11
BREAKING NEWS
लखीसराय में 'सेवा सेतु' शिविर: कृषि मंत्री ने खुद स्टॉल पर जाकर परखीं अर्जियां, अधिकारियों को तुरंत निपटाने के निर्देश!दिल्ली में राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में सड़क पर उतरे कांग्रेसी, चुनाव आयोग का फूंका पुतला!एशियन गेम्स के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट बॉबी कुमार का पटना में भव्य स्वागत!2030 तक रोजगार के लिए पलायन रोकेंगे, 2029 तक बिहार में बनेंगे 10 नए एयरपोर्ट: सम्राट चौधरी!विक्रमशिला सेतु बंद तो गंगा बनी सहारा, अब जहाजों पर बाइक बंद होने से बढ़ी आफत!सीतामढ़ी के श्मशान में अंधविश्वास का खौफनाक तांडव; बच्चों को पैर पकड़कर हवा में घुमाता और जमीन पर पटकता दिखा कथित तांत्रिक!CM सम्राट चौधरी के आगमन से पहले बड़ा हादसा; उद्घाटन से पहले भरभराकर गिरा भव्य स्वागत द्वार, मीडियाकर्मियों से उलझी पुलिस!आरा हेड पोस्ट ऑफिस का ओवरसियर को ₹10 हजार रिश्वत लेते CBI ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार, मचा हड़कंप!जमुई में अवैध अस्पतालों पर प्रशासन का हंटर; नीमारंग में रंजीत मंडल का फर्जी इमरजेंसी हॉस्पिटल सील, गायब मिले डॉक्टर, 4 मरीजों का हो रहा था इलाज!'मरा' हुआ बेटा 4 साल बाद नोएडा में मिला जिंदा; समस्तीपुर में मूक-बधिर की हत्या के आरोप में 4 निर्दोष काट चुके हैं जेल; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप!मोतिहारी में बेनकाब हुआ पुलिस-तस्कर सिंडिकेट; शराब तस्कर के बर्थडे में केक खिलाते दिखे थानाध्यक्ष व दारोगा, SP ने दोनों को किया सस्पेंड!मोकामा में गंगा नदी पर 2400 करोड़ से बना नया रेल पुल तैयार, CRS ने दिया ओके; उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच रफ्तार पकड़ेगी रेल!छत्तीसगढ़ में दिखेगा बिहार की बेटियों का दम: बड़हिया की आंचल और प्रियंका का ईस्ट जोन यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए चयन!'दृश्यम' स्टाइल मर्डर: 2,000 KM दूर सूरत से आकर कलयुगी बेटे ने की पिता की हत्या, रातों-रात हुआ फरार; समस्तीपुर पुलिस ने ऐसे उजागर किया खौफनाक सच!पूर्णिया डीएम का दिल जीतने वाला वीडियो: वृद्धाश्रम की बुजुर्ग महिला ने मांगी चाट-गोलगप्पे, DM ने तुरंत कराया हाजिर!
No menu items available
BREAKING
लखीसराय में ‘सेवा सेतु’ शिविर: कृषि मंत्री ने खुद स्टॉल पर जाकर परखीं अर्जियां, अधिकारियों को तुरंत निपटाने के निर्देश!दिल्ली में राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में सड़क पर उतरे कांग्रेसी, चुनाव आयोग का फूंका पुतला!एशियन गेम्स के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट बॉबी कुमार का पटना में भव्य स्वागत!2030 तक रोजगार के लिए पलायन रोकेंगे, 2029 तक बिहार में बनेंगे 10 नए एयरपोर्ट: सम्राट चौधरी!विक्रमशिला सेतु बंद तो गंगा बनी सहारा, अब जहाजों पर बाइक बंद होने से बढ़ी आफत!सीतामढ़ी के श्मशान में अंधविश्वास का खौफनाक तांडव; बच्चों को पैर पकड़कर हवा में घुमाता और जमीन पर पटकता दिखा कथित तांत्रिक!CM सम्राट चौधरी के आगमन से पहले बड़ा हादसा; उद्घाटन से पहले भरभराकर गिरा भव्य स्वागत द्वार, मीडियाकर्मियों से उलझी पुलिस!आरा हेड पोस्ट ऑफिस का ओवरसियर को ₹10 हजार रिश्वत लेते CBI ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार, मचा हड़कंप!जमुई में अवैध अस्पतालों पर प्रशासन का हंटर; नीमारंग में रंजीत मंडल का फर्जी इमरजेंसी हॉस्पिटल सील, गायब मिले डॉक्टर, 4 मरीजों का हो रहा था इलाज!‘मरा’ हुआ बेटा 4 साल बाद नोएडा में मिला जिंदा; समस्तीपुर में मूक-बधिर की हत्या के आरोप में 4 निर्दोष काट चुके हैं जेल; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप!मोतिहारी में बेनकाब हुआ पुलिस-तस्कर सिंडिकेट; शराब तस्कर के बर्थडे में केक खिलाते दिखे थानाध्यक्ष व दारोगा, SP ने दोनों को किया सस्पेंड!मोकामा में गंगा नदी पर 2400 करोड़ से बना नया रेल पुल तैयार, CRS ने दिया ओके; उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच रफ्तार पकड़ेगी रेल!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

लखीसराय में ‘सेवा सेतु’ शिविर: कृषि मंत्री ने खुद स्टॉल पर जाकर परखीं अर्जियां, अधिकारियों को तुरंत निपटाने के निर्देश!
9 hours ago
दिल्ली में राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में सड़क पर उतरे कांग्रेसी, चुनाव आयोग का फूंका पुतला!
9 hours ago
एशियन गेम्स के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट बॉबी कुमार का पटना में भव्य स्वागत!
9 hours ago
2030 तक रोजगार के लिए पलायन रोकेंगे, 2029 तक बिहार में बनेंगे 10 नए एयरपोर्ट: सम्राट चौधरी!
9 hours ago
विक्रमशिला सेतु बंद तो गंगा बनी सहारा, अब जहाजों पर बाइक बंद होने से बढ़ी आफत!
10 hours ago

Bihar: रेल यात्रियों को बड़ी सौगात; धनबाद से कोयंबटूर नई अमृत भारत एक्सप्रेस, 4 मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को भी मंजूरी!

हाजीपुर: रेलवे के क्षेत्र में यात्रियों और माल परिवहन दोनों के लिए बड़ी पहल हुई है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पश्चिम...

हाजीपुर: रेलवे के क्षेत्र में यात्रियों और माल परिवहन दोनों के लिए बड़ी पहल हुई है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के आठ जिलों को कवर करने वाली चार मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी है। करीब 9,450 करोड़ रुपये की लागत वाली इन परियोजनाओं से रेलवे नेटवर्क में लगभग 410 किलोमीटर की वृद्धि होगी। इसी बीच धनबाद से कोयंबटूर के बीच एक नई अमृत भारत एक्सप्रेस चलाने का फैसला किया गया है।

चार रेल परियोजनाओं पर खर्च होंगे 9,450 करोड़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने चार रेल परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इनमें खड़गपुर-भद्रक (रानीताल) चौथी लाइन 173 किमी, भद्रक-हरिदासपुर चौथी लाइन 75 किमी, गुम्मिडिपुंडी-गुडुर तीसरी और चौथी लाइन 90 किमी तथा कटक-पारादीप (बडाबन्धा) तीसरी और चौथी लाइन 72 किमी शामिल हैं।

इन परियोजनाओं को वर्ष 2030-31 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। मल्टीट्रैकिंग से व्यस्त रेल मार्गों पर ट्रेनों के संचालन को अधिक सुचारु बनाने और भीड़भाड़ कम करने में मदद मिलेगी।

6,448 गांवों को बेहतर रेल कनेक्टिविटी

चारों परियोजनाएं आठ जिलों से होकर गुजरेंगी और करीब 6,448 गांवों, जिनकी आबादी लगभग 60 लाख है, की कनेक्टिविटी बेहतर होने की उम्मीद है। परियोजनाओं से कई प्रमुख पर्यटन स्थलों तक रेल पहुंच भी मजबूत होगी।

इनमें भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान, कुलडीहा वन्यजीव अभयारण्य, चांदीपुर और तलसारी-उदयपुर समुद्र तट, पुलिकट झील, नेलपट्टू पक्षी अभयारण्य सहित कई धार्मिक और ऐतिहासिक स्थल शामिल हैं।

माल ढुलाई की क्षमता भी बढ़ेगी

रेलवे के मुताबिक इन क्षमता विस्तार परियोजनाओं से हर साल करीब 7.6 करोड़ टन अतिरिक्त माल ढुलाई क्षमता उपलब्ध हो सकती है। कोयला, लौह अयस्क, सीमेंट, लोहा-इस्पात, कंटेनर, ऑटोमोबाइल और अनाज जैसी वस्तुओं के परिवहन में इससे फायदा होगा।

रेल परिवहन को बढ़ावा मिलने से लॉजिस्टिक्स लागत कम करने के साथ-साथ ईंधन की खपत और कार्बन उत्सर्जन में भी कमी आने की उम्मीद है।

धनबाद से कोयंबटूर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस

इधर, यात्रियों के लिए भी रेलवे ने बड़ी सुविधा शुरू करने का निर्णय लिया है। धनबाद और कोयंबटूर के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस का परिचालन 22 अगस्त 2026 से शुरू होगा। ट्रेन सप्ताह में एक दिन चलेगी।

ट्रेन संख्या 22363 धनबाद-कोयंबटूर अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक शनिवार को धनबाद से शाम 4:10 बजे रवाना होगी और गोमो, पारसनाथ, हजारीबाग रोड, कोडरमा, गया, अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, भभुआ रोड और डीडीयू समेत विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए सोमवार शाम 6:30 बजे कोयंबटूर पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 22364 कोयंबटूर-धनबाद अमृत भारत एक्सप्रेस 25 अगस्त से प्रत्येक मंगलवार को सुबह 7:50 बजे कोयंबटूर से रवाना होगी। ट्रेन गुरुवार को दोपहर 1 बजे धनबाद पहुंचेगी।

22 कोच की होगी ट्रेन

नई अमृत भारत एक्सप्रेस में कुल 22 कोच होंगे। इसमें 8 शयनयान श्रेणी, 11 सामान्य द्वितीय श्रेणी, एक पेंट्रीकार और दो एलएसएलआरडी कोच शामिल हैं।

धनबाद-कोयंबटूर के बीच यह नई ट्रेन बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु को जोड़ने वाले लंबे रेल कॉरिडोर पर यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण विकल्प बनेगी।

एक तरफ हजारों करोड़ की लागत से रेल नेटवर्क का विस्तार, दूसरी तरफ धनबाद से दक्षिण भारत के लिए नई अमृत भारत एक्सप्रेस—रेलवे के इन दोनों फैसलों से यात्री सुविधा और माल परिवहन, दोनों को रफ्तार मिलने की उम्मीद है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: भाषण खत्म होते ही बदल गया माहौल, प्रशांत किशोर के कार्यक्रम में नाश्ते के पैकेट पर मची होड़!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top