30
BREAKING NEWS
पितृपक्ष मेले में 17 ट्रेनों का अस्थायी ठहराव, श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी सुविधा!स्कूटी और 2 लाख चोरी कांड में कोर्ट का बड़ा एक्शन, चार आरोपियों को समन!36 सरकारी स्कूलों के सामाजिक अंकेक्षण के बाद जनसुनवाई, बुनियादी सुविधाओं की खुली तस्वीर!शुल्क वसूली से लेकर 77 आशा कार्यकर्ताओं की बहाली तक, लखीसराय नगर परिषद में बड़े फैसले!यूपी में BJP से अलग चुनाव की तैयारी में JDU, 40 सीटों पर नजर, निशांत संभालेंगे कमान!जमुई में नंदन के पिता 23 साल पुराने डबल मर्डर केस में गिरफ्तार!पटना में पप्पू यादव समेत 10 पर FIR, सरकारी कर्मचारी से मारपीट का आरोप; समर्थकों का अलग दावा!सुपौल DTO ऑफिस में विजिलेंस की छापेमारी, 15 हजार रिश्वत लेते डाटा ऑपरेटर गिरफ्तार!गोपालगंज में छात्रा से दुर्व्यवहार के आरोप पर हंगामा, प्रधानाध्यापक से मारपीट!जमुई-समस्तीपुर के बाद मुजफ्फरपुर में किशोरी से छेड़खानी, आरोपी गिरफ्तार!पटना में पार्षद पति पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 5 गोलियां लगीं; CCTV में 3 हमलावर कैद!आंध्र-ओडिशा तट पार कर गया डीप डिप्रेशन, भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित!नोएडा में चलती स्लीपर बस बनी आग का गोला, 9 की मौत; ड्राइवर पर लापरवाही के गंभीर आरोप!‘डायन’ बताई गई महिला को लेकर जुटी भीड़, झारखंड से आईं 3 भगतन; पुलिस ने रोका तंत्र-मंत्र!सुपौल में स्कूल बना अखाड़ा; परीक्षा खत्म होते ही भिड़े छात्र, बेल्ट चली तो मचा हड़कंप!
No menu items available
BREAKING
पितृपक्ष मेले में 17 ट्रेनों का अस्थायी ठहराव, श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी सुविधा!स्कूटी और 2 लाख चोरी कांड में कोर्ट का बड़ा एक्शन, चार आरोपियों को समन!36 सरकारी स्कूलों के सामाजिक अंकेक्षण के बाद जनसुनवाई, बुनियादी सुविधाओं की खुली तस्वीर!शुल्क वसूली से लेकर 77 आशा कार्यकर्ताओं की बहाली तक, लखीसराय नगर परिषद में बड़े फैसले!यूपी में BJP से अलग चुनाव की तैयारी में JDU, 40 सीटों पर नजर, निशांत संभालेंगे कमान!जमुई में नंदन के पिता 23 साल पुराने डबल मर्डर केस में गिरफ्तार!पटना में पप्पू यादव समेत 10 पर FIR, सरकारी कर्मचारी से मारपीट का आरोप; समर्थकों का अलग दावा!सुपौल DTO ऑफिस में विजिलेंस की छापेमारी, 15 हजार रिश्वत लेते डाटा ऑपरेटर गिरफ्तार!गोपालगंज में छात्रा से दुर्व्यवहार के आरोप पर हंगामा, प्रधानाध्यापक से मारपीट!जमुई-समस्तीपुर के बाद मुजफ्फरपुर में किशोरी से छेड़खानी, आरोपी गिरफ्तार!पटना में पार्षद पति पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 5 गोलियां लगीं; CCTV में 3 हमलावर कैद!आंध्र-ओडिशा तट पार कर गया डीप डिप्रेशन, भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

पितृपक्ष मेले में 17 ट्रेनों का अस्थायी ठहराव, श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी सुविधा!
5 minutes ago
स्कूटी और 2 लाख चोरी कांड में कोर्ट का बड़ा एक्शन, चार आरोपियों को समन!
9 minutes ago
36 सरकारी स्कूलों के सामाजिक अंकेक्षण के बाद जनसुनवाई, बुनियादी सुविधाओं की खुली तस्वीर!
1 hour ago
शुल्क वसूली से लेकर 77 आशा कार्यकर्ताओं की बहाली तक, लखीसराय नगर परिषद में बड़े फैसले!
1 hour ago
यूपी में BJP से अलग चुनाव की तैयारी में JDU, 40 सीटों पर नजर, निशांत संभालेंगे कमान!
2 hours ago

पितृपक्ष मेले में 17 ट्रेनों का अस्थायी ठहराव, श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी सुविधा!

हाजीपुर: पितृपक्ष मेला के दौरान गया और आसपास के क्षेत्रों में आने वाले श्रद्धालु यात्रियों की सुविधा को देखते हुए...

हाजीपुर: पितृपक्ष मेला के दौरान गया और आसपास के क्षेत्रों में आने वाले श्रद्धालु यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। रेलवे की ओर से 25 सितंबर से 10 अक्टूबर 2026 तक पुनपुन घाट हाल्ट और अनुग्रह नारायण स्नान घाट पर चयनित ट्रेनों को अस्थायी ठहराव देने का निर्णय लिया गया है। दोनों स्थानों पर संबंधित ट्रेनों का दो-दो मिनट का ठहराव होगा।

रेलवे के इस फैसले से पितृपक्ष के दौरान स्नान और धार्मिक अनुष्ठानों के लिए आने-जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलने की उम्मीद है। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए इन अस्थायी हाल्ट पर निर्धारित अवधि तक ट्रेनों का ठहराव उपलब्ध रहेगा।

पुनपुन घाट हाल्ट पर 12 ट्रेनों का ठहराव

25 सितंबर से 10 अक्टूबर तक पुनपुन घाट हाल्ट पर कुल 12 ट्रेनों को दो मिनट का अस्थायी ठहराव दिया गया है। इनमें पटना-भभुआ रोड-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस, बरकाकाना-पटना-बरकाकाना पलामू एक्सप्रेस और सिंगरौली-पटना-सिंगरौली एक्सप्रेस शामिल हैं।

इसके अलावा इसलामपुर-हटिया-इसलामपुर एक्सप्रेस, पूर्णिया कोर्ट-हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस और राजगीर-बनारस-राजगीर बुद्धपूर्णिमा एक्सप्रेस भी पुनपुन घाट हाल्ट पर रुकेंगी।

पुनपुन घाट पर पाटलिपुत्र-गया-पाटलिपुत्र मेमू, चर्लपल्ली-पटना-चर्लपल्ली स्पेशल, चर्लपल्ली-पटना स्पेशल, पटना-नवादा-पटना मेमू, इसलामपुर-पटना-इसलामपुर मेमू और पटना-गया मेमू का भी दो मिनट का अस्थायी ठहराव रहेगा।

अनुग्रह नारायण स्नान घाट पर 5 ट्रेनें रुकेंगी

इसी अवधि में अनुग्रह नारायण रोड और चिरैला पौथू के बीच 539/21-540/07 किमी पर स्थित अस्थायी हाल्ट अनुग्रह नारायण स्नान घाट पर भी पांच ट्रेनों को दो मिनट का ठहराव दिया गया है।

इनमें गया-डेहरी ऑन सोन-गया मेमू पैसेंजर की तीन सेवाएं, धनबाद-सासाराम-धनबाद इंटरसिटी और आसनसोल-वाराणसी-आसनसोल मेमू पैसेंजर शामिल हैं।

रेलवे के अनुसार, यह अस्थायी ठहराव विशेष रूप से पितृपक्ष मेले के दौरान श्रद्धालु यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दिया गया है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन के ठहराव और समय की जानकारी रेलवे के आधिकारिक माध्यमों से जरूर जांच लें।

पितृपक्ष के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु गया और आसपास के धार्मिक स्थलों पर पहुंचते हैं। ऐसे में इन अस्थायी ठहरावों से संबंधित क्षेत्रों तक रेल के माध्यम से पहुंचने वाले यात्रियों को सुविधा मिलने की उम्मीद है।

ये खबर भी पढ़े: स्कूटी और 2 लाख चोरी कांड में कोर्ट का बड़ा एक्शन, चार आरोपियों को समन!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top