल जीवन जीवन हरियाली, सड़क, बिजली पर करोड़ों रुपये खर्चा किया गया था। लगा था कि महसार गांव सचमुच में शहर बन जाएगा। लेकिन मुख्यमंत्री के जाते ही सब कुछ वीरान होने लगा। आज डेढ़ साल में पानी के तरह बहाए गए करोड़ों रुपये का नामों निशान नहीं रहा।

महसार में बेकार पड़े जिमखाना

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top