15
BREAKING NEWS
Bihar: बांकीपुर में सियासी भूचाल! तेज प्रताप यादव ने उतारा नया चेहरा, बीजेपी के गढ़ में कैसे होगा मुकाबला?Bihar: बिहार के संग्रहालय अब होंगे और मजबूत, मंत्री ने 9 नए अधिकारियों को दी बड़ी जिम्मेदारी!Jharkhand: रांची रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘सतर्क’ की बड़ी कार्रवाई, 24 बोतल अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार!Bihar: सहयोग शिविर में मुखिया रिंकी कुमारी ने बांटे कार्ड, बोलीं— ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान हमारी पहली प्राथमिकता!Bihar: जाति पूछकर हत्या… और गैंगरेप पर सड़कों पर उतरा गुस्सा, लखीसराय में गूंजे इंसाफ के नारे!Bihar: श्रावणी मेला की बैठक में प्रोटोकॉल पर टकराव, सभापति का बहिष्कार, छिड़ी बहस!Jharkhand: हूल दिवस पर रामगढ़ में शहीदों को नमन, उपायुक्त और एसपी ने अर्पित की श्रद्धांजलि!Jharkhand: हूल दिवस पर सिदो-कान्हू को श्रद्धांजलि, सीएम हेमन्त सोरेन बोले— क्रांति कभी बुझती नहीं!Bihar: नालंदा में गरजे आनंद मोहन: “नीतीश मेरे नेता नहीं, बड़े भाई हैं” — सत्ता परिवर्तन पर उठाए तीखे सवाल!Jharkhand: जमशेदपुर में पुलिस के सामने चाकूबाजी, युवक की मौत के बाद बवाल, 3 पुलिसकर्मी निलंबित!Bihar: खान सर को आज नहीं मिली जमानत, सुनवाई 3 जुलाई तक टली!Bihar: हर बड़े पेपर लीक में एक ही नाम क्यों आता है? समस्तीपुर का ये कनेक्शन आपको चौंका देगा!Bihar: हेलमेट भूल गए? तो जेब ढीली तय है… शेखपुरा में चला बड़ा अभियान!Bihar: हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा शेखपुरा… बाबा बर्फानी के दर्शन को रवाना हुआ पहला जत्था!Jharkhand: इलाज छोड़ झाड़-फूंक पड़ा भारी? राख खाने से पलामू में 10 दिन में 5 मौतों से हड़कंप!
No menu items available
BREAKING
Bihar: बांकीपुर में सियासी भूचाल! तेज प्रताप यादव ने उतारा नया चेहरा, बीजेपी के गढ़ में कैसे होगा मुकाबला?Bihar: बिहार के संग्रहालय अब होंगे और मजबूत, मंत्री ने 9 नए अधिकारियों को दी बड़ी जिम्मेदारी!Jharkhand: रांची रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘सतर्क’ की बड़ी कार्रवाई, 24 बोतल अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार!Bihar: सहयोग शिविर में मुखिया रिंकी कुमारी ने बांटे कार्ड, बोलीं— ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान हमारी पहली प्राथमिकता!Bihar: जाति पूछकर हत्या… और गैंगरेप पर सड़कों पर उतरा गुस्सा, लखीसराय में गूंजे इंसाफ के नारे!Bihar: श्रावणी मेला की बैठक में प्रोटोकॉल पर टकराव, सभापति का बहिष्कार, छिड़ी बहस!Jharkhand: हूल दिवस पर रामगढ़ में शहीदों को नमन, उपायुक्त और एसपी ने अर्पित की श्रद्धांजलि!Jharkhand: हूल दिवस पर सिदो-कान्हू को श्रद्धांजलि, सीएम हेमन्त सोरेन बोले— क्रांति कभी बुझती नहीं!Bihar: नालंदा में गरजे आनंद मोहन: “नीतीश मेरे नेता नहीं, बड़े भाई हैं” — सत्ता परिवर्तन पर उठाए तीखे सवाल!Jharkhand: जमशेदपुर में पुलिस के सामने चाकूबाजी, युवक की मौत के बाद बवाल, 3 पुलिसकर्मी निलंबित!Bihar: खान सर को आज नहीं मिली जमानत, सुनवाई 3 जुलाई तक टली!Bihar: हर बड़े पेपर लीक में एक ही नाम क्यों आता है? समस्तीपुर का ये कनेक्शन आपको चौंका देगा!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Bihar: बांकीपुर में सियासी भूचाल! तेज प्रताप यादव ने उतारा नया चेहरा, बीजेपी के गढ़ में कैसे होगा मुकाबला?
19 seconds ago
Bihar: बिहार के संग्रहालय अब होंगे और मजबूत, मंत्री ने 9 नए अधिकारियों को दी बड़ी जिम्मेदारी!
7 minutes ago
Jharkhand: रांची रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘सतर्क’ की बड़ी कार्रवाई, 24 बोतल अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार!
12 minutes ago
Bihar: सहयोग शिविर में मुखिया रिंकी कुमारी ने बांटे कार्ड, बोलीं— ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान हमारी पहली प्राथमिकता!
19 minutes ago
Bihar: जाति पूछकर हत्या… और गैंगरेप पर सड़कों पर उतरा गुस्सा, लखीसराय में गूंजे इंसाफ के नारे!
37 minutes ago

Bihar News : लखीसराय में टीबी के खिलाफ बड़ा अभियान… 100 दिन में होगा असर!

लखीसराय: टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को तेजी से हासिल करने के लिए जिले में अब मिशन मोड में काम...

लखीसराय: टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को तेजी से हासिल करने के लिए जिले में अब मिशन मोड में काम शुरू हो गया है। सोमवार को भारत सरकार के एडिशनल सेक्रेटरी एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की मिशन निदेशक की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा बैठक हुई, जिसमें जिला प्रशासन के साथ अभियान की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस विशेष 100 दिवसीय अभियान के तहत अब 40 वर्ष या उससे अधिक आयु के ओपीडी मरीजों पर खास फोकस किया जाएगा। निर्देश दिया गया है कि ऐसे सभी मरीजों की अनिवार्य रूप से स्क्रीनिंग और एक्स-रे कराए जाएं, ताकि संभावित टीबी मरीजों की समय रहते पहचान हो सके और उन्हें तुरंत इलाज मिल सके।

बैठक में यह भी सामने आया कि जिले के 114 गांवों को हाई रिस्क एरिया के रूप में चिन्हित किया गया है। इन गांवों में अब घर-घर सर्वे, जांच और जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य छिपे हुए मरीजों को खोजकर उन्हें इलाज से जोड़ना और संक्रमण के फैलाव को रोकना है।

स्वास्थ्य विभाग को यह भी निर्देश दिया गया कि ओपीडी में आने वाले कुल मरीजों में कम से कम 10 प्रतिशत की स्क्रीनिंग हर हाल में सुनिश्चित की जाए। इसके लिए अस्पतालों को जरूरी संसाधन उपलब्ध कराने और स्वास्थ्य कर्मियों को सक्रिय भूमिका निभाने को कहा गया है।

जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी और तय लक्ष्य समय पर पूरे किए जाएं। उन्होंने इसे जनसहभागिता से जुड़ा महत्वपूर्ण अभियान बताते हुए कहा कि टीबी उन्मूलन के लिए प्रशासन और आम लोगों दोनों का सहयोग जरूरी है।

जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अगर खांसी, बुखार या कमजोरी जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं और इस अभियान को सफल बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

ये खबर भी पढ़े: Bihar News : नीतीश का MLC से इस्तीफा, भावुक हुए अशोक चौधरी; तेजस्वी का आरोप—दबाव में लिया गया फैसला!

कृष्णदेव प्रसाद यादव, लखीसराय.

चंदन कुमार

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top