0
BREAKING NEWS
विधायक बनते ही जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर; ग्रामीणों की शिकायत पर प्रशासन का एक्शन!13 नवंबर से छठ महापर्व का आगाज, 15 को डूबते और 16 को उगते सूर्य को अर्घ्य!सहरसा में फुटबॉल के मैदान से नशे के खिलाफ हुंकार, बालक-बालिकाओं ने खेल के जरिए दिया जागरूकता का संदेश!छठ पर शेखपुरा के सभी घाटों का होगा कायाकल्प, CCTV और लाइटिंग से रहेगी तीसरी नजर!भास्कर महोत्सव की तैयारी पर बिजली का ग्रहण; तीन दिनों से अंधेरे में अरघौती पोखर, कल आयोजन से पहले प्रशासन के इंतजामों पर उठे सवाल!किऊल जंक्शन पर 42.50 लाख रुपये के साथ युवक हिरासत में, जमालपुर से इंटरसिटी ट्रेन से पहुंचा था रवि कुमार!सीवान में 700 से अधिक कायस्थ परिवारों का महाकुंभ; राजशाही पैलेस में एकजुटता, सम्मान और संस्कृति का दिखा संगम!छठ की खुशियां मातम में बदलीं; मायके जा रही महिला की अग्निशमन वाहन की चपेट में आने से मौत, छोटी बेटी घायल!शेखपुरा के चांदी-वृंदावन पहाड़ को पर्यटन केंद्र बनाने की पहल तेज, प्रमोद चंद्रवंशी ने किया पौधरोपण!खेसारी लाल को अनंत सिंह ने दिया बेटी की शादी का न्योता, वीडियो कॉल पर हुई बात; जयपुर थीम पर सजेगा 30 फीट ऊंचा जयमाला स्टेज!12.49 लाख की Kawasaki Ninja पर तेजप्रताप का जलवा; पटना की सड़कों पर दौड़ाई फेवरेट सुपरबाइक, यूजर्स ने साइकिल वाली घटना याद दिलाई!अपने ही विभाग के कर्मचारी से 50 हजार की रिश्वत लेते डाक अधीक्षक गिरफ्तार; CBI ने मोतिहारी में बिछाया था जाल!बजरंगबली की प्रतिमा तालाब में फेंकने का आरोप, धार्मिक ध्वज के भी तीन टुकड़े; VHP-बजरंग दल ने प्रशासन को घेरा!28 नवंबर को पटना में चंद्रवंशी समाज का जुटान; जरासंध जयंती पर स्वाभिमान रैली की तैयारी तेज, शेखपुरा पहुंचे प्रमोद सिंह चंद्रवंशी!डॉ. सिंहा पॉली क्लिनिक में विराजे भगवान चित्रगुप्त, कृषि मंत्री विजय कुमार सिंहा ने पहुंचकर किया नमन!
No menu items available
BREAKING
विधायक बनते ही जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर; ग्रामीणों की शिकायत पर प्रशासन का एक्शन!13 नवंबर से छठ महापर्व का आगाज, 15 को डूबते और 16 को उगते सूर्य को अर्घ्य!सहरसा में फुटबॉल के मैदान से नशे के खिलाफ हुंकार, बालक-बालिकाओं ने खेल के जरिए दिया जागरूकता का संदेश!छठ पर शेखपुरा के सभी घाटों का होगा कायाकल्प, CCTV और लाइटिंग से रहेगी तीसरी नजर!भास्कर महोत्सव की तैयारी पर बिजली का ग्रहण; तीन दिनों से अंधेरे में अरघौती पोखर, कल आयोजन से पहले प्रशासन के इंतजामों पर उठे सवाल!किऊल जंक्शन पर 42.50 लाख रुपये के साथ युवक हिरासत में, जमालपुर से इंटरसिटी ट्रेन से पहुंचा था रवि कुमार!सीवान में 700 से अधिक कायस्थ परिवारों का महाकुंभ; राजशाही पैलेस में एकजुटता, सम्मान और संस्कृति का दिखा संगम!छठ की खुशियां मातम में बदलीं; मायके जा रही महिला की अग्निशमन वाहन की चपेट में आने से मौत, छोटी बेटी घायल!शेखपुरा के चांदी-वृंदावन पहाड़ को पर्यटन केंद्र बनाने की पहल तेज, प्रमोद चंद्रवंशी ने किया पौधरोपण!खेसारी लाल को अनंत सिंह ने दिया बेटी की शादी का न्योता, वीडियो कॉल पर हुई बात; जयपुर थीम पर सजेगा 30 फीट ऊंचा जयमाला स्टेज!12.49 लाख की Kawasaki Ninja पर तेजप्रताप का जलवा; पटना की सड़कों पर दौड़ाई फेवरेट सुपरबाइक, यूजर्स ने साइकिल वाली घटना याद दिलाई!अपने ही विभाग के कर्मचारी से 50 हजार की रिश्वत लेते डाक अधीक्षक गिरफ्तार; CBI ने मोतिहारी में बिछाया था जाल!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

विधायक बनते ही जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर; ग्रामीणों की शिकायत पर प्रशासन का एक्शन!
1 day ago
13 नवंबर से छठ महापर्व का आगाज, 15 को डूबते और 16 को उगते सूर्य को अर्घ्य!
1 day ago
सहरसा में फुटबॉल के मैदान से नशे के खिलाफ हुंकार, बालक-बालिकाओं ने खेल के जरिए दिया जागरूकता का संदेश!
1 day ago
छठ पर शेखपुरा के सभी घाटों का होगा कायाकल्प, CCTV और लाइटिंग से रहेगी तीसरी नजर!
1 day ago
भास्कर महोत्सव की तैयारी पर बिजली का ग्रहण; तीन दिनों से अंधेरे में अरघौती पोखर, कल आयोजन से पहले प्रशासन के इंतजामों पर उठे सवाल!
1 day ago

Bihar News : नीतीश का MLC से इस्तीफा, भावुक हुए अशोक चौधरी; तेजस्वी का आरोप—दबाव में लिया गया फैसला!

पटना: बिहार की राजनीति में सोमवार को उस वक्त हलचल मच गई, जब नीतीश कुमार ने अचानक विधान परिषद (MLC)...

पटना: बिहार की राजनीति में सोमवार को उस वक्त हलचल मच गई, जब नीतीश कुमार ने अचानक विधान परिषद (MLC) की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। यह कदम भले ही संवैधानिक प्रक्रिया के तहत बताया जा रहा हो, लेकिन इसके बाद सियासी गलियारों में चर्चाओं और अटकलों का बाजार गर्म हो गया है।

सुबह से ही मुख्यमंत्री आवास पर हलचल तेज थी। एक के बाद एक बड़े नेता पहुंच रहे थे। करीब 10:30 बजे संजय गाँधी इस्तीफा लेकर विधान परिषद पहुंचे और सभापति अवधेश नारायण सिंह को सौंप दिया। कुछ ही देर में इसे मंजूरी भी मिल गई।

इस्तीफे के तुरंत बाद एक भावुक तस्वीर सामने आई। बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी खुद को संभाल नहीं पाए और फफक कर रो पड़े। यह दृश्य तेजी से चर्चा में आ गया और राजनीतिक हलकों में कई तरह के मायने निकाले जाने लगे।

वहीं, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस पूरे घटनाक्रम को लेकर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से यह इस्तीफा भाजपा के दबाव में दिलवाया गया है। उनके इस बयान के बाद सियासी पारा और चढ़ गया है।

इधर, भाजपा खेमे से भी बड़ा अपडेट सामने आया है। नितिन नवीन ने भी विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के जरिए विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार सौंपा गया।

मंत्री विजय कुमार चौधरी ने पूरे मामले को स्पष्ट करते हुए कहा कि नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए निर्वाचित हो चुके हैं, इसलिए यह पूरी तरह संवैधानिक प्रक्रिया है। नियम के अनुसार, एक व्यक्ति दो सदनों का सदस्य नहीं रह सकता, इसलिए उन्हें MLC पद छोड़ना पड़ा।

यहीं से असली सियासत शुरू होती है। 14 अप्रैल तक खरमास है, जिसके बाद बड़े फैसलों की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री पद को लेकर भी बदलाव की चर्चाएं तेज हैं। हालांकि, संवैधानिक प्रावधान के अनुसार Nitish Kumar अगले 6 महीने तक बिना किसी सदन के सदस्य बने भी मुख्यमंत्री रह सकते हैं।

इस राजनीतिक हलचल के बीच नितिन नबीन का अपनी मां को लेकर किया गया भावुक पोस्ट भी वायरल हो रहा है, जिसने इस सियासी माहौल में भावनात्मक रंग भी घोल दिया है।

एक इस्तीफे ने बिहार की राजनीति में कई सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या यह सिर्फ संवैधानिक प्रक्रिया है या किसी बड़े राजनीतिक बदलाव की भूमिका? आने वाले दिनों में इसका जवाब मिल सकता है, लेकिन फिलहाल बिहार की सियासत पूरी तरह गर्म है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar News : 14 अप्रैल को CM पद छोड़ सकते हैं Nitish Kumar, नई सरकार की तैयारी तेज!


Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top