10
BREAKING NEWS
आधी रात राहत शिविर में पहुंचे पप्पू यादव, खाना चखा तो भड़के; बोले- ‘जली दाल और अधपका चावल’… राघोपुर में खुद बनाया खाना, बांटे 500-500 रुपया!नेपाल में बाढ़ ने मचाई आर्थिक तबाही, चीन सीमा का कारोबार ठप; 55 किमी सड़क और 33 पुल तबाह, हजारों कारोबार पर संकट!मधेपुरा BNMU में 11 गेस्ट शिक्षकों के अनुभव प्रमाणपत्र पर बड़ा सवाल; पढ़ाने पर रोक, 3 दिन में जवाब नहीं तो सेवा समाप्त!टिकट नहीं तो सफर मुश्किल; दानापुर मंडल में देर रात तक चला बड़ा जांच अभियान, 2066 यात्री पकड़े गए!लखीसराय में बाढ़ के बीच 9 दिन बंद रहेगा जवाहर नवोदय विद्यालय, बच्चों को सुरक्षित घर पहुंचाने का निर्देश!राजो बाबू की पुण्यतिथि पर फिर एक मंच पर दिखी सियासत, दलीय सीमाएं हुईं धुंधली; आजाद हिंद आश्रम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब!20 एकड़ सरकारी जमीन पर बनेगा बायोगैस प्लांट, किसानों की बढ़ेगी आमदनी; युवाओं के लिए खुलेगा रोजगार का रास्ता!DTO से नगर परिषद और भू-अर्जन तक... शेखपुरा में निगरानी का शिकंजा, वर्षों में कई अफसर-कर्मी रिश्वत के आरोप में पकड़े गए!मुंगेर विश्वविद्यालय में नामांकन का दोबारा मौका, सेमेस्टर-4 और 6 का पोर्टल आज से खुला; LLB सेमेस्टर-1 की तीसरी मेरिट लिस्ट भी जारी!'एक बोरा चावल' यानी 1 लाख और ‘तेल-पानी’ का मतलब 10 हजार; घूस के सीक्रेट कोड का ऑडियो बना निगरानी का हथियार!होटल में बिछा था निगरानी का जाल, जहानाबाद में 20 हजार की घूस लेते मनरेगा JE रंगेहाथ गिरफ्तार!अजब लाल शर्मा की स्मृति में सजा काव्य का मंच, हास्य-व्यंग्य और श्रृंगार की कविताओं से गूंजा लखीसराय!खाली मकान में चल रहा था कथित देह व्यापार का धंधा; लखीसराय पुलिस की छापेमारी में 4 युवक और एक महिला गिरफ्तार!बिहार पुलिस में ‘मेगा ट्रांसफर’; 37 अफसरों का तबादला, SDPO से लेकर साइबर क्राइम तक बदली पूरी टीम!बांका में दो नाबालिग लड़कियों ने रचाई शादी, थाने पहुंचा मामला; पुलिस बोली- दोनों को समझाने की कोशिश जारी!
No menu items available
BREAKING
आधी रात राहत शिविर में पहुंचे पप्पू यादव, खाना चखा तो भड़के; बोले- ‘जली दाल और अधपका चावल’… राघोपुर में खुद बनाया खाना, बांटे 500-500 रुपया!नेपाल में बाढ़ ने मचाई आर्थिक तबाही, चीन सीमा का कारोबार ठप; 55 किमी सड़क और 33 पुल तबाह, हजारों कारोबार पर संकट!मधेपुरा BNMU में 11 गेस्ट शिक्षकों के अनुभव प्रमाणपत्र पर बड़ा सवाल; पढ़ाने पर रोक, 3 दिन में जवाब नहीं तो सेवा समाप्त!टिकट नहीं तो सफर मुश्किल; दानापुर मंडल में देर रात तक चला बड़ा जांच अभियान, 2066 यात्री पकड़े गए!लखीसराय में बाढ़ के बीच 9 दिन बंद रहेगा जवाहर नवोदय विद्यालय, बच्चों को सुरक्षित घर पहुंचाने का निर्देश!राजो बाबू की पुण्यतिथि पर फिर एक मंच पर दिखी सियासत, दलीय सीमाएं हुईं धुंधली; आजाद हिंद आश्रम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब!20 एकड़ सरकारी जमीन पर बनेगा बायोगैस प्लांट, किसानों की बढ़ेगी आमदनी; युवाओं के लिए खुलेगा रोजगार का रास्ता!DTO से नगर परिषद और भू-अर्जन तक… शेखपुरा में निगरानी का शिकंजा, वर्षों में कई अफसर-कर्मी रिश्वत के आरोप में पकड़े गए!मुंगेर विश्वविद्यालय में नामांकन का दोबारा मौका, सेमेस्टर-4 और 6 का पोर्टल आज से खुला; LLB सेमेस्टर-1 की तीसरी मेरिट लिस्ट भी जारी!‘एक बोरा चावल’ यानी 1 लाख और ‘तेल-पानी’ का मतलब 10 हजार; घूस के सीक्रेट कोड का ऑडियो बना निगरानी का हथियार!होटल में बिछा था निगरानी का जाल, जहानाबाद में 20 हजार की घूस लेते मनरेगा JE रंगेहाथ गिरफ्तार!अजब लाल शर्मा की स्मृति में सजा काव्य का मंच, हास्य-व्यंग्य और श्रृंगार की कविताओं से गूंजा लखीसराय!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

आधी रात राहत शिविर में पहुंचे पप्पू यादव, खाना चखा तो भड़के; बोले- ‘जली दाल और अधपका चावल’… राघोपुर में खुद बनाया खाना, बांटे 500-500 रुपया!
4 hours ago
नेपाल में बाढ़ ने मचाई आर्थिक तबाही, चीन सीमा का कारोबार ठप; 55 किमी सड़क और 33 पुल तबाह, हजारों कारोबार पर संकट!
5 hours ago
मधेपुरा BNMU में 11 गेस्ट शिक्षकों के अनुभव प्रमाणपत्र पर बड़ा सवाल; पढ़ाने पर रोक, 3 दिन में जवाब नहीं तो सेवा समाप्त!
5 hours ago
टिकट नहीं तो सफर मुश्किल; दानापुर मंडल में देर रात तक चला बड़ा जांच अभियान, 2066 यात्री पकड़े गए!
5 hours ago
लखीसराय में बाढ़ के बीच 9 दिन बंद रहेगा जवाहर नवोदय विद्यालय, बच्चों को सुरक्षित घर पहुंचाने का निर्देश!
9 hours ago

Bihar News : लखीसराय में पंचायत सरकार भवन निर्माण की समीक्षा, डीएम ने भूमि उपलब्ध कराने में तेजी लाने का दिया निर्देश!

लखीसराय में पंचायत सरकार भवन निर्माण कार्य को लेकर शनिवार को जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित...

लखीसराय में पंचायत सरकार भवन निर्माण कार्य को लेकर शनिवार को जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित उनके कार्यालय कक्ष में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायत सरकार भवनों के निर्माण कार्य की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान बताया गया कि राज्य सरकार ने वर्ष 2022-23 में जिले की सभी 76 पंचायतों में पंचायत सरकार भवन बनाने का निर्णय लिया था। इनमें से अब तक 16 पंचायत सरकार भवनों का निर्माण पूरा हो चुका है और इन भवनों में डिजिटल कार्य भी शुरू हो गया है। बैठक में जानकारी दी गई कि 44 पंचायत सरकार भवनों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन कार्यकारी एजेंसी द्वारा अभी तक इन्हें संबंधित पंचायतों को हस्तांतरित नहीं किया गया है।

Bihar News : लखीसराय में गर्मी से पहले प्रशासन अलर्ट, खराब चापाकलों की मरम्मत के लिए दल रवाना!

वहीं 20 पंचायत सरकार भवनों का निर्माण कार्य अभी भी धीमी गति से जारी है। समीक्षा के क्रम में यह भी बताया गया कि जिले की 16 ग्राम पंचायतों में पंचायत सरकार भवन निर्माण का प्रस्ताव है। इनमें से 11 पंचायतों के लिए भूमि उपलब्ध है, जबकि 5 पंचायतों के लिए अभी तक जमीन उपलब्ध नहीं हो सकी है। इस पर जिला पदाधिकारी ने संबंधित पंचायतों के मुखिया को निर्देश दिया कि वे अपने स्तर पर पहल करते हुए जल्द से जल्द उपयुक्त स्थल का चयन कर भूमि उपलब्ध कराएं, ताकि निर्माण कार्य में देरी न हो। बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि जहां भवन निर्माण विभाग द्वारा पंचायत सरकार भवन बनाने का प्रस्ताव है, वहां ग्राम पंचायतों के सहयोग से समन्वय बनाकर कार्य आगे बढ़ाया जाए।

Bihar News : लखीसराय में सीबीएसई 10वीं परीक्षा का अंतिम दिन, सोशल साइंस पेपर में 1274 छात्र शामिल, 16 रहे अनुपस्थित!

जिला पदाधिकारी ने कहा कि पंचायत सरकार भवन ग्रामीण प्रशासन को मजबूत बनाने के साथ-साथ आम जनता को सरकारी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाएगा। इसलिए सभी संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को मिलकर इस योजना को सफल बनाना होगा। इसके साथ ही ग्राम पंचायतों द्वारा बनाए जाने वाले पंचायत सरकार भवनों के लिए मॉडल प्राक्कलन तैयार करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। निर्माण स्थल के अनुसार प्राक्कलन तैयार कर स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। बैठक में कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन तथा संबंधित ग्राम पंचायतों के मुखिया मौजूद रहे।

कृष्णदेव प्रसाद यादव, लखीसराय.

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top