8
BREAKING NEWS
मंच से पवन सिंह ने अक्षरा सिंह से मांगी माफी, बोले- ‘वो मेरा बाबू-बच्चा’; फिर साथ दिखने के दिए संकेत, ज्योति सिंह पर उठे सवाल!बगहा में 8 दिन से लापता 13 वर्षीय छात्र का गन्ने के खेत में मिला शव, स्कूल जाने के बाद हुआ था गायब; जांच में जुटी पुलिस!मां दुर्गा के पंडाल के पास आर्केस्ट्रा में अश्लील डांस, सीतामढ़ी में मचा हड़कंप; मजिस्ट्रेट से मांगा गया जवाब!अनंत सिंह और जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह की बढ़ीं मुश्किलें; रोड शो को लेकर 3 FIR, 11 JCB से फूल बरसाने का आरोप!पप्पू यादव का अनुज सिंह पर बड़ा हमला, 9वीं की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप; अनंत सिंह को भी घेरा, बेटी को कैद रखने का दावा!मोतिहारी में पति को बंधक बनाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, दशहरा मेला देखकर लौट रहा था दंपती; 8 आरोपी गिरफ्तार!बेगूसराय से मुंबई तक टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के तार; ऋतिक का नाम आने से बिहार में हलचल, घर पहुंची पुलिस!टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा; ₹35 हजार और विदेश में नौकरी का लालच, कोटा में पकड़े गए आरोपी!रोहिणी ने थामा पिता लालू यादव का हाथ, मां दुर्गा की आरती में साथ दिखा परिवार; डाकबंगला पंडाल में उमड़ा आस्था का रंग!एशियाड की फाइनल टीम में नहीं मिली जगह, अब कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में दम दिखाएंगी बिहार की रिया कुमारी!टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग से बॉलीवुड में हड़कंप; हर रविवार फुटबॉल खेलने जाते थे एक्टर, हमले के बाद अंधेरी स्टेशन पर मिली बाइक!तेघड़ा दुर्गा पूजा समिति की अनूठी पहल: 12 वर्षों से दशहरा मेले में बच्चों की प्रतिभा निखार रही समिति, पहले टेस्ट फिर होगी क्विज प्रतियोगिता!नवरात्र में तेघड़ा गांव में रामभक्ति की बही बयार, राजीवजी महाराज के भजनों पर मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु!लखीसराय में मां के दर्शन को उमड़े भक्त, भारत माता के पंडाल से नशामुक्ति का संदेश; नो-इंट्री में भी शहर में घुसे 9 बड़े वाहन!कोसी बना दूध की नदी: बाबा कारू खिरहर धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों लीटर दूध से हुआ अभिषेक!
No menu items available
BREAKING
मंच से पवन सिंह ने अक्षरा सिंह से मांगी माफी, बोले- ‘वो मेरा बाबू-बच्चा’; फिर साथ दिखने के दिए संकेत, ज्योति सिंह पर उठे सवाल!बगहा में 8 दिन से लापता 13 वर्षीय छात्र का गन्ने के खेत में मिला शव, स्कूल जाने के बाद हुआ था गायब; जांच में जुटी पुलिस!मां दुर्गा के पंडाल के पास आर्केस्ट्रा में अश्लील डांस, सीतामढ़ी में मचा हड़कंप; मजिस्ट्रेट से मांगा गया जवाब!अनंत सिंह और जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह की बढ़ीं मुश्किलें; रोड शो को लेकर 3 FIR, 11 JCB से फूल बरसाने का आरोप!पप्पू यादव का अनुज सिंह पर बड़ा हमला, 9वीं की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप; अनंत सिंह को भी घेरा, बेटी को कैद रखने का दावा!मोतिहारी में पति को बंधक बनाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, दशहरा मेला देखकर लौट रहा था दंपती; 8 आरोपी गिरफ्तार!बेगूसराय से मुंबई तक टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के तार; ऋतिक का नाम आने से बिहार में हलचल, घर पहुंची पुलिस!टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा; ₹35 हजार और विदेश में नौकरी का लालच, कोटा में पकड़े गए आरोपी!रोहिणी ने थामा पिता लालू यादव का हाथ, मां दुर्गा की आरती में साथ दिखा परिवार; डाकबंगला पंडाल में उमड़ा आस्था का रंग!एशियाड की फाइनल टीम में नहीं मिली जगह, अब कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में दम दिखाएंगी बिहार की रिया कुमारी!टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग से बॉलीवुड में हड़कंप; हर रविवार फुटबॉल खेलने जाते थे एक्टर, हमले के बाद अंधेरी स्टेशन पर मिली बाइक!तेघड़ा दुर्गा पूजा समिति की अनूठी पहल: 12 वर्षों से दशहरा मेले में बच्चों की प्रतिभा निखार रही समिति, पहले टेस्ट फिर होगी क्विज प्रतियोगिता!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

मंच से पवन सिंह ने अक्षरा सिंह से मांगी माफी, बोले- ‘वो मेरा बाबू-बच्चा’; फिर साथ दिखने के दिए संकेत, ज्योति सिंह पर उठे सवाल!
11 minutes ago
बगहा में 8 दिन से लापता 13 वर्षीय छात्र का गन्ने के खेत में मिला शव, स्कूल जाने के बाद हुआ था गायब; जांच में जुटी पुलिस!
17 minutes ago
मां दुर्गा के पंडाल के पास आर्केस्ट्रा में अश्लील डांस, सीतामढ़ी में मचा हड़कंप; मजिस्ट्रेट से मांगा गया जवाब!
22 minutes ago
अनंत सिंह और जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह की बढ़ीं मुश्किलें; रोड शो को लेकर 3 FIR, 11 JCB से फूल बरसाने का आरोप!
31 minutes ago
पप्पू यादव का अनुज सिंह पर बड़ा हमला, 9वीं की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप; अनंत सिंह को भी घेरा, बेटी को कैद रखने का दावा!
37 minutes ago

Bihar: सट्टेबाजी ऐप वालों की खैर नहीं, बिहार विधानसभा में नया कानून, पहली बार पकड़े गए तो 3 साल तक जेल!

पटना: बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन सरकार ने राज्य के विकास और नए कानूनों को लेकर बड़ा...

पटना: बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन सरकार ने राज्य के विकास और नए कानूनों को लेकर बड़ा खाका पेश किया। उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने सदन में वित्तीय वर्ष 2026-27 का पहला अनुपूरक बजट पेश किया। इस अनुपूरक बजट का आकार 87,383.43 करोड़ रुपये है।

सरकार ने इस सत्र में कुल 13 विधेयक पेश करने की तैयारी की है। इनमें से कई ऐसे विधेयक हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों, कारोबारियों और जमीन से जुड़े मामलों पर पड़ेगा।

सबसे बड़ा बदलाव ऑनलाइन जुआ और सट्टेबाजी को लेकर किया गया है। नए प्रावधान के अनुसार अब मोबाइल या कंप्यूटर में सट्टेबाजी से जुड़े ऐप रखना भी अपराध की श्रेणी में आएगा।

ऑनलाइन सट्टेबाजी पर सख्त कानून

प्रस्तावित बिहार जुआ प्रतिषेध विधेयक के तहत ऑनलाइन जुआ, सट्टा, मटका और भाग्य आधारित गेमिंग गतिविधियों पर रोक लगाने का प्रावधान किया गया है।

पहली बार ऑनलाइन जुआ खेलते पकड़े जाने पर 1 से 3 साल तक की सजा और 5 लाख रुपये तक जुर्माने का प्रावधान किया गया है। वहीं दोबारा पकड़े जाने पर सजा बढ़ाकर 7 साल तक की जा सकती है।

सरकार का कहना है कि युवाओं को ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुए की लत से बचाने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है।

कृषि भूमि पर उद्योग लगाने की प्रक्रिया होगी आसान

सरकार ने उद्योग और निवेश को बढ़ावा देने के लिए कृषि भूमि के इस्तेमाल से जुड़े नियमों में बदलाव की तैयारी की है।

कृषि भूमि सम्परिवर्तन विधेयक के तहत अब खेती वाली जमीन को व्यावसायिक उपयोग में बदलने की प्रक्रिया आसान होगी। इससे उद्योग लगाने वाले लोगों को कम कागजी प्रक्रिया से गुजरना पड़ेगा और निवेश को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

जमीन के दाखिल-खारिज पर लगेगा शुल्क

बिहार में अब तक जमीन के म्यूटेशन यानी दाखिल-खारिज की प्रक्रिया मुफ्त थी, लेकिन नए संशोधन के बाद इसके लिए 200 रुपये शुल्क देना होगा।

सरकार का कहना है कि इससे राजस्व बढ़ेगा और भविष्य में जरूरत के अनुसार शुल्क में बदलाव किया जा सकता है।

जमीन की गलत कीमत बताने वालों पर कार्रवाई

भारतीय स्टाम्प बिहार संशोधन विधेयक के तहत जमीन की वास्तविक कीमत छिपाकर रजिस्ट्री कराने वालों पर कार्रवाई का प्रावधान किया गया है।

अब निबंधन अधिकारियों को संपत्ति के सही बाजार मूल्य का निर्धारण करने के लिए ज्यादा अधिकार दिए जाएंगे, जिससे राजस्व चोरी पर रोक लगाई जा सके।

सरकार की प्राथमिकता में रोजगार और विकास

अनुपूरक बजट में सरकार ने सामाजिक सुरक्षा, रोजगार, आधारभूत संरचना और विकास योजनाओं को प्राथमिकता दी है।

सरकार का दावा है कि नए कानून और बजट प्रावधान बिहार को निवेश के लिए बेहतर राज्य बनाने और 2047 तक विकसित राज्य के लक्ष्य को आगे बढ़ाने में मदद करेंगे।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: बिहार में वाहन खरीदना अब महंगा, बाइक-स्कूटी से लेकर कार-ट्रक तक बढ़ा टैक्स, 23 जुलाई से जेब पर पड़ेगा असर!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top