16
BREAKING NEWS
चोरी के शक में ‘तालिबानी सजा’; कटिहार में दो युवकों को नारियल के पेड़ से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस की कार्रवाई!पटना में खड़गे के बयान से सियासी भूचाल; ‘मोदी का बाप भी जाएगा’ बोलने पर बवाल, कार्यक्रम में कार्यकर्ता की पिटाई; शाह ने घेरा!रोहतास की वादियों में Roadies का रोमांच; नेहा धूपिया की एंट्री से सासाराम में बढ़ी हलचल, कैमूर की खूबसूरती पर टिकी नजरें!न कोई सुराग, न घर का पता… 12 घंटे की कोशिश और फिर गूंज उठी अपनों से मिलने की खुशी; कटिहार पुलिस ने पेश की इंसानियत की मिसाल!कटिहार में 18 वर्षीय युवक की मौत, बड़ा भाई गंभीर; पड़ोस के चार युवकों पर हत्या का आरोप!कबाड़ से जुगाड़ कर पढ़ाई को बना रहे रोचक; लखीसराय में नवाचारी शिक्षकों का सम्मान, डिजिटल शिक्षा पर जोर!मातृत्व की उम्मीद, सेहत की पहल; लखीसराय में 30 महिलाओं को मिला विशेषज्ञ डॉक्टरों का मुफ्त परामर्श!हाजीपुर में JDU नेता की पिटाई, नाक पर चोट, फटा कुर्ता; 13 बच्चों की मौत पर श्रद्धांजलि के बीच रणक्षेत्र बना राघोपुर, हंगामे के बीच निकल गए प्रशांत किशोर!‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ पदयात्रा की तैयारी तेज, भाजपा शेखपुरा जिला इकाई की बैठक में बनी रणनीति!श्री बाबू की जयंती पर बरबीघा से पटना तक कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; त्रिशूलधारी सिंह और रौशन कुमार की अगुआई में सैकड़ों गाड़ियों का काफिला रवाना!गोपालगंज होटल में बर्थडे पार्टी के बाद खूनी संघर्ष, रेस्टोरेंट कैप्टन की मौत; 2 गिरफ्तार!साहेबगंज में अजब प्रेम कहानी; दो बच्चों की मां की प्रेमी से शादी, पति ने खुद भरवाई मांग!गया में जमीन विवाद पर बवाल; 50 से ज्यादा नकाबपोशों पर बमबाजी और फायरिंग का आरोप!पटना में MLC नीरज कुमार के आवास के बाहर मिला बैग, पिस्टल और 35 कारतूस बरामद!पटना में पुलिस मुठभेड़; गैरेज संचालक हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, 20 लाख की सुपारी का आरोप!
No menu items available
BREAKING
चोरी के शक में ‘तालिबानी सजा’; कटिहार में दो युवकों को नारियल के पेड़ से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस की कार्रवाई!पटना में खड़गे के बयान से सियासी भूचाल; ‘मोदी का बाप भी जाएगा’ बोलने पर बवाल, कार्यक्रम में कार्यकर्ता की पिटाई; शाह ने घेरा!रोहतास की वादियों में Roadies का रोमांच; नेहा धूपिया की एंट्री से सासाराम में बढ़ी हलचल, कैमूर की खूबसूरती पर टिकी नजरें!न कोई सुराग, न घर का पता… 12 घंटे की कोशिश और फिर गूंज उठी अपनों से मिलने की खुशी; कटिहार पुलिस ने पेश की इंसानियत की मिसाल!कटिहार में 18 वर्षीय युवक की मौत, बड़ा भाई गंभीर; पड़ोस के चार युवकों पर हत्या का आरोप!कबाड़ से जुगाड़ कर पढ़ाई को बना रहे रोचक; लखीसराय में नवाचारी शिक्षकों का सम्मान, डिजिटल शिक्षा पर जोर!मातृत्व की उम्मीद, सेहत की पहल; लखीसराय में 30 महिलाओं को मिला विशेषज्ञ डॉक्टरों का मुफ्त परामर्श!हाजीपुर में JDU नेता की पिटाई, नाक पर चोट, फटा कुर्ता; 13 बच्चों की मौत पर श्रद्धांजलि के बीच रणक्षेत्र बना राघोपुर, हंगामे के बीच निकल गए प्रशांत किशोर!‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ पदयात्रा की तैयारी तेज, भाजपा शेखपुरा जिला इकाई की बैठक में बनी रणनीति!श्री बाबू की जयंती पर बरबीघा से पटना तक कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; त्रिशूलधारी सिंह और रौशन कुमार की अगुआई में सैकड़ों गाड़ियों का काफिला रवाना!गोपालगंज होटल में बर्थडे पार्टी के बाद खूनी संघर्ष, रेस्टोरेंट कैप्टन की मौत; 2 गिरफ्तार!साहेबगंज में अजब प्रेम कहानी; दो बच्चों की मां की प्रेमी से शादी, पति ने खुद भरवाई मांग!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

चोरी के शक में ‘तालिबानी सजा’; कटिहार में दो युवकों को नारियल के पेड़ से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस की कार्रवाई!
5 hours ago
पटना में खड़गे के बयान से सियासी भूचाल; ‘मोदी का बाप भी जाएगा’ बोलने पर बवाल, कार्यक्रम में कार्यकर्ता की पिटाई; शाह ने घेरा!
5 hours ago
रोहतास की वादियों में Roadies का रोमांच; नेहा धूपिया की एंट्री से सासाराम में बढ़ी हलचल, कैमूर की खूबसूरती पर टिकी नजरें!
6 hours ago
न कोई सुराग, न घर का पता… 12 घंटे की कोशिश और फिर गूंज उठी अपनों से मिलने की खुशी; कटिहार पुलिस ने पेश की इंसानियत की मिसाल!
6 hours ago
कटिहार में 18 वर्षीय युवक की मौत, बड़ा भाई गंभीर; पड़ोस के चार युवकों पर हत्या का आरोप!
6 hours ago

हीट वेव से निपटने की तैयारी तेज, आश्रय स्थल बढ़ेंगे

शेखपुरा में लू से बचाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। बुधवार को उप विकास आयुक्त संजय कुमार की...

शेखपुरा में लू से बचाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। बुधवार को उप विकास आयुक्त संजय कुमार की अध्यक्षता में सभी विभागों की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने नगर निकाय क्षेत्रों में प्याऊ, वाटर एटीएम और टैंकर की संख्या की समीक्षा की। निर्देश दिया कि गर्मी को देखते हुए प्रमुख स्थानों पर प्याऊ की संख्या बढ़ाई जाए। शेखपुरा नगर निकाय में 2 और बरबीघा नगर निकाय में 1 आश्रय स्थल संचालित हैं। इनकी संख्या बढ़ाने और वहां सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा गया। आश्रय लेने वालों की सूची भी तैयार करने का निर्देश दिया गया।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि सदर अस्पताल, रेफरल अस्पताल बरबीघा और अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में हीट वेव के लिए 8 समर्पित वार्ड बनाए गए हैं। इनमें कुल 44 बेड हैं। सभी वार्डों में कूलर और एसी की सुविधा है। जिले की सभी 17 एम्बुलेंस पूरी तरह से चालू हालत में हैं।

लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग ने बताया कि जिले के कई प्रखंडों में भूजल स्तर में गिरावट आई है। 31 मार्च 2025 को जिले का औसत जल स्तर 37.38 फीट दर्ज किया गया। नल-जल योजना और खराब चापाकलों की शिकायत मिलते ही गैंग भेजकर मरम्मत कराई जा रही है। जिला पदाधिकारी हर सप्ताह इसकी समीक्षा कर रहे हैं। सभी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों पर 50-50 ओआरएस पैकेट उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि 7 अप्रैल 2025 से सभी स्कूल सुबह 6:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित हो रहे हैं। सुरक्षित शनिवार के तहत बच्चों को लू से बचाव की जानकारी दी जा रही है।

आंगनवाड़ी केंद्रों पर छोटे बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए क्या करें, क्या न करें से संबंधित फ्लैक्स लगाए गए हैं। सूचना जनसंपर्क कार्यालय द्वारा विभिन्न माध्यमों से लू से बचाव की जागरूकता फैलाई जा रही है।

पशुपालन विभाग को पशु एम्बुलेंस तैयार रखने और सभी पशु अस्पतालों व टीमों को क्षेत्र भ्रमण करने को कहा गया है। श्रम अधीक्षक को श्रमिकों के बीच जागरूकता अभियान चलाने और प्रतिदिन रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है।

अग्निशमन कार्यालय को सभी वाहन तैयार रखने को कहा गया है। स्कूलों, जीविका समूहों और प्रमुख स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाने को कहा गया है। सरकारी संस्थानों, अस्पतालों, मॉल और अन्य संस्थानों का फायर ऑडिट कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है। 14 से 20 अप्रैल तक चलने वाले अग्नि सुरक्षा सप्ताह के लिए सभी विभागों को तैयारी करने को कहा गया है।

बैठक में अपर समाहर्ता, सिविल सर्जन, जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी सहित सभी संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top