11
BREAKING NEWS
बिहार कांग्रेस में राहुल कुमार की नई पारी; संगठन से मीडिया तक बढ़ा दायरा, मिली जोनल कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी!अनंत सिंह पर JDU का एक्शन जारी; पार्टी से निष्कासन के बाद अब सरकारी आवास खाली करने का नोटिस, विधायकी खत्म कराने की तैयारी!सहरसा में दिनदहाड़े पूर्व मुखिया पति की हत्या, सरबेला पुल के पास बाइक सवार हमलावरों ने की फायरिंग; इलाके में तनाव!सीतामढ़ी में कथित फर्जी पत्रकार रणधीर कुमार गिरफ्तार, POCSO के तहत केस, नाबालिग का वीडियो बिना ब्लर पोस्ट करने पर हुई कार्रवाई!जमीन के लिए सड़क पर उतरे किसान, सांसद सुधाकर सिंह समेत कई नेता हिरासत में; नवादा में गंगाजल फेज-2 परियोजना को लेकर बढ़ा विरोध!दुबला-पतला था, इसलिए भाग गया; थाने से आरोपी के फरार होने पर थानाध्यक्ष की दलील चर्चा में, पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल!खरगे के बयान पर BJP और तेजस्वी आमने-सामने! तेजस्वी ने आखिर क्यों कहा कि असली मुद्दों से ध्यान भटका रही है बीजेपी?लखीसराय में बच्चों के सुरक्षित बचपन की पहल, नाथ पब्लिक स्कूल में विधिक जागरूकता शिविर; POCSO और बाल अधिकारों पर चर्चा!जहानाबाद में भोजपुरी गायक अभिषेक सिंह की स्कॉर्पियो पर ताबड़तोड़ फायरिंग; 4-5 राउंड गोली चलाने का आरोप, ईंट-पत्थर से गाड़ी के शीशे चकनाचूर!स्टेशन की सफाई के लिए दो बकरियों की ड्यूटी, मशीन नहीं, घास चरकर करेंगी सफाई; जापान का अनोखा प्रयोग चर्चा में!चाचा का सोना बेचकर खरीदी Thar, फिर उन्हीं को बुलाकर कराई पूजा; महाराष्ट्र की इस कहानी ने सबको चौंकाया!चोरी के शक में ‘तालिबानी सजा’; कटिहार में दो युवकों को नारियल के पेड़ से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस की कार्रवाई!पटना में खड़गे के बयान से सियासी भूचाल; ‘मोदी का बाप भी जाएगा’ बोलने पर बवाल, कार्यक्रम में कार्यकर्ता की पिटाई; शाह ने घेरा!रोहतास की वादियों में Roadies का रोमांच; नेहा धूपिया की एंट्री से सासाराम में बढ़ी हलचल, कैमूर की खूबसूरती पर टिकी नजरें!न कोई सुराग, न घर का पता… 12 घंटे की कोशिश और फिर गूंज उठी अपनों से मिलने की खुशी; कटिहार पुलिस ने पेश की इंसानियत की मिसाल!
No menu items available
BREAKING
बिहार कांग्रेस में राहुल कुमार की नई पारी; संगठन से मीडिया तक बढ़ा दायरा, मिली जोनल कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी!अनंत सिंह पर JDU का एक्शन जारी; पार्टी से निष्कासन के बाद अब सरकारी आवास खाली करने का नोटिस, विधायकी खत्म कराने की तैयारी!सहरसा में दिनदहाड़े पूर्व मुखिया पति की हत्या, सरबेला पुल के पास बाइक सवार हमलावरों ने की फायरिंग; इलाके में तनाव!सीतामढ़ी में कथित फर्जी पत्रकार रणधीर कुमार गिरफ्तार, POCSO के तहत केस, नाबालिग का वीडियो बिना ब्लर पोस्ट करने पर हुई कार्रवाई!जमीन के लिए सड़क पर उतरे किसान, सांसद सुधाकर सिंह समेत कई नेता हिरासत में; नवादा में गंगाजल फेज-2 परियोजना को लेकर बढ़ा विरोध!दुबला-पतला था, इसलिए भाग गया; थाने से आरोपी के फरार होने पर थानाध्यक्ष की दलील चर्चा में, पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल!खरगे के बयान पर BJP और तेजस्वी आमने-सामने! तेजस्वी ने आखिर क्यों कहा कि असली मुद्दों से ध्यान भटका रही है बीजेपी?लखीसराय में बच्चों के सुरक्षित बचपन की पहल, नाथ पब्लिक स्कूल में विधिक जागरूकता शिविर; POCSO और बाल अधिकारों पर चर्चा!जहानाबाद में भोजपुरी गायक अभिषेक सिंह की स्कॉर्पियो पर ताबड़तोड़ फायरिंग; 4-5 राउंड गोली चलाने का आरोप, ईंट-पत्थर से गाड़ी के शीशे चकनाचूर!स्टेशन की सफाई के लिए दो बकरियों की ड्यूटी, मशीन नहीं, घास चरकर करेंगी सफाई; जापान का अनोखा प्रयोग चर्चा में!चाचा का सोना बेचकर खरीदी Thar, फिर उन्हीं को बुलाकर कराई पूजा; महाराष्ट्र की इस कहानी ने सबको चौंकाया!चोरी के शक में ‘तालिबानी सजा’; कटिहार में दो युवकों को नारियल के पेड़ से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस की कार्रवाई!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

बिहार कांग्रेस में राहुल कुमार की नई पारी; संगठन से मीडिया तक बढ़ा दायरा, मिली जोनल कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी!
10 hours ago
अनंत सिंह पर JDU का एक्शन जारी; पार्टी से निष्कासन के बाद अब सरकारी आवास खाली करने का नोटिस, विधायकी खत्म कराने की तैयारी!
10 hours ago
सहरसा में दिनदहाड़े पूर्व मुखिया पति की हत्या, सरबेला पुल के पास बाइक सवार हमलावरों ने की फायरिंग; इलाके में तनाव!
10 hours ago
सीतामढ़ी में कथित फर्जी पत्रकार रणधीर कुमार गिरफ्तार, POCSO के तहत केस, नाबालिग का वीडियो बिना ब्लर पोस्ट करने पर हुई कार्रवाई!
11 hours ago
जमीन के लिए सड़क पर उतरे किसान, सांसद सुधाकर सिंह समेत कई नेता हिरासत में; नवादा में गंगाजल फेज-2 परियोजना को लेकर बढ़ा विरोध!
11 hours ago

108 सुहागिनों के मंगल पाठ से गूंजा राणी सती दादी का दरबार, जयकारों से झूम उठा लखीसराय!

लखीसराय: शहर के पुरानी बाजार स्थित चित्तरंजन रोड के श्री राणी सती दादी मंदिर परिसर में आयोजित दो दिवसीय भादो...

लखीसराय: शहर के पुरानी बाजार स्थित चित्तरंजन रोड के श्री राणी सती दादी मंदिर परिसर में आयोजित दो दिवसीय भादो महोत्सव शुक्रवार को श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के बीच संपन्न हुआ। समापन अवसर पर 108 सुहागिन महिलाओं ने सामूहिक महामंगल पाठ किया। दादी जी के जयकारों के बीच महिलाएं भक्ति के रंग में रंगी नजर आईं। इसके बाद महाप्रसाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

समापन से पहले मंदिर परिसर में महाआरती की गई। पारंपरिक और रंग-बिरंगे परिधानों में सजी 108 महिलाएं जब सामूहिक मंगल पाठ में शामिल हुईं तो पूरा मंदिर परिसर दादी जी के जयकारों और भक्ति गीतों से गूंज उठा। माहौल ऐसा रहा कि श्रद्धालु देर तक भक्ति में झूमते नजर आए।

ज्योति पूजन से शुरू हुआ था भक्ति का सिलसिला

महोत्सव के पहले दिन मंदिर में ज्योति पूजन के साथ धार्मिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। राणी सती दादी जी का अलौकिक श्रृंगार किया गया और आकर्षक तरीके से दरबार सजाया गया। दादी जी को छप्पन भोग अर्पित किया गया।

इसके बाद आयोजित भजन संध्या में चीरकुंडा की प्रसिद्ध भजन गायिका मनीषा अग्रवाल ने भक्ति गीतों और भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों के दौरान श्रद्धालु भक्ति में डूबे नजर आए और मंदिर परिसर देर रात तक भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा।

सजाया गया दादी जी का भव्य दरबार

भादो महोत्सव को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। दादी जी के दरबार में विशेष श्रृंगार के साथ पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। दो दिनों तक मंदिर में भजन-कीर्तन, मंगल पाठ, आरती और प्रसाद वितरण का सिलसिला चलता रहा।

महोत्सव के अंतिम दिन 108 सुहागिन महिलाओं की भागीदारी आयोजन का प्रमुख आकर्षण रही। सामूहिक मंगल पाठ के दौरान महिलाओं ने दादी जी की आराधना की और जयकारे लगाए। इसके बाद महाप्रसाद भंडारे के साथ दो दिवसीय आयोजन का समापन हुआ।

आयोजन में समिति के पदाधिकारी रहे सक्रिय

महोत्सव को सफल बनाने में मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष मधुसूदन शर्मा, सचिव अशोक राजगढ़िया, पूर्व सचिव राजेश हरितवाल और कोषाध्यक्ष अंकित शर्मा समेत समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही।

दो दिनों तक चले इस धार्मिक आयोजन ने पुरानी बाजार स्थित मंदिर परिसर को भक्ति और उत्सव के माहौल से भर दिया। श्रद्धालुओं के लिए यह महोत्सव धार्मिक अनुष्ठान के साथ-साथ सामूहिक आस्था और सामाजिक सहभागिता का भी अवसर बना।

ये खबर भी पढ़े: नेपाल के अपर त्रिशूली-1 में 545 लोग अब भी लापता; 50 भारतीय भी शामिल, सुरंग और हेडबॉक्स में जारी है सर्च ऑपरेशन!

कृष्णदेव प्रसाद यादव, लखीसराय.

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top