14
BREAKING NEWS
5 लाख का इनामी था, सरेंडर कर जेल भी काटी… अब उसी मनदीप को सरकारी वादे की जमीन का इंतजार!सेवा, संगठन और जनसंपर्क… शेखपुरा में BJP ने शुरू की मिशन 2026 की तैयारी?लखीसराय में ज्योति से जगमगाया दादी का दरबार, भजनों पर झूमे भक्त; आज 108 सुहागिन महिलाएं करेंगी महा मंगलपाठ!CM सम्राट से मिले रेलवे GM, प्रोजेक्ट से लेकर यात्री सुविधा तक मंथन!‘फॉलोअर्स बढ़ाने’ का झांसा, होटल में दुष्कर्म का आरोप; SSB ASI पर वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग और ₹20 हजार वसूली की शिकायत!नदी के बीच तेजस्वी की नाव में निकली हवा, निजी नाव से कराया गया रेस्क्यू; बोले- सरकार की व्यवस्था की भी हवा निकल गई!पटना में गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत, नदी किनारे शव जलाने का आरोप!पहले बख्तियारपुर, अब JDU... संजय झा बोले- ‘जनता दल यूनाइटेड’ नहीं, नाम रख दीजिए ‘जनता दल नीतीश’!झारखंड में पत्थर कारोबार पर हाईकोर्ट की तलवार बरकरार, 500-400 मीटर नियम पर फिर टली सुनवाई!नहर में पानी की शिकायत पर खेत तक पहुंचे DM, किसानों से सुनी परेशानी!मां की पुण्यतिथि पर गृह जिले पहुंचे CM सम्राट, गंगटा से 1.05 करोड़ पेंशनधारियों को बड़ा तोहफा!गंगा का पानी घटा तो बढ़ा तेज बहाव का खतरा, लखीसराय प्रशासन की चेतावनी—नदी-नहर से रहें दूर!राजगीर में खेल प्रतिभाओं की खोज का ‘मिशन’ तैयार, 200 से ज्यादा मास्टर ट्रेनर्स को मिली ट्रेनिंग!राशन डीलरों के मुद्दे पर तेजस्वी का CM सम्राट को ‘पत्रवार’, ₹30 हजार मानदेय से लंबित कमीशन तक उठाईं 8 बड़ी मांगें!आधी रात राहत शिविर में पहुंचे पप्पू यादव, खाना चखा तो भड़के; बोले- ‘जली दाल और अधपका चावल’… राघोपुर में खुद बनाया खाना, बांटे 500-500 रुपया!
No menu items available
BREAKING
5 लाख का इनामी था, सरेंडर कर जेल भी काटी… अब उसी मनदीप को सरकारी वादे की जमीन का इंतजार!सेवा, संगठन और जनसंपर्क… शेखपुरा में BJP ने शुरू की मिशन 2026 की तैयारी?लखीसराय में ज्योति से जगमगाया दादी का दरबार, भजनों पर झूमे भक्त; आज 108 सुहागिन महिलाएं करेंगी महा मंगलपाठ!CM सम्राट से मिले रेलवे GM, प्रोजेक्ट से लेकर यात्री सुविधा तक मंथन!‘फॉलोअर्स बढ़ाने’ का झांसा, होटल में दुष्कर्म का आरोप; SSB ASI पर वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग और ₹20 हजार वसूली की शिकायत!नदी के बीच तेजस्वी की नाव में निकली हवा, निजी नाव से कराया गया रेस्क्यू; बोले- सरकार की व्यवस्था की भी हवा निकल गई!पटना में गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत, नदी किनारे शव जलाने का आरोप!पहले बख्तियारपुर, अब JDU… संजय झा बोले- ‘जनता दल यूनाइटेड’ नहीं, नाम रख दीजिए ‘जनता दल नीतीश’!झारखंड में पत्थर कारोबार पर हाईकोर्ट की तलवार बरकरार, 500-400 मीटर नियम पर फिर टली सुनवाई!नहर में पानी की शिकायत पर खेत तक पहुंचे DM, किसानों से सुनी परेशानी!मां की पुण्यतिथि पर गृह जिले पहुंचे CM सम्राट, गंगटा से 1.05 करोड़ पेंशनधारियों को बड़ा तोहफा!गंगा का पानी घटा तो बढ़ा तेज बहाव का खतरा, लखीसराय प्रशासन की चेतावनी—नदी-नहर से रहें दूर!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

5 लाख का इनामी था, सरेंडर कर जेल भी काटी… अब उसी मनदीप को सरकारी वादे की जमीन का इंतजार!
1 hour ago
सेवा, संगठन और जनसंपर्क… शेखपुरा में BJP ने शुरू की मिशन 2026 की तैयारी?
1 hour ago
लखीसराय में ज्योति से जगमगाया दादी का दरबार, भजनों पर झूमे भक्त; आज 108 सुहागिन महिलाएं करेंगी महा मंगलपाठ!
2 hours ago
CM सम्राट से मिले रेलवे GM, प्रोजेक्ट से लेकर यात्री सुविधा तक मंथन!
2 hours ago
‘फॉलोअर्स बढ़ाने’ का झांसा, होटल में दुष्कर्म का आरोप; SSB ASI पर वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग और ₹20 हजार वसूली की शिकायत!
2 hours ago

‘फॉलोअर्स बढ़ाने’ का झांसा, होटल में दुष्कर्म का आरोप; SSB ASI पर वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग और ₹20 हजार वसूली की शिकायत!

मुजफ्फरपुर: सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने और लोकप्रिय बनाने का झांसा देकर दिल्ली की एक महिला सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर को...

मुजफ्फरपुर: सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने और लोकप्रिय बनाने का झांसा देकर दिल्ली की एक महिला सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर को मुजफ्फरपुर बुलाने के बाद होटल में दुष्कर्म किए जाने का आरोप सामने आया है। महिला ने SSB के एक ASI और उसके साथी के खिलाफ ऑनलाइन शिकायत देकर वीडियो बनाने, ब्लैकमेल करने और 20 हजार रुपये वसूलने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत मिलने के बाद नगर थाना पुलिस जांच में जुटी है।

सोशल मीडिया के जरिए हुआ संपर्क

महिला के ऑनलाइन शिकायत आवेदन के मुताबिक, SSB के कम्युनिकेशन विंग में तैनात बताए जा रहे एक ASI ने सोशल मीडिया के माध्यम से उससे संपर्क किया। आरोप है कि उसने महिला को सोशल मीडिया पर लोकप्रिय बनाने और उसके फॉलोअर्स बढ़ाने का भरोसा दिया। इसके बाद महिला को 7 दिसंबर 2025 को दिल्ली से मुजफ्फरपुर बुलाया गया।

महिला अपने दो वर्षीय बच्चे के साथ मुजफ्फरपुर पहुंची। शिकायत के अनुसार, उसे स्टेशन रोड स्थित एक होटल में ठहराया गया।

साथी पर दुष्कर्म और वीडियो बनाने का आरोप

शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है कि होटल में ASI के एक साथी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और इस दौरान वीडियो भी बना लिया। महिला का दावा है कि विरोध करने पर उसे उसके बच्चे को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई। डर की वजह से वह तत्काल शिकायत नहीं कर सकी और अगले दिन दिल्ली लौट गई।

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 20 हजार लेने का आरोप

महिला का आरोप है कि घटना के बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे लगातार ब्लैकमेल किया गया। इसी दौरान उससे 20 हजार रुपये भी लिए गए। आरोप है कि बाद में जब मांग बढ़ने लगी तो महिला ने पूरी घटना की जानकारी अपने पति को दी।

SSB मुख्यालय में शिकायत के बाद बयान का दबाव?

महिला के मुताबिक, उसने सबसे पहले SSB मुख्यालय में ऑनलाइन शिकायत की थी। इसके बाद मुजफ्फरपुर स्थित SSB सेक्टर मुख्यालय की ओर से उसे बयान दर्ज कराने के लिए 7 सितंबर को बुलाया गया।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि वहां उस पर शिकायत वापस लेने और बयान बदलने का दबाव बनाया गया। हालांकि, इस आरोप की स्वतंत्र पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।

पुलिस ने कहा- शिकायत की जांच होगी

नगर थाना पुलिस ने महिला की ऑनलाइन शिकायत प्राप्त होने की पुष्टि की है। पुलिस के अनुसार, शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल इस मामले में किसी आरोपी की संलिप्तता अदालत से साबित नहीं हुई है। पुलिस जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट होगी।

ये खबर भी पढ़े: नदी के बीच तेजस्वी की नाव में निकली हवा, निजी नाव से कराया गया रेस्क्यू; बोले- सरकार की व्यवस्था की भी हवा निकल गई!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top