22
BREAKING NEWS
सहरसा के तेघड़ा गांव में दुर्गापूजा पर क्विज प्रतियोगिता, विधायक संजय सिंह ने बच्चों को किया सम्मानित!राजगीर में भारत-न्यूजीलैंड U20 रग्बी सीरीज, बिहार के 7 खिलाड़ी दिखाएंगे दम; 100 साल की दोस्ती का जश्न!कोशी स्नातक निर्वाचन को लेकर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के निर्देश!लखीसराय की जूनियर बालिका कबड्डी टीम चयनित, 57 खिलाड़ियों में से 14 को मौका; सीतामढ़ी में खेलेंगी राज्य चैंपियनशिप!पूर्व मध्य रेल के सभी स्टेशनों पर ‘रेल जन संवाद’, महाप्रबंधक समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने यात्रियों से सुनी समस्याएं!शेखपुरा के नंदू कुमार का बिहार सिविल कोर्ट में चयन, अपर डिवीजन क्लर्क बने; जिले का बढ़ाया मान!शेखपुरा में वेद ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के भव्य कार्यालय का उद्घाटन, विधायक रणधीर कुमार सोनी और MLC ललन प्रसाद रहे मौजूद!बिहार MLC चुनाव में अनंत सिंह की खुली चुनौती; क्या नीरज कुमार की जमानत जब्त करा पाएंगे? कल 8 सीटों पर वोटिंग!बिहार में वेतन घोटाले का खुलासा; मृत शिक्षक के नाम पर सैलरी, 200% HRA भुगतान; कई जिलों में जांच!संयुक्त राष्ट्र में अरुण भारती ने रखा भारत का पक्ष, शांति और सामाजिक न्याय पर दिया जोर!पवन सिंह बोले- ‘तुम्हारे बिना जी नहीं पाऊंगा’, प्यार पर दिया बयान; अक्षरा सिंह से माफी के बाद फिर चर्चा!भागलपुर में चाय-नाश्ते के विवाद में दंपती की हत्या; एक आरोपी गिरफ्तार, ढाई साल की बच्ची भी लापता!जापान में बिहार के पैरा तैराक शम्स आलम पर छेड़छाड़ का आरोप, भारत लौटाए गए; लाइफटाइम बैन पर विचार!गया में दारोगा के दो बेटों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, रानू सिंह की मौत; मोनू सिंह की हालत गंभीर!बिहार MLC चुनाव में कैश कांड? दुर्गा सप्तशती के अंदर ₹500 के दस नोट, वीडियो वायरल!
No menu items available
BREAKING
सहरसा के तेघड़ा गांव में दुर्गापूजा पर क्विज प्रतियोगिता, विधायक संजय सिंह ने बच्चों को किया सम्मानित!राजगीर में भारत-न्यूजीलैंड U20 रग्बी सीरीज, बिहार के 7 खिलाड़ी दिखाएंगे दम; 100 साल की दोस्ती का जश्न!कोशी स्नातक निर्वाचन को लेकर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के निर्देश!लखीसराय की जूनियर बालिका कबड्डी टीम चयनित, 57 खिलाड़ियों में से 14 को मौका; सीतामढ़ी में खेलेंगी राज्य चैंपियनशिप!पूर्व मध्य रेल के सभी स्टेशनों पर ‘रेल जन संवाद’, महाप्रबंधक समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने यात्रियों से सुनी समस्याएं!शेखपुरा के नंदू कुमार का बिहार सिविल कोर्ट में चयन, अपर डिवीजन क्लर्क बने; जिले का बढ़ाया मान!शेखपुरा में वेद ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के भव्य कार्यालय का उद्घाटन, विधायक रणधीर कुमार सोनी और MLC ललन प्रसाद रहे मौजूद!बिहार MLC चुनाव में अनंत सिंह की खुली चुनौती; क्या नीरज कुमार की जमानत जब्त करा पाएंगे? कल 8 सीटों पर वोटिंग!बिहार में वेतन घोटाले का खुलासा; मृत शिक्षक के नाम पर सैलरी, 200% HRA भुगतान; कई जिलों में जांच!संयुक्त राष्ट्र में अरुण भारती ने रखा भारत का पक्ष, शांति और सामाजिक न्याय पर दिया जोर!पवन सिंह बोले- ‘तुम्हारे बिना जी नहीं पाऊंगा’, प्यार पर दिया बयान; अक्षरा सिंह से माफी के बाद फिर चर्चा!भागलपुर में चाय-नाश्ते के विवाद में दंपती की हत्या; एक आरोपी गिरफ्तार, ढाई साल की बच्ची भी लापता!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

सहरसा के तेघड़ा गांव में दुर्गापूजा पर क्विज प्रतियोगिता, विधायक संजय सिंह ने बच्चों को किया सम्मानित!
33 minutes ago
राजगीर में भारत-न्यूजीलैंड U20 रग्बी सीरीज, बिहार के 7 खिलाड़ी दिखाएंगे दम; 100 साल की दोस्ती का जश्न!
44 minutes ago
कोशी स्नातक निर्वाचन को लेकर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के निर्देश!
52 minutes ago
लखीसराय की जूनियर बालिका कबड्डी टीम चयनित, 57 खिलाड़ियों में से 14 को मौका; सीतामढ़ी में खेलेंगी राज्य चैंपियनशिप!
58 minutes ago
पूर्व मध्य रेल के सभी स्टेशनों पर ‘रेल जन संवाद’, महाप्रबंधक समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने यात्रियों से सुनी समस्याएं!
1 hour ago

भागलपुर में चाय-नाश्ते के विवाद में दंपती की हत्या; एक आरोपी गिरफ्तार, ढाई साल की बच्ची भी लापता!

भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले के नवगछिया में चाय-नाश्ते की दुकान चलाने वाले एक दंपती की गोली मारकर हत्या कर...

भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले के नवगछिया में चाय-नाश्ते की दुकान चलाने वाले एक दंपती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के हटिया इलाके में बुधवार देर रात या गुरुवार तड़के की बताई जा रही है। मृतकों की पहचान 40 वर्षीय रंजन मंडल और उनकी 35 वर्षीय पत्नी किरण देवी के रूप में हुई है।

परिजनों के मुताबिक, देर रात बाइक सवार तीन लोग दुकान पर पहुंचे थे और उन्होंने नाश्ता मांगा। दुकान में नाश्ता उपलब्ध नहीं होने की बात कहने पर विवाद हुआ, जिसके बाद फायरिंग की गई। हालांकि, हत्या के पीछे की वास्तविक वजह की पुलिस जांच कर रही है।

नाश्ता नहीं मिलने पर फायरिंग का आरोप

मृतक दंपती के बेटे मदन कुमार ने बताया कि देर रात तीन लोग बाइक से दुकान पर पहुंचे थे। उन्होंने नाश्ता मांगा, लेकिन देर रात होने के कारण पिता ने नाश्ता नहीं होने की बात कही। बेटे के अनुसार, इसके बाद आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी।

मदन का दावा है कि इस दौरान कई राउंड गोलियां चलाई गईं और उनके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों को जानकारी मिली तो पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस और परिजनों के बयानों में अंतर

घटना में कितनी गोलियां लगीं और वारदात किस समय हुई, इसको लेकर परिजनों और पुलिस के बयानों में अंतर सामने आया है। मृतक के बेटे ने घटना का समय सुबह करीब 3 से 3:30 बजे के बीच बताया, जबकि नवगछिया के एसडीपीओ सईम रजा के मुताबिक, वारदात का संभावित समय सुबह 4:10 से 4:25 बजे के बीच बताया गया है।

घायल दंपती को अस्पताल पहुंचाने में मदद नहीं मिलने का आरोप भी परिजनों ने लगाया। हालांकि, एसडीपीओ ने इस आरोप को बेबुनियाद बताया और कहा कि दोनों के शवों को ले जाने के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था कराई गई थी।

ढाई साल की भतीजी दो दिनों से लापता

इस मामले में एक और अहम पहलू सामने आया है। ग्रामीणों के अनुसार, मृतक के भाई की ढाई साल की बेटी पल्लवी कुमारी पिछले दो दिनों से लापता है। परिवार ने बच्ची के लापता होने की शिकायत थाने में दी थी और अपने स्तर पर भी उसकी तलाश कर रहा था।

ग्रामीणों का आरोप है कि बच्ची की तलाश के मामले में पुलिस की ओर से अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई थी। हालांकि, बच्ची के लापता होने और दंपती की हत्या के बीच कोई संबंध है या नहीं, यह अभी स्पष्ट नहीं है।

एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश

दंपती की हत्या के मामले में पुलिस ने सौरभ मंडल नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ की जा रही है और पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के आधार पर अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। गांव के कुछ लोगों ने आरोपियों के स्थानीय निवासी होने की बात भी कही है, जिसकी स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद इस्माइलपुर और गोपालपुर थाने की पुलिस के साथ एसडीपीओ सईम रजा मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया और साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया।

ग्रामीणों का विरोध, समझाने के बाद हटाए गए शव

दंपती की हत्या के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए काफी देर तक शवों को उठाने नहीं दिया। लोगों की मांग थी कि हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और लापता बच्ची का पता लगाया जाए।

पुलिस अधिकारियों के समझाने के बाद ग्रामीण शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने पर राजी हुए। फिलहाल, पुलिस हत्या के कारणों, आरोपियों की भूमिका और बच्ची के लापता होने के मामले की जांच कर रही है।

ये खबर भी पढ़े: जापान में बिहार के पैरा तैराक शम्स आलम पर छेड़छाड़ का आरोप, भारत लौटाए गए; लाइफटाइम बैन पर विचार!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top