5
BREAKING NEWS
Bihar News : बिहार का बेटा बना भारत का हीरो—सावन कुमार को मिला भव्य सम्मान!Bihar News : सुबह कमरे का दरवाजा नहीं खुला… अंदर जो मिला उसने सबको हिला दिया!Jharkhand News : हजारीबाग की छत पर उगा दुनिया का सबसे महंगा मियाजाकी आम, अनोखी पहल बनी चर्चा का विषय!Jharkhand News : आज़ादी के 78 साल बाद भी सड़क और पुल से वंचित आरा गांव, बरसात में कट जाता है संपर्क!Bihar News : गांव-गांव बनेगी किसान ID… जानिए कैसे मिलेगा फायदा!Up News : जय बजरंगबली के जयकारों से गूंजा डुमरियागंज, पत्रकारों ने कराया ऐसा भंडारा कि उमड़ पड़ी भीड़!Bihar News : 48 घंटे में 12 लाख दो… वरना पूरा परिवार खत्म — बिहार में फिर एक्टिव हुआ कुख्यात गैंगस्टर!Bihar News : टिकट कटते ही फूट-फूटकर रो पड़े नेता! बोले- 4 रात से सोया नहीं… क्या RJD में सब ठीक है?Bihar News : दीपक का ‘प्रकाश’ बुझा या बुझाया गया?Bihar News : शेखपुरा में स्वर्ण व्यवसायी से हथियार के बल पर जेवरात लूटे, पुलिस के दावों पर फिर उठी उंगली!Up News : “एक पेड़ मां के नाम” अभियान में जुटे पत्रकार, सेराज कुरैशी बोले—पर्यावरण बचाने में मीडिया की भूमिका सबसे अहम!Bihar News : पटना में समर कैंप का धमाकेदार आगाज, 1000+ बच्चों ने दिखाया खेल के प्रति जुनून!Bihar News : बिहार की बेटी का दम! एशियन गेम्स कबड्डी कैंप में रिया कुमारी की एंट्री, अब नजरें टीम इंडिया पर!Bihar News : सुपर कॉप अमित लोढ़ा को सौंपा गया भ्रष्टाचार का ‘काला चिट्ठा’, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप!Bihar News : गुरु ने तोड़ी मर्यादा… अब संगठन ने दिखाया असली पावर!
No menu items available
BREAKING
Bihar News : बिहार का बेटा बना भारत का हीरो—सावन कुमार को मिला भव्य सम्मान!Bihar News : सुबह कमरे का दरवाजा नहीं खुला… अंदर जो मिला उसने सबको हिला दिया!Jharkhand News : हजारीबाग की छत पर उगा दुनिया का सबसे महंगा मियाजाकी आम, अनोखी पहल बनी चर्चा का विषय!Jharkhand News : आज़ादी के 78 साल बाद भी सड़क और पुल से वंचित आरा गांव, बरसात में कट जाता है संपर्क!Bihar News : गांव-गांव बनेगी किसान ID… जानिए कैसे मिलेगा फायदा!Up News : जय बजरंगबली के जयकारों से गूंजा डुमरियागंज, पत्रकारों ने कराया ऐसा भंडारा कि उमड़ पड़ी भीड़!Bihar News : 48 घंटे में 12 लाख दो… वरना पूरा परिवार खत्म — बिहार में फिर एक्टिव हुआ कुख्यात गैंगस्टर!Bihar News : टिकट कटते ही फूट-फूटकर रो पड़े नेता! बोले- 4 रात से सोया नहीं… क्या RJD में सब ठीक है?Bihar News : दीपक का ‘प्रकाश’ बुझा या बुझाया गया?Bihar News : शेखपुरा में स्वर्ण व्यवसायी से हथियार के बल पर जेवरात लूटे, पुलिस के दावों पर फिर उठी उंगली!Up News : “एक पेड़ मां के नाम” अभियान में जुटे पत्रकार, सेराज कुरैशी बोले—पर्यावरण बचाने में मीडिया की भूमिका सबसे अहम!Bihar News : पटना में समर कैंप का धमाकेदार आगाज, 1000+ बच्चों ने दिखाया खेल के प्रति जुनून!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Bihar News : बिहार का बेटा बना भारत का हीरो—सावन कुमार को मिला भव्य सम्मान!
11 hours ago
Bihar News : सुबह कमरे का दरवाजा नहीं खुला… अंदर जो मिला उसने सबको हिला दिया!
11 hours ago
Jharkhand News : हजारीबाग की छत पर उगा दुनिया का सबसे महंगा मियाजाकी आम, अनोखी पहल बनी चर्चा का विषय!
11 hours ago
Jharkhand News : आज़ादी के 78 साल बाद भी सड़क और पुल से वंचित आरा गांव, बरसात में कट जाता है संपर्क!
11 hours ago
Bihar News : गांव-गांव बनेगी किसान ID… जानिए कैसे मिलेगा फायदा!
12 hours ago
Advertisement

Sheikhpura News : दिशा की बैठक में बरबीघा नप की समस्याओं को अध्यक्ष ने रखा, मिला आश्वासन 

जिला समाहरणालय के मंथन सभागार में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की समीक्षात्मक बैठक में बरबीघा नगर...

जिला समाहरणालय के मंथन सभागार में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की समीक्षात्मक बैठक में बरबीघा नगर परिषद के अध्यक्ष सोनू कुमार ने नगर की विकास हेतु अपनी मांगों को रखा। इस बैठक की अध्यक्षता जमुई सांसद अरुण कुमार भारती की अध्यक्षता ने की। बैठक में नवादा सांसद विवेक ठाकुर एवं राज्य सभा सांसद के साथ-साथ शेखपुरा विधायक विजय कुमार सम्राट भी उपस्थित थें।

वार्ड पार्षद रौशन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर परिषद बरबीघा के वार्ड सं.18 में बरबीघा-वारिसलीगंज एसएच रोड में सामस खुर्द-बलवापर कुम्हर टोली में नवल सिंह से उत्तर पैन तक नाला पक्कीकरण कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है, जिसके कारण कुम्हर टोली में काफी जल जमाव रहता है। वार्ड सं.18 बलवापर गांव के बीचो बीच पैन की उड़ाही एवं ढक्कन सहित पक्कीकरण कराई जाय। जगदीशपुर पंचायत के सरैया एवं तेतारपुर तथा सामस खुर्द पंचायत के सभी गांवों को नगर परिषद बरबीघा सम्मिलित किया गया है, जिसमें पीएचईडी विभाग द्वारा नल जल का कार्य किया गया है, परन्तु इस क्षेत्र में पीएचईडी द्वारा नल जल का रख-रखाव एवं संचालन सही से नहीं करने के कारण पेयजल की काफी समस्या उत्पन्न हो गया है तथा गर्मी के दिनों में लोगों को काफी परेशानी होगी, जिसे दूर कराने की कृपा की जाय।

थाना चौक से पुनेसरा चैनपुर होते हुए गोपालबाद तक जाने वाली रोड में ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा पार्क के निकट नाला का निर्माण कार्य छोड़ दिया तथा परसों बीघा मोड़ के निकट सड़क का निर्माण अधूरा छोड़ दिया गया है, जिसके कारण काफी समस्या होती है, जिसे पूरा कराने हेतु आदेश देने की कृपा की जाय। नगर परिषद बरबीघा में कई स्थानों पर पूर्व से 63 किलोवाट से 100 किलोवाट का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है, जिस पर अधिक भार होने कारण हमेशा खराब होते रहती है, जिसे 200 किलोवाट से 300 किलोवाट कराने की कृपा की जाय तथा कई स्थानों पर पोल एवं तार लगाने की आवश्यकता है तथा कई स्थानों पर कवर तार लगाने की आवश्यकता है। इस संबंध में कई बार बिजली विभाग को सूचना दिया गया, परन्तु बिजली विभाग द्वारा कोई प्रतिक्रिया नहीं किया गया तथा नगर परिषद, बरबीघा क्षेत्रान्तर्गत कई पैन जैसे तोय नहर, तेउसाईन पैन, गंगटी पैन इत्यादि -गुजरती है, जिसका उड़ाही एवं ढक्कन सहित पक्कीकरण कराई जाय आदि मांग शामिल थे। बरबीघा नगर परिषद के अध्यक्ष सोनू कुमार की मांगों पर जल्द से जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया गया। 

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top