14
BREAKING NEWS
सोशल मीडिया पर 21 लाख फॉलोअर्स, सरपंच चुनाव में मिले सिर्फ 33 वोट; ओमप्रकाश बिश्नोई को जमीनी हकीकत ने चौंकाया!तार पर गुटखा थूकने से वृद्ध की गई जान, बिजली विभाग पर उठे सवाल!दुबई में सोने की सड़क पर चलेंगे लोग; 24 कैरेट गोल्ड से बनेगी वॉकवे, दुनिया को चौंकाने की तैयारी!चीन में कुत्ते की शाही सवारी! पालकी, चांदी का पट्टा और बाघ जैसी टोपी पहनाकर होती है पूजा—आखिर क्यों?समस्तीपुर में गोल्ड कारोबारी की हत्या, सोना-चांदी का बैग सुरक्षित; पुलिस खंगाल रही CCTV फुटेज!एक खून माफ होता तो ज्ञानेश कुमार का सिर धड़ से अलग कर देती; VIP प्रवक्ता वीणा भारती के बयान से सियासी भूचाल!बिहार कांग्रेस में राहुल कुमार की नई पारी; संगठन से मीडिया तक बढ़ा दायरा, मिली जोनल कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी!अनंत सिंह पर JDU का एक्शन जारी; पार्टी से निष्कासन के बाद अब सरकारी आवास खाली करने का नोटिस, विधायकी खत्म कराने की तैयारी!सहरसा में दिनदहाड़े पूर्व मुखिया पति की हत्या, सरबेला पुल के पास बाइक सवार हमलावरों ने की फायरिंग; इलाके में तनाव!सीतामढ़ी में कथित फर्जी पत्रकार रणधीर कुमार गिरफ्तार, POCSO के तहत केस, नाबालिग का वीडियो बिना ब्लर पोस्ट करने पर हुई कार्रवाई!जमीन के लिए सड़क पर उतरे किसान, सांसद सुधाकर सिंह समेत कई नेता हिरासत में; नवादा में गंगाजल फेज-2 परियोजना को लेकर बढ़ा विरोध!दुबला-पतला था, इसलिए भाग गया; थाने से आरोपी के फरार होने पर थानाध्यक्ष की दलील चर्चा में, पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल!खरगे के बयान पर BJP और तेजस्वी आमने-सामने! तेजस्वी ने आखिर क्यों कहा कि असली मुद्दों से ध्यान भटका रही है बीजेपी?लखीसराय में बच्चों के सुरक्षित बचपन की पहल, नाथ पब्लिक स्कूल में विधिक जागरूकता शिविर; POCSO और बाल अधिकारों पर चर्चा!जहानाबाद में भोजपुरी गायक अभिषेक सिंह की स्कॉर्पियो पर ताबड़तोड़ फायरिंग; 4-5 राउंड गोली चलाने का आरोप, ईंट-पत्थर से गाड़ी के शीशे चकनाचूर!
No menu items available
BREAKING
सोशल मीडिया पर 21 लाख फॉलोअर्स, सरपंच चुनाव में मिले सिर्फ 33 वोट; ओमप्रकाश बिश्नोई को जमीनी हकीकत ने चौंकाया!तार पर गुटखा थूकने से वृद्ध की गई जान, बिजली विभाग पर उठे सवाल!दुबई में सोने की सड़क पर चलेंगे लोग; 24 कैरेट गोल्ड से बनेगी वॉकवे, दुनिया को चौंकाने की तैयारी!चीन में कुत्ते की शाही सवारी! पालकी, चांदी का पट्टा और बाघ जैसी टोपी पहनाकर होती है पूजा—आखिर क्यों?समस्तीपुर में गोल्ड कारोबारी की हत्या, सोना-चांदी का बैग सुरक्षित; पुलिस खंगाल रही CCTV फुटेज!एक खून माफ होता तो ज्ञानेश कुमार का सिर धड़ से अलग कर देती; VIP प्रवक्ता वीणा भारती के बयान से सियासी भूचाल!बिहार कांग्रेस में राहुल कुमार की नई पारी; संगठन से मीडिया तक बढ़ा दायरा, मिली जोनल कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी!अनंत सिंह पर JDU का एक्शन जारी; पार्टी से निष्कासन के बाद अब सरकारी आवास खाली करने का नोटिस, विधायकी खत्म कराने की तैयारी!सहरसा में दिनदहाड़े पूर्व मुखिया पति की हत्या, सरबेला पुल के पास बाइक सवार हमलावरों ने की फायरिंग; इलाके में तनाव!सीतामढ़ी में कथित फर्जी पत्रकार रणधीर कुमार गिरफ्तार, POCSO के तहत केस, नाबालिग का वीडियो बिना ब्लर पोस्ट करने पर हुई कार्रवाई!जमीन के लिए सड़क पर उतरे किसान, सांसद सुधाकर सिंह समेत कई नेता हिरासत में; नवादा में गंगाजल फेज-2 परियोजना को लेकर बढ़ा विरोध!दुबला-पतला था, इसलिए भाग गया; थाने से आरोपी के फरार होने पर थानाध्यक्ष की दलील चर्चा में, पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

सोशल मीडिया पर 21 लाख फॉलोअर्स, सरपंच चुनाव में मिले सिर्फ 33 वोट; ओमप्रकाश बिश्नोई को जमीनी हकीकत ने चौंकाया!
4 hours ago
तार पर गुटखा थूकने से वृद्ध की गई जान, बिजली विभाग पर उठे सवाल!
4 hours ago
दुबई में सोने की सड़क पर चलेंगे लोग; 24 कैरेट गोल्ड से बनेगी वॉकवे, दुनिया को चौंकाने की तैयारी!
4 hours ago
चीन में कुत्ते की शाही सवारी! पालकी, चांदी का पट्टा और बाघ जैसी टोपी पहनाकर होती है पूजा—आखिर क्यों?
4 hours ago
समस्तीपुर में गोल्ड कारोबारी की हत्या, सोना-चांदी का बैग सुरक्षित; पुलिस खंगाल रही CCTV फुटेज!
4 hours ago

Sheikhpura News : फाइलेरिया उन्मूलन: प्रखंड स्तरीय प्रभारी एवं स्वास्थ्य कर्मी को दिया गया टीओटी प्रशिक्षण  

आगामी 10 फरवरी से जिले के लगभग सभी प्रखंडों में शुरू होने वाले सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम (एमडीए) राउंड की...

आगामी 10 फरवरी से जिले के लगभग सभी प्रखंडों में शुरू होने वाले सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम (एमडीए) राउंड की सफलता को ले गुरुवार को जिले के एक निजी होटल में ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स (टीओटी) प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ.संजय कुमार के द्वारा उपस्थित सभी अधिकारियों को एमडीए राउंड के लिए जल्द से जल्द माइक्रो प्लान तैयार कर भेजने का निर्देश दिया गया। उन्होंने  बताया कि इस वर्ष एमडीए राउंड 14 दिन के बजाय कुल 17 दिनों का होगा। जिसमें शुरू 14 दिनों के बाद अंतिम 3 दिनों तक लोगों को फाइलेरिया की दवा खिलाने वाली आशा कार्यकर्ता के द्वारा क्षेत्र में मौजूद सरकारी स्कूलों में बूथ लगाकर बच्चों, शिक्षक शिक्षिकाओं सहित अन्य स्कूल के स्टाफ को फाइलेरिया की दवा खिलानी है और उसके बाद उनके उंगली में मार्क लगाना है, जैसे चुनाव के वक्त लगाया जाता है। इसके अलावा बाकी के 14 दिनों के दौरान आशा कार्यकर्ता घर- घर जाकर सभी लोगों को फाइलेरिया कि दवा खिलाने के बाद चौक या गेरू कि मदद से घर कि दीवारों पर मार्किंग करेगी। इस दौरान प्रखंड स्तर पर कार्यरत सीएचसी/पीएचसी लेवल पर भी बूथ लगाकर वहां आने- जाने वाले सभी लोगों को फाइलेरिया कि दवा खिलाया जाना है। उन्होंने बताया कि बूथ लेवल पर दवा सेवन और डोर टू डोर दवा सेवन करवाने के बाद प्रॉपर तरीके से उसकी रिपोर्टिंग भी करनी है। जैसे बूथ लेवल के लिए टैली सीट पर और डोर टू डोर के लिए पारंपरिक तरीके से की जाती है। उन्होंने बताया कि स्वीकृति एप पर एमडीए राउंड कि ऑनलाइन रिपोर्टिंग भी करनी है।

इन लोगों को नही खिलाई जाएगी फाइलेरिया की दवा
प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए जिला वेक्टर रोग जनित नियंत्रण पदाधिकारी डॉ.अशोक कुमार ने बताया कि फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सरकार के द्वारा दो प्रकार का कार्य किया जा रहा है। पहला सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम (एमडीए) इसके अंतर्गत साल में एक बार फाइलेरिया रोगियों सहित सभी लोगों को फाइलेरिया जैसी दिव्यांग बनाने वाली बीमारी से बचाव के लिए फाइलेरिया रोधी दवा के रूप में ivermactin अल्बेंडाजोल और डीईसी दवा का सेवन कराया जाता है। इस दौरान दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर बीमारी से ग्रसित लोगों को फाइलेरिया कि दवा नहीं खिलाया जाता है।

एमडीए राउंड कि सफलता के लिए प्रखंड स्तर पर होगी बैठक 
दूसरा कार्य रुग्णता प्रबंधन एवं दिव्यांगता से बचाव (एमएमडीपी) इसके अंतर्गत एमएमडीपी क्लिनिक के माध्यम से हाथीपांव का प्रबंधन, एक्यूट अटैक का प्रबंधन, हाइड्रोसिल का ऑपरेशन के साथ- साथ प्रतिदिन साफ- सफाई और एक्सरसाइज के बारे में बताया जाता है। उन्होंने बताया कि एमडीए राउंड कि सफलता के लिए प्रखंड स्तर पर आशा कार्यकर्ता सहित अन्य लोगों के लिए ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ट्रेनिंग, ब्लॉक कोऑर्डिनेशन कमेटी कि मीटिंग के साथ- साथ प्रतिदिन इवनिंग मीटिंग भी करना  है। इसके अलावा किसी भी एडवर्स कंडीशन के निपटने के लिए रैपिड रिस्पॉन्स टीम का गठन करना है।

सुकीर्ति ऐप के माध्यम से दी गई जानकारी 
प्रशिक्षण में डाटा एंट्री को लेकर IHIP पर सुकीर्ति ऐप पर पिरामल के राहुल कुमार के द्वारा प्रशिक्षण दी गई।
प्रशिक्षण में  जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ.दया निधि शंकर, वेक्टर रोग नियंत्रण पदाधिकारी श्याम सुंदर कुमार एवं नेहा कुमारी, डीसीएम शुभम कुमार, जिला अनुश्रवण एवं मूल्यांकन पदाधिकारी, जिला फाइलेरिया कर्मी, पिरामल फाउंडेशन के जिला एवं प्रखंड स्तरीय कर्मी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखण्ड स्वास्थ्य प्रबंधक, प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक शामिल हुए।

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top