पटना: बिहार की धरती से एक और खिलाड़ी ने देश का नाम रोशन करने की ओर कदम बढ़ा दिया है। पटना के रहने वाले सावन कुमार का चयन अंडर-18 भारत-ऑस्ट्रेलिया हॉकी सीरीज के लिए भारतीय टीम में हुआ है। खास बात यह है कि फुटबॉल खिलाड़ी होने के बावजूद सावन ने हॉकी में गोलकीपर के रूप में अपनी जगह बनाई है, जो उनकी बहुमुखी प्रतिभा को दर्शाता है।
यह प्रतिष्ठित सीरीज 15 से 20 मई तक भोपाल (मध्यप्रदेश) में आयोजित की जा रही है, जहां भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला होगा। सावन कुमार का इस टीम में चयन बिहार के लिए गर्व का विषय बन गया है।
बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविन्द्र शंकरण ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि सावन का चयन राज्य के अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सावन इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर बेहतरीन प्रदर्शन कर बिहार और देश का नाम ऊंचा करेंगे।
सावन की इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि बिहार के खिलाड़ी अब किसी भी खेल में पीछे नहीं हैं और लगातार राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं।
ये खबर भी पढ़े: Bihar News : 9 मई को लगेगी लोक अदालत, मौके पर ही होगा समाधान!
