30
BREAKING NEWS
Jharkhand: सम्मान की लिस्ट में सेंध, जांच में खुला फर्जीवाड़ा, 653 नाम साफ… गढ़वा में मचा हड़कंप!Jharkhand: APK फाइल भेजकर गुजरात के CM के भाई के खाते से उड़ाए 10 लाख, सूरत पुलिस ने कांवड़िया बन गिरिडीह से दो को दबोचा!Jharkhand: चतरा का चौक बनेगा ‘गुरुजी चौक’, शिबू सोरेन की प्रतिमा देगी झारखंड आंदोलन की याद!Jharkhand: रेल पटरी पर हाथियों का ‘कब्जा’, हावड़ा-दिल्ली रूट पर थमे ट्रेनों के पहिए; जंगल के मेहमान ने रोकी रफ्तार!Jharkhand: बोकारो के 3 लापता लोगों की तलाश में CID का देशव्यापी अभियान, जारी किया ह्यू एंड क्राई नोटिस!Jharkhand: सुमित अग्रवाल हत्याकांड में SIT का शिकंजा तेज, दो और आरोपी गिरफ्तार; चाकू और बुलेट बाइक बरामद!Jharkhand: नेमरा में सजेगा विकास का मंच, सीएम हेमंत सोरेन के आगमन को लेकर प्रशासन अलर्ट; डीसी-एसपी ने संभाली कमान!Jharkhand: टाटा स्टील के फैसले से फुटबॉल प्रेमियों में मायूसी, जमशेदपुर FC बंद होने पर सड़कों पर उतरे फैंस!Bihar: भागलपुर में गांजा तस्करी का खुलासा, 2.4 किलो मादक पदार्थ के साथ मां-बेटे समेत तीन गिरफ्तार!Bihar: ईओ की हत्या पर उबाल, शेखपुरा नप के दफ्तरों में पसरा सन्नाटा... काला बिल्ला लगाकर कर्मियों ने कहा- सुरक्षा दो, न्याय दो!Bihar: श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं को राहत, अशोकधाम स्टेशन पर 6 जोड़ी ट्रेनों का अस्थायी ठहराव!Bihar: बांकीपुर में प्रशांत किशोर की जीत पर रोहतास के पैतृक गांव कोनार में जश्न, ढोल-नगाड़ों के साथ मना उत्सव!Bihar: 52वीं बिहार राज्य जूनियर बालक कबड्डी चैंपियनशिप 4 अगस्त से, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम!Bihar: पप्पू यादव पर हमले से भड़की कांग्रेस, कैमूर में सड़क पर उतरे कार्यकर्ता… गृह मंत्री का फूंका पुतला!Bihar: भाजपा के 30 साल पुराने किले में PK की सेंध, बांकीपुर में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 19246 वोटों से BJP को हराया!
No menu items available
BREAKING
Jharkhand: सम्मान की लिस्ट में सेंध, जांच में खुला फर्जीवाड़ा, 653 नाम साफ… गढ़वा में मचा हड़कंप!Jharkhand: APK फाइल भेजकर गुजरात के CM के भाई के खाते से उड़ाए 10 लाख, सूरत पुलिस ने कांवड़िया बन गिरिडीह से दो को दबोचा!Jharkhand: चतरा का चौक बनेगा ‘गुरुजी चौक’, शिबू सोरेन की प्रतिमा देगी झारखंड आंदोलन की याद!Jharkhand: रेल पटरी पर हाथियों का ‘कब्जा’, हावड़ा-दिल्ली रूट पर थमे ट्रेनों के पहिए; जंगल के मेहमान ने रोकी रफ्तार!Jharkhand: बोकारो के 3 लापता लोगों की तलाश में CID का देशव्यापी अभियान, जारी किया ह्यू एंड क्राई नोटिस!Jharkhand: सुमित अग्रवाल हत्याकांड में SIT का शिकंजा तेज, दो और आरोपी गिरफ्तार; चाकू और बुलेट बाइक बरामद!Jharkhand: नेमरा में सजेगा विकास का मंच, सीएम हेमंत सोरेन के आगमन को लेकर प्रशासन अलर्ट; डीसी-एसपी ने संभाली कमान!Jharkhand: टाटा स्टील के फैसले से फुटबॉल प्रेमियों में मायूसी, जमशेदपुर FC बंद होने पर सड़कों पर उतरे फैंस!Bihar: भागलपुर में गांजा तस्करी का खुलासा, 2.4 किलो मादक पदार्थ के साथ मां-बेटे समेत तीन गिरफ्तार!Bihar: ईओ की हत्या पर उबाल, शेखपुरा नप के दफ्तरों में पसरा सन्नाटा… काला बिल्ला लगाकर कर्मियों ने कहा- सुरक्षा दो, न्याय दो!Bihar: श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं को राहत, अशोकधाम स्टेशन पर 6 जोड़ी ट्रेनों का अस्थायी ठहराव!Bihar: बांकीपुर में प्रशांत किशोर की जीत पर रोहतास के पैतृक गांव कोनार में जश्न, ढोल-नगाड़ों के साथ मना उत्सव!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Jharkhand: सम्मान की लिस्ट में सेंध, जांच में खुला फर्जीवाड़ा, 653 नाम साफ… गढ़वा में मचा हड़कंप!
5 hours ago
Jharkhand: APK फाइल भेजकर गुजरात के CM के भाई के खाते से उड़ाए 10 लाख, सूरत पुलिस ने कांवड़िया बन गिरिडीह से दो को दबोचा!
5 hours ago
Jharkhand: चतरा का चौक बनेगा ‘गुरुजी चौक’, शिबू सोरेन की प्रतिमा देगी झारखंड आंदोलन की याद!
5 hours ago
Jharkhand: रेल पटरी पर हाथियों का ‘कब्जा’, हावड़ा-दिल्ली रूट पर थमे ट्रेनों के पहिए; जंगल के मेहमान ने रोकी रफ्तार!
5 hours ago
Jharkhand: बोकारो के 3 लापता लोगों की तलाश में CID का देशव्यापी अभियान, जारी किया ह्यू एंड क्राई नोटिस!
5 hours ago

UP News : 46°C की तपिश… और मानसून गायब! क्या बिगड़ने वाला है यूपी के हालात?

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में मानसून की एंट्री एक बार फिर टल गई है, जिससे पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी...

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में मानसून की एंट्री एक बार फिर टल गई है, जिससे पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी और उमस ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून फिलहाल यूपी-बिहार बॉर्डर पर महराजगंज के पास पिछले 5 दिनों से अटका हुआ है और इसके प्रदेश में पहुंचने में अभी करीब एक हफ्ते का समय लग सकता है।

राज्य के कई जिलों में हालात ऐसे हैं कि कहीं बारिश की उम्मीद है तो कहीं लू का प्रकोप जारी है। शुक्रवार को फर्रुखाबाद में एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई, जिससे लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली, लेकिन प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज धूप और उमस बनी हुई है।

मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है, जबकि 25 जिलों में हीटवेव यानी लू की चेतावनी दी गई है। पिछले 24 घंटे में पूर्वांचल और बुंदेलखंड के इलाकों में गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। बांदा 46 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ देश का सबसे गर्म शहर रिकॉर्ड किया गया।

लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, फिलहाल प्रदेश में कोई मजबूत मौसम सिस्टम सक्रिय नहीं है, जिससे मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। उन्होंने बताया कि अगले कुछ दिनों तक मौसम में बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है और तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो सकती है।

आने वाले 5 दिनों के पूर्वानुमान पर नजर डालें तो 20 जून को अधिकांश जिलों में बादल छाए रह सकते हैं और कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। 21 जून को मौसम साफ रहने के आसार हैं, हालांकि तेज हवाएं चल सकती हैं। 22 और 23 जून को पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं 24 जून को फिर से कई जिलों में बादल और बारिश के आसार हैं।

मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल मौसमी गतिविधियां सीमित हैं और कहीं-कहीं आंधी-तूफान व हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन इससे गर्मी से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

मानसून की रफ्तार धीमी होने के पीछे अल नीनो जैसे वैश्विक कारक भी जिम्मेदार माने जा रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, इस साल सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है, जिसका असर खेती-किसानी और आम लोगों की जिंदगी पर पड़ सकता है। धान की रोपाई में देरी और उत्पादन में कमी की आशंका भी जताई जा रही है।

ऐसे में फिलहाल लोगों को गर्मी और लू से राहत के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा, क्योंकि मानसून की एंट्री में देरी ने पूरे उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बिगाड़ कर रख दिया है।

ये खबर भी पढ़े: National News : UPSC रिजल्ट पर बड़ा खुलासा: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती का दावा गलत, 301वीं रैंक यूपी की आकांक्षा सिंह की!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top