19
BREAKING NEWS
लखीसराय से बरबीघा तक हड़कंप; EO डॉ. रमण कुमार पर 45 लाख की ‘फर्जी निकासी’ का आरोप, जांच समिति गठित!वैशाली नाव हादसा: गंगा में समा गईं 13 जिंदगियां, एक परिवार की 7 बच्चियों की मौत; 15 साल की चांदनी ने बचाईं 2 जानें!सुबह-सुबह गोलियों की आवाज से गूंजा फतुहा; पुलिस की कार्रवाई में शुभम उर्फ झामो घायल, PMCH रेफर!हाजीपुर के राघोपुर में नाव पलटने की सूचना, भोज में शामिल होने जा रहे थे लोग; राहत-बचाव अभियान की तैयारी!मोतिहारी में रियल एस्टेट कारोबारी के घर पुलिस की बड़ी छापेमारी, 27 लाख नकद और हथियार बरामद!लखीसराय में बाल श्रम उन्मूलन अभियान, दो प्रतिष्ठानों से बाल श्रमिक विमुक्त!पटना के गौरीचक में दिनदहाड़े लूट, फाइनेंस एजेंट से 1.5 लाख रुपये और मोबाइल छीने!फल की टोकरियों के नीचे छिपाकर लाई गई 370 लीटर शराब, पटना में दो युवक गिरफ्तार!पटना में छात्र-युवा नेताओं का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग!त्योहारों पर यात्रियों को राहत; पटना और नई दिल्ली के बीच चलेगी वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन!नेउरा-जटडुमरी नई रेल लाइन पर परिचालन को हरी झंडी, 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हुआ स्पीड ट्रायल!401 कलशों के बीच कठिन तपस्या में लीन लाल बाबा, बिहार के कल्याण और जनसमृद्धि के लिए नौ दिवसीय साधना!दुर्गा पूजा की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश!गोपालगंज में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से बड़ा हादसा, 24 लोग झुलसे; महिलाओं और बच्चों समेत कई की हालत गंभीर!दशहरा से पहले वेतन की मांग को लेकर सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, दो दिन में भुगतान नहीं तो बड़े आंदोलन की चेतावनी!
No menu items available
BREAKING
लखीसराय से बरबीघा तक हड़कंप; EO डॉ. रमण कुमार पर 45 लाख की ‘फर्जी निकासी’ का आरोप, जांच समिति गठित!वैशाली नाव हादसा: गंगा में समा गईं 13 जिंदगियां, एक परिवार की 7 बच्चियों की मौत; 15 साल की चांदनी ने बचाईं 2 जानें!सुबह-सुबह गोलियों की आवाज से गूंजा फतुहा; पुलिस की कार्रवाई में शुभम उर्फ झामो घायल, PMCH रेफर!हाजीपुर के राघोपुर में नाव पलटने की सूचना, भोज में शामिल होने जा रहे थे लोग; राहत-बचाव अभियान की तैयारी!मोतिहारी में रियल एस्टेट कारोबारी के घर पुलिस की बड़ी छापेमारी, 27 लाख नकद और हथियार बरामद!लखीसराय में बाल श्रम उन्मूलन अभियान, दो प्रतिष्ठानों से बाल श्रमिक विमुक्त!पटना के गौरीचक में दिनदहाड़े लूट, फाइनेंस एजेंट से 1.5 लाख रुपये और मोबाइल छीने!फल की टोकरियों के नीचे छिपाकर लाई गई 370 लीटर शराब, पटना में दो युवक गिरफ्तार!पटना में छात्र-युवा नेताओं का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग!त्योहारों पर यात्रियों को राहत; पटना और नई दिल्ली के बीच चलेगी वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन!नेउरा-जटडुमरी नई रेल लाइन पर परिचालन को हरी झंडी, 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हुआ स्पीड ट्रायल!401 कलशों के बीच कठिन तपस्या में लीन लाल बाबा, बिहार के कल्याण और जनसमृद्धि के लिए नौ दिवसीय साधना!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

लखीसराय से बरबीघा तक हड़कंप; EO डॉ. रमण कुमार पर 45 लाख की ‘फर्जी निकासी’ का आरोप, जांच समिति गठित!
2 hours ago
वैशाली नाव हादसा: गंगा में समा गईं 13 जिंदगियां, एक परिवार की 7 बच्चियों की मौत; 15 साल की चांदनी ने बचाईं 2 जानें!
3 hours ago
सुबह-सुबह गोलियों की आवाज से गूंजा फतुहा; पुलिस की कार्रवाई में शुभम उर्फ झामो घायल, PMCH रेफर!
3 hours ago
हाजीपुर के राघोपुर में नाव पलटने की सूचना, भोज में शामिल होने जा रहे थे लोग; राहत-बचाव अभियान की तैयारी!
15 hours ago
मोतिहारी में रियल एस्टेट कारोबारी के घर पुलिस की बड़ी छापेमारी, 27 लाख नकद और हथियार बरामद!
15 hours ago

Bihar News : बिल पास कराने के बदले रिश्वत… अधिकारी और नाजिर दोनों अरेस्ट!

बेगूसराय में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (विजिलेंस) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला कल्याण पदाधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल और...

बेगूसराय में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (विजिलेंस) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला कल्याण पदाधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल और उनके कार्यालय के नाजिर जैनेन्द्र कुमार सिंह को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पटना से आई विजिलेंस टीम द्वारा विकास भवन स्थित जिला कल्याण कार्यालय में देर शाम की गई, जिससे जिले में हड़कंप मच गया।

Bihar News : CM नीतीश कुमार की सास का निधन… बेटे निशांत के साथ बांस घाट पहुंचे मुख्यमंत्री!

विजिलेंस के अनुसार, दोनों अधिकारी बिल भुगतान के एवज में 10 प्रतिशत कमीशन की मांग कर रहे थे। शिकायतकर्ता से 1800 रुपये की रिश्वत लेते समय टीम ने उन्हें रंगेहाथ दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद दोनों को सर्किट हाउस ले जाया गया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

Bihar News : जनवरी में लखीसराय क्यों बन जाएगा पूरी दुनिया का केंद्र?

निगरानी विभाग के डीएसपी सुजीत कुमार ने बताया कि इस मामले की शुरुआत 10 दिसंबर को हुई थी, जब शिकायतकर्ता मुकेश राम ने निगरानी ब्यूरो में आवेदन देकर आरोप लगाया था कि जिला कल्याण पदाधिकारी उनके बिल के भुगतान के बदले कमीशन की मांग कर रहे हैं। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने मामले का सत्यापन किया, जिसमें आरोप सही पाए गए।

Bihar News : 2026 की लड़ाई अभी से शुरू – CPI का शताब्दी मिशन!

सत्यापन के बाद निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने 17 दिसंबर को कांड संख्या 114/25 दर्ज किया। इसके बाद पूरी योजना बनाकर टीम ने जाल बिछाया और देर शाम कार्यालय में रिश्वत की रकम लेते समय जिला कल्याण पदाधिकारी और नाजिर को पकड़ लिया।

Bihar News : 2 इंच की सड़क… और पूरे सिस्टम पर सवाल! चारुवांमाँ में ढलाई नहीं, घोटाले की परत बिछी?

शिकायतकर्ता मुकेश कुमार ने बताया कि उन्होंने कल्याण विभाग को करीब 18 हजार रुपये का सरकारी सामान सप्लाई किया था, लेकिन उसका भुगतान लंबे समय से लंबित था। बिल पास कराने के लिए उनसे 10 प्रतिशत यानी 1800 रुपये की मांग की जा रही थी। कई बार अनुरोध करने के बावजूद जब अधिकारी भुगतान नहीं कर रहे थे, तो मजबूर होकर उन्होंने विजिलेंस का सहारा लिया।

Bihar News : CM नीतीश को धमकी… पाकिस्तानी डॉन के खिलाफ पटना में FIR!

विजिलेंस टीम ने गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों से बरामद रिश्वत की रकम को जब्त कर लिया है। मामले की सूचना वरीय अधिकारियों को दे दी गई है। जल्द ही दोनों को पटना ले जाकर निगरानी की विशेष अदालत में पेश किए जाने की संभावना है।

Bihar News : प्रियंका चोपड़ा की फिल्म और BJP विधायक का नोटिस… जानिए पूरा मामला!

इस कार्रवाई के बाद जिले के सरकारी महकमे में खलबली मच गई है। आम लोगों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई से सरकारी दफ्तरों में फैले भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा। वहीं, विजिलेंस विभाग ने साफ किया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी स्तर पर दोषी पाए जाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top