शेखपुरा: बिहार सरकार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह को नवादा जिला का प्रभारी मंत्री बनने के बाद शुभकामनाओं का तांता लगा हुआ है। शेखपुरा जिले की तैलिक साहू सभा के जिला अध्यक्ष राहुल कुमार अकेला ने मंत्री श्रेयसी सिंह को इस उपलब्धि पर विशेष बधाई दी है।
राहुल कुमार अकेला ने कहा कि श्रेयसी सिंह का यह नया जिम्मा जिले और प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि मंत्री बनने के बाद श्रेयसी सिंह प्रदेश के खेल और सामाजिक क्षेत्र में नए सुधार और योजनाओं को आगे बढ़ाएंगी।
इस मौके पर तैलिक साहू समाज के कई अन्य प्रतिनिधि और स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे और मंत्री को उनके नए पद के लिए शुभकामनाएं दीं।