7
BREAKING NEWS
Bihar News : भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सरेंडर के बाद गोली या आत्मरक्षा? अब रिटायर्ड जज बताएंगे पूरा सच!UP News : राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा खुलासा, 25 पर एक्शन, 150 संदिग्ध!Bihar News : BPSC 70वीं का रिजल्ट जारी… कौन बना टॉपर?Bihar News : नक्सल क्षेत्र में भी पहुंचेगा मोबाइल नेटवर्क… जिला प्रशासन की बड़ी तैयारी!Bihar News : 29 साल बाद ऐसा महायज्ञ… पूरा गांव बना भक्तिमय!Bihar News : दिव्यांग खिलाड़ियों के सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम, लखीसराय में पैरा स्पोर्ट्स गठन!Bihar News : शेखपुरा में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, विकास एजेंडा पर जोर!Bihar News : गोपालगंज में स्पीड ब्रेकर पर घात लगाकर हमला, चालक को गोली मार एक लाख की लूट!Bihar News : गोपालगंज में लौंडा डांसर की गोली मारकर हत्या, खुशियां मातम में बदलीं!Bihar News : सरकारी नौकरी का सपना… और फिर कैद, समस्तीपुर पुलिस ने बंधक बने 115 युवाओं को कराया मुक्त!Bihar News : कंधों पर सवार दूल्हा, कीचड़ में फंसी बारात, किशनगंज में ‘24 करोड़ का पुल’ बना मज़ाक!Jharkhand News : क्रॉस वोटिंग से महागठबंधन धराशायी, नाथवानी और बैजनाथ राम की जीत!UP News : 46°C की तपिश… और मानसून गायब! क्या बिगड़ने वाला है यूपी के हालात?Bihar News : एक झटके में 21 IAS इधर से उधर! पटना समेत 11 जिलों के DM बदले… और 10 साल बाद क्यों हटे आनंद किशोर? पूरी कहानी जानिए!Bihar News : तेजप्रताप पर गंभीर आरोप… साजिश या सच्चाई?
No menu items available
BREAKING
Bihar News : भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सरेंडर के बाद गोली या आत्मरक्षा? अब रिटायर्ड जज बताएंगे पूरा सच!UP News : राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा खुलासा, 25 पर एक्शन, 150 संदिग्ध!Bihar News : BPSC 70वीं का रिजल्ट जारी… कौन बना टॉपर?Bihar News : नक्सल क्षेत्र में भी पहुंचेगा मोबाइल नेटवर्क… जिला प्रशासन की बड़ी तैयारी!Bihar News : 29 साल बाद ऐसा महायज्ञ… पूरा गांव बना भक्तिमय!Bihar News : दिव्यांग खिलाड़ियों के सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम, लखीसराय में पैरा स्पोर्ट्स गठन!Bihar News : शेखपुरा में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, विकास एजेंडा पर जोर!Bihar News : गोपालगंज में स्पीड ब्रेकर पर घात लगाकर हमला, चालक को गोली मार एक लाख की लूट!Bihar News : गोपालगंज में लौंडा डांसर की गोली मारकर हत्या, खुशियां मातम में बदलीं!Bihar News : सरकारी नौकरी का सपना… और फिर कैद, समस्तीपुर पुलिस ने बंधक बने 115 युवाओं को कराया मुक्त!Bihar News : कंधों पर सवार दूल्हा, कीचड़ में फंसी बारात, किशनगंज में ‘24 करोड़ का पुल’ बना मज़ाक!Jharkhand News : क्रॉस वोटिंग से महागठबंधन धराशायी, नाथवानी और बैजनाथ राम की जीत!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Bihar News : भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सरेंडर के बाद गोली या आत्मरक्षा? अब रिटायर्ड जज बताएंगे पूरा सच!
2 hours ago
UP News : राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा खुलासा, 25 पर एक्शन, 150 संदिग्ध!
2 hours ago
Bihar News : BPSC 70वीं का रिजल्ट जारी… कौन बना टॉपर?
3 hours ago
Bihar News : नक्सल क्षेत्र में भी पहुंचेगा मोबाइल नेटवर्क… जिला प्रशासन की बड़ी तैयारी!
3 hours ago
Bihar News : 29 साल बाद ऐसा महायज्ञ… पूरा गांव बना भक्तिमय!
3 hours ago
Advertisement

Bihar News : दिव्यांग खिलाड़ियों के सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम, लखीसराय में पैरा स्पोर्ट्स गठन!

लखीसराय (बिहार): लखीसराय जिले में दिव्यांग खिलाड़ियों के सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम पहल करते हुए जिला पैरा स्पोर्ट्स...

लखीसराय (बिहार): लखीसराय जिले में दिव्यांग खिलाड़ियों के सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम पहल करते हुए जिला पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन का गठन किया गया। शुक्रवार को नया बाजार स्थित सम्राट अशोक भवन में एक दिवसीय सम्मेलन सह कार्यालय उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में दिव्यांगजन, खेल प्रेमी, समाजसेवी और आम लोग शामिल हुए।

कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार राज्य पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व राज्य आयुक्त (निःशक्तता) डॉ. शिवाजी कुमार और नगर परिषद लखीसराय के सभापति अरविंद पासवान ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि पैरा स्पोर्ट्स का उद्देश्य दिव्यांग खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक मंच प्रदान करना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है।

नगर परिषद सभापति अरविंद पासवान ने अपने संबोधन में कहा कि पैरा स्पोर्ट्स एक विशेष वर्गीकरण प्रणाली के तहत खेला जाता है, जिससे खिलाड़ियों की शारीरिक और मानसिक क्षमताओं के अनुरूप निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा सुनिश्चित होती है। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं में दिव्यांगों की भागीदारी सुनिश्चित करना समिति की प्राथमिक जिम्मेदारी होगी और इसमें हर संभव सहयोग दिया जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. शिवाजी कुमार ने कहा कि पैरा स्पोर्ट्स केवल खेल तक सीमित नहीं है, बल्कि यह दिव्यांगजनों के आत्मविश्वास, सम्मान और सामाजिक पहचान को मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने इसे लखीसराय के लिए एक ऐतिहासिक पहल बताते हुए कहा कि इससे जिले के खिलाड़ी राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखा सकेंगे।

सम्मेलन के दौरान 13 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया। इसमें सुनील कुमार को जिला अध्यक्ष, नरेश कुमार चौधरी को सचिव, आदित्य कुमार सिद्धांत और ओम प्रकाश स्नेही को उपाध्यक्ष, राहुल कुमार और रीना कुमारी को संयुक्त सचिव, सौरव कुमार को कोषाध्यक्ष, राधिका रानी को महिला प्रकोष्ठ प्रभारी तथा अशोक रजक, धीरेन्द्र कुमार, अधिवक्ता अरुण कुमार और डॉ. एस.एन. भारती को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। वहीं ललित कुमार को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।

वक्ताओं ने दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए खेल, शिक्षा, कौशल विकास और जागरूकता को जरूरी बताया। साथ ही नवगठित समिति को जिले के सभी प्रखंडों और पंचायतों तक संगठन का विस्तार करने, नए खिलाड़ियों की पहचान करने और नियमित प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने का सुझाव दिया गया।

नवगठित पदाधिकारियों ने दिव्यांग खिलाड़ियों के पंजीकरण, प्रशिक्षण, खेल सामग्री उपलब्ध कराने और सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान संगठन की कार्यप्रणाली और जिम्मेदारियों की भी विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का संचालन मीडिया प्रभारी लालू तुरहा ने किया, जबकि अंत में ओम प्रकाश स्नेही ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर अशोक साहनी, राज कुमार, राकेश कुमार, अमित कुमार, अंकित कुमार, राजा देवी, स्वाधीन प्रसाद, मनोज कुमार, विधानंद कुमार, पूर्णा कुमारी, संदीप राज कुमार, नवनीत कुमार, ओमकार कुमार, सुशीला देवी, श्रवण पासवान और तिजोरी साव सहित कई लोग मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़े: Bihar News : गोपालगंज में स्पीड ब्रेकर पर घात लगाकर हमला, चालक को गोली मार एक लाख की लूट!

कृष्णदेव प्रसाद यादव, लखीसराय.

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top