33
BREAKING NEWS
Bihar: प्यार का दावा, सड़क पर दरिंदगी, शादी की बात पर भड़का प्रेमी, प्रेमिका को बाइक से घसीटता रहा!National News: देश में जल्द आएंगे ₹10 और ₹20 के प्लास्टिक नोट, 200 करोड़ नोटों का ट्रायल होगा!Bihar: तेजस्वी की चेतावनी के बाद सरकार बैकफुट पर! छात्रों पर दर्ज FIR होंगी वापस, गिरफ्तारों की रिहाई का आदेश!Bihar: देवघर जाने की तैयारी कर रहे हैं तो देखिए रेलवे का सावन स्पेशल प्लान… 12 जोड़ी ट्रेनें करेंगी सफर आसान!Bihar: 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए JJD अध्यक्ष तेजप्रताप यादव, वकील ने गिरफ्तारी और पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल!Bihar: पटना सियासी संग्राम: कृष्णा अल्लावरु समेत 12 कांग्रेसियों पर FIR, कांग्रेस ने लगाया पुलिस पर पक्षपात का आरोप!Bihar: शहीदों की याद में लखीसराय DAV ने रोपा सम्मान का पौधा, बच्चों ने दिखाया देशभक्ति का जज्बा!Bihar: लखीसराय में श्रावणी मेला से लेकर सुरक्षा और राशन व्यवस्था तक प्रशासन अलर्ट, डीएम ने दिए कई निर्देश!Bihar: ‘लाल गाड़ी’ पहुंची तो खुला टिकट का खेल, तारेगना में 252 यात्रियों पर कार्रवाई!Bihar: मगरमच्छ के डर के बीच ग्रामीणों का हौसला, प्रशासन का इंतजार छोड़ खुद बना डाला 50 फीट का बांस पुल!Bihar: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर डर का खेल, मंत्री पुत्र से ₹50 लाख मांगने वाला गिरफ्तार!National News: बोलबम यात्रा पर विवाद से भड़की हिंसा, नेपाल में पुलिस फायरिंग में युवक की मौत; भारत सीमा पर SSB और बिहार पुलिस अलर्ट!Jharkhand: नकली दवा, मिलावटी खाद्य पदार्थ, अवैध शराब और बाल श्रम पर उपायुक्त ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश!Jharkhand: रामगढ़ की सड़कों पर अब नहीं चलेगी मनमानी, जाम और हादसों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन प्लान!Jharkhand: रामगढ़ में बेटियों के जन्म पर खुशियों की सौगात, नवजात बच्चियों की माताओं को मिला ‘सम्मान किट’!
No menu items available
BREAKING
Bihar: प्यार का दावा, सड़क पर दरिंदगी, शादी की बात पर भड़का प्रेमी, प्रेमिका को बाइक से घसीटता रहा!National News: देश में जल्द आएंगे ₹10 और ₹20 के प्लास्टिक नोट, 200 करोड़ नोटों का ट्रायल होगा!Bihar: तेजस्वी की चेतावनी के बाद सरकार बैकफुट पर! छात्रों पर दर्ज FIR होंगी वापस, गिरफ्तारों की रिहाई का आदेश!Bihar: देवघर जाने की तैयारी कर रहे हैं तो देखिए रेलवे का सावन स्पेशल प्लान… 12 जोड़ी ट्रेनें करेंगी सफर आसान!Bihar: 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए JJD अध्यक्ष तेजप्रताप यादव, वकील ने गिरफ्तारी और पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल!Bihar: पटना सियासी संग्राम: कृष्णा अल्लावरु समेत 12 कांग्रेसियों पर FIR, कांग्रेस ने लगाया पुलिस पर पक्षपात का आरोप!Bihar: शहीदों की याद में लखीसराय DAV ने रोपा सम्मान का पौधा, बच्चों ने दिखाया देशभक्ति का जज्बा!Bihar: लखीसराय में श्रावणी मेला से लेकर सुरक्षा और राशन व्यवस्था तक प्रशासन अलर्ट, डीएम ने दिए कई निर्देश!Bihar: ‘लाल गाड़ी’ पहुंची तो खुला टिकट का खेल, तारेगना में 252 यात्रियों पर कार्रवाई!Bihar: मगरमच्छ के डर के बीच ग्रामीणों का हौसला, प्रशासन का इंतजार छोड़ खुद बना डाला 50 फीट का बांस पुल!Bihar: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर डर का खेल, मंत्री पुत्र से ₹50 लाख मांगने वाला गिरफ्तार!National News: बोलबम यात्रा पर विवाद से भड़की हिंसा, नेपाल में पुलिस फायरिंग में युवक की मौत; भारत सीमा पर SSB और बिहार पुलिस अलर्ट!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Bihar: प्यार का दावा, सड़क पर दरिंदगी, शादी की बात पर भड़का प्रेमी, प्रेमिका को बाइक से घसीटता रहा!
34 minutes ago
National News: देश में जल्द आएंगे ₹10 और ₹20 के प्लास्टिक नोट, 200 करोड़ नोटों का ट्रायल होगा!
49 minutes ago
Bihar: तेजस्वी की चेतावनी के बाद सरकार बैकफुट पर! छात्रों पर दर्ज FIR होंगी वापस, गिरफ्तारों की रिहाई का आदेश!
59 minutes ago
Bihar: देवघर जाने की तैयारी कर रहे हैं तो देखिए रेलवे का सावन स्पेशल प्लान… 12 जोड़ी ट्रेनें करेंगी सफर आसान!
4 hours ago
Bihar: 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए JJD अध्यक्ष तेजप्रताप यादव, वकील ने गिरफ्तारी और पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल!
4 hours ago

परशुराम जयंती पर डिप्टी सीएम बोले- पीएम मोदी दुश्मनों को सबक सिखाने में सक्षम

मेहूंस के सुंदर सिंह महाविद्यालय में भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच फाउंडेशन के बैनर तले भगवान परशुराम जयंती का भव्य आयोजन...

मेहूंस के सुंदर सिंह महाविद्यालय में भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच फाउंडेशन के बैनर तले भगवान परशुराम जयंती का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम में हजारों परशुराम भक्त शामिल हुए। मंच पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार, चतरा सांसद कालिचरण सिंह, सारठ विधायक उदय शंकर सिंह समेत कई प्रमुख नेता और गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुश्मनों को सबक सिखाने में सक्षम हैं। जल्द ही पाकिस्तान पर कार्रवाई होगी। उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले में शहीदों को श्रद्धांजलि दी। कहा कि भगवान परशुराम के आदर्श आज भी समाज को संगठित करने और अन्याय के खिलाफ संघर्ष की प्रेरणा देते हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार ने कहा कि अब समय त्याग का नहीं, प्रहार का है। अधिकारों के लिए जागरूक और सशक्त होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि धर्मियों के लिए राम बनना होगा, लेकिन विधर्मियों के लिए परशुराम बनना जरूरी है। केंद्र सरकार से मांग की कि राष्ट्रवादी नागरिकों को आत्मरक्षा के लिए इजराइल की तर्ज पर हथियार रखने की अनुमति दी जाए। कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा के लिए शास्त्र के साथ शस्त्र की भी पूजा होनी चाहिए। युवाओं से लोकतंत्र में वोट की ताकत को समझने और अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट रहने का आह्वान किया।

सांसद कालीचरण सिंह ने कहा कि समाज को राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर अपनी ताकत का अहसास कराना होगा। विधायक उदय शंकर सिंह ने कहा कि भगवान परशुराम के मार्गदर्शन पर चलकर समाज को सशक्त और समृद्ध बनाया जा सकता है।

कार्यक्रम के संयोजक और संगठन के राष्ट्रीय महासचिव गौतम कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कहा कि भगवान परशुराम के आदर्शों पर चलकर ही अन्याय और अत्याचार का मुकाबला किया जा सकता है।

इससे पहले श्रीकृष्ण सिंह चौक, बरबीघा से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह गंगटी मोड़, कुटौत, कुसेढ़ी होते हुए महाविद्यालय परिसर में विशाल जनसभा में तब्दील हो गई। शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालु, संगठन कार्यकर्ता और परशुराम अनुयायी शामिल हुए।

कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला अध्यक्ष नित्यानंद सिंह, मनोज सिंह, गौरव सिंह, रितेश कुमार, अंशु कुमार, अभिषेक, दीपू समेत कई कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही। इस अवसर पर लोकगायक शिवेश मिश्रा, भाजपा नेता राहुल यादव, किशलय किशोर और मुखिया रवि रंजन कुमार जैसे कई युवा चेहरों की उपस्थिति से माहौल और भी ऊर्जावान रहा।

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top