लखीसराय: मिशन शक्ति अंतर्गत संचालित ‘हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन’ योजना के तहत जिला स्तर पर कार्यरत कर्मियों के लिए 5 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 23 फरवरी 2026 पूर्वाह्न 10 बजे से 27 फरवरी 2026 अपराह्न 5 बजे तक बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान (BIPARD), गया में आयोजित होगा।
इस संबंध में महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार, पटना द्वारा पत्रांक WCOC/948/2026 दिनांक 19 फरवरी 2026 के माध्यम से महानिदेशक, BIPARD को प्रशिक्षण आयोजन हेतु अनुरोध भेजा गया है। प्रशिक्षण में जिला मिशन समन्वयक, जेंडर स्पेशलिस्ट तथा फाइनेंस लिटरेसी स्पेशलिस्ट सहित कुल 110 कर्मी दो बैच में भाग लेंगे।
लखीसराय जिले से तीन कर्मी इस प्रशिक्षण में शामिल होंगे। इनमें जिला मिशन समन्वयक प्रशांत कुमार, लैंगिक विशेषज्ञ किस्मत कुमारी तथा वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ अमित कुमार शामिल हैं। ये सभी 22 फरवरी 2026 को लखीसराय से प्रशिक्षण स्थल गया के लिए रवाना होंगे।
Bihar News : शेखपुरा में 90 लीटर महुआ शराब जब्त, एक धंधेबाज गिरफ्तार; NBW वारंटी में दो और दबोचे!
प्रशिक्षण के दौरान महिला सशक्तिकरण, लैंगिक समानता, वित्तीय जागरूकता तथा जिला स्तर पर योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े विषयों पर विस्तृत सत्र आयोजित किए जाएंगे। विभाग की ओर से सभी प्रशिक्षणार्थियों को समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।
Bihar News : एक साथ 42 MLA को नोटिस… क्या डगमगाएगी कुर्सी?
इस प्रशिक्षण से जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन के कार्यों को और अधिक प्रभावी एवं सशक्त बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।
