9
BREAKING NEWS
गोपालगंज में 6 साल के मासूम की हत्या से सनसनी, नहर में मिला शव; जांच में जुटी पुलिस!मंच से पवन सिंह ने अक्षरा सिंह से मांगी माफी, बोले- ‘वो मेरा बाबू-बच्चा’; फिर साथ दिखने के दिए संकेत, ज्योति सिंह पर उठे सवाल!बगहा में 8 दिन से लापता 13 वर्षीय छात्र का गन्ने के खेत में मिला शव, स्कूल जाने के बाद हुआ था गायब; जांच में जुटी पुलिस!मां दुर्गा के पंडाल के पास आर्केस्ट्रा में अश्लील डांस, सीतामढ़ी में मचा हड़कंप; मजिस्ट्रेट से मांगा गया जवाब!अनंत सिंह और जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह की बढ़ीं मुश्किलें; रोड शो को लेकर 3 FIR, 11 JCB से फूल बरसाने का आरोप!पप्पू यादव का अनुज सिंह पर बड़ा हमला, 9वीं की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप; अनंत सिंह को भी घेरा, बेटी को कैद रखने का दावा!मोतिहारी में पति को बंधक बनाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, दशहरा मेला देखकर लौट रहा था दंपती; 8 आरोपी गिरफ्तार!बेगूसराय से मुंबई तक टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के तार; ऋतिक का नाम आने से बिहार में हलचल, घर पहुंची पुलिस!टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा; ₹35 हजार और विदेश में नौकरी का लालच, कोटा में पकड़े गए आरोपी!रोहिणी ने थामा पिता लालू यादव का हाथ, मां दुर्गा की आरती में साथ दिखा परिवार; डाकबंगला पंडाल में उमड़ा आस्था का रंग!एशियाड की फाइनल टीम में नहीं मिली जगह, अब कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में दम दिखाएंगी बिहार की रिया कुमारी!टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग से बॉलीवुड में हड़कंप; हर रविवार फुटबॉल खेलने जाते थे एक्टर, हमले के बाद अंधेरी स्टेशन पर मिली बाइक!तेघड़ा दुर्गा पूजा समिति की अनूठी पहल: 12 वर्षों से दशहरा मेले में बच्चों की प्रतिभा निखार रही समिति, पहले टेस्ट फिर होगी क्विज प्रतियोगिता!नवरात्र में तेघड़ा गांव में रामभक्ति की बही बयार, राजीवजी महाराज के भजनों पर मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु!लखीसराय में मां के दर्शन को उमड़े भक्त, भारत माता के पंडाल से नशामुक्ति का संदेश; नो-इंट्री में भी शहर में घुसे 9 बड़े वाहन!
No menu items available
BREAKING
गोपालगंज में 6 साल के मासूम की हत्या से सनसनी, नहर में मिला शव; जांच में जुटी पुलिस!मंच से पवन सिंह ने अक्षरा सिंह से मांगी माफी, बोले- ‘वो मेरा बाबू-बच्चा’; फिर साथ दिखने के दिए संकेत, ज्योति सिंह पर उठे सवाल!बगहा में 8 दिन से लापता 13 वर्षीय छात्र का गन्ने के खेत में मिला शव, स्कूल जाने के बाद हुआ था गायब; जांच में जुटी पुलिस!मां दुर्गा के पंडाल के पास आर्केस्ट्रा में अश्लील डांस, सीतामढ़ी में मचा हड़कंप; मजिस्ट्रेट से मांगा गया जवाब!अनंत सिंह और जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह की बढ़ीं मुश्किलें; रोड शो को लेकर 3 FIR, 11 JCB से फूल बरसाने का आरोप!पप्पू यादव का अनुज सिंह पर बड़ा हमला, 9वीं की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप; अनंत सिंह को भी घेरा, बेटी को कैद रखने का दावा!मोतिहारी में पति को बंधक बनाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, दशहरा मेला देखकर लौट रहा था दंपती; 8 आरोपी गिरफ्तार!बेगूसराय से मुंबई तक टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के तार; ऋतिक का नाम आने से बिहार में हलचल, घर पहुंची पुलिस!टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा; ₹35 हजार और विदेश में नौकरी का लालच, कोटा में पकड़े गए आरोपी!रोहिणी ने थामा पिता लालू यादव का हाथ, मां दुर्गा की आरती में साथ दिखा परिवार; डाकबंगला पंडाल में उमड़ा आस्था का रंग!एशियाड की फाइनल टीम में नहीं मिली जगह, अब कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में दम दिखाएंगी बिहार की रिया कुमारी!टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग से बॉलीवुड में हड़कंप; हर रविवार फुटबॉल खेलने जाते थे एक्टर, हमले के बाद अंधेरी स्टेशन पर मिली बाइक!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

गोपालगंज में 6 साल के मासूम की हत्या से सनसनी, नहर में मिला शव; जांच में जुटी पुलिस!
14 seconds ago
मंच से पवन सिंह ने अक्षरा सिंह से मांगी माफी, बोले- ‘वो मेरा बाबू-बच्चा’; फिर साथ दिखने के दिए संकेत, ज्योति सिंह पर उठे सवाल!
23 minutes ago
बगहा में 8 दिन से लापता 13 वर्षीय छात्र का गन्ने के खेत में मिला शव, स्कूल जाने के बाद हुआ था गायब; जांच में जुटी पुलिस!
29 minutes ago
मां दुर्गा के पंडाल के पास आर्केस्ट्रा में अश्लील डांस, सीतामढ़ी में मचा हड़कंप; मजिस्ट्रेट से मांगा गया जवाब!
34 minutes ago
अनंत सिंह और जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह की बढ़ीं मुश्किलें; रोड शो को लेकर 3 FIR, 11 JCB से फूल बरसाने का आरोप!
43 minutes ago

गोपालगंज में 6 साल के मासूम की हत्या से सनसनी, नहर में मिला शव; जांच में जुटी पुलिस!

गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज जिले में छह वर्षीय बच्चे की संदिग्ध हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया है। श्रीपुर...

गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज जिले में छह वर्षीय बच्चे की संदिग्ध हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया है। श्रीपुर थाना क्षेत्र के भटवलिया गांव के रहने वाले विवेक कुमार का शव सोमवार देर शाम गांव के पास हथुआ शाखा गंडक नहर से बरामद किया गया। बच्चे की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा है। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

मृतक की पहचान भटवलिया गांव निवासी वीरा माझी के छह वर्षीय पुत्र विवेक कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया है।

दोपहर से लापता था बच्चा, शाम को नहर में मिला शव

जानकारी के अनुसार, विवेक सोमवार दोपहर करीब तीन बजे से लापता था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल रही थी। इसी दौरान देर शाम ग्रामीणों ने हथुआ शाखा गंडक नहर के किनारे बच्चे का शव देखा। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान विवेक के रूप में की।

हत्या की आशंका, कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

शव की स्थिति को देखते हुए पुलिस हत्या की आशंका से जांच कर रही है। शुरुआती जानकारी में सिर पर गंभीर चोट के कारण मौत होने और शव को नहर में फेंके जाने की आशंका जताई गई है। हालांकि, हत्या की वजह और घटनाक्रम को लेकर अभी आधिकारिक रूप से स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है।

पुलिस रंजिश, अपहरण समेत विभिन्न संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। तकनीकी साक्ष्यों, फॉरेंसिक जांच और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर मामले की कड़ियां जोड़ने की कोशिश की जा रही है।

एसडीपीओ ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

घटना की गंभीरता को देखते हुए हथुआ एसडीपीओ राजेश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच का जायजा लिया। एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि मामले में शामिल आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही बच्चे की मौत के कारणों और घटना की परिस्थितियों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

ये खबर भी पढ़े: मंच से पवन सिंह ने अक्षरा सिंह से मांगी माफी, बोले- ‘वो मेरा बाबू-बच्चा’; फिर साथ दिखने के दिए संकेत, ज्योति सिंह पर उठे सवाल!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top