12
BREAKING NEWS
ADM के घर नोटों का ढेर, 48 महंगी घड़ियां और करोड़ों की प्रॉपर्टी के कागज; विजिलेंस रेड में बड़ा खुलासा!115 दिन बाद PoK आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, LoC के पास हजारों लोग जुटे; भारत से जुड़ने की मांग!नीरू ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ट्रैप शूटिंग का गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं!बेतिया में रात के अंधेरे में टूटा चंपारण तटबंध, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी!रात में पति के खिलाफ शिकायत, सुबह होटल में रियल एस्टेट कंपनी में मैनेजर की संदिग्ध मौत; FSL और CCTV से जांच!प्रेम प्रसंग के विवाद में युवक की मौत, छत से गिरने का CCTV फुटेज सामने आया; दोनों पक्षों के दावे अलग!बेगूसराय के होटल में युवती से दुष्कर्म का आरोप, मारपीट का वीडियो वायरल; आरोपी की तलाश में छापेमारी!चंपारण तटबंध टूटने पर बगहा पहुंचे पप्पू यादव, जांच और कार्रवाई की मांग!प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती पर चाकू से हमला, आरोपी फरार; CCTV और FSL से जांच तेज!गोपालगंज में जेल भेजे गए 23 वर्षीय कैदी की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने उठाए सवाल!दुर्गा पूजा-दीपावली-छठ पर यात्रियों को राहत, चार स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़े!‘लक्ष्य’ 2026 में गया के तीरंदाजों का जलवा, दूसरे दिन भी पदकों पर जमाया कब्जा!35 ‘जीविका दीदियों’ ने सीखा कमाई का हुनर, अब डेयरी और वर्मी कंपोस्ट से बनाएंगी अपनी पहचान!आटा-कंबल के नीचे छिपा था ‘शराब का तहखाना’, सीवान में 13.50 लाख की खेप बरामद!किऊल नदी में युवक लापता, NDRF के साथ तलाश में जुटी पुलिस!
No menu items available
BREAKING
ADM के घर नोटों का ढेर, 48 महंगी घड़ियां और करोड़ों की प्रॉपर्टी के कागज; विजिलेंस रेड में बड़ा खुलासा!115 दिन बाद PoK आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, LoC के पास हजारों लोग जुटे; भारत से जुड़ने की मांग!नीरू ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ट्रैप शूटिंग का गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं!बेतिया में रात के अंधेरे में टूटा चंपारण तटबंध, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी!रात में पति के खिलाफ शिकायत, सुबह होटल में रियल एस्टेट कंपनी में मैनेजर की संदिग्ध मौत; FSL और CCTV से जांच!प्रेम प्रसंग के विवाद में युवक की मौत, छत से गिरने का CCTV फुटेज सामने आया; दोनों पक्षों के दावे अलग!बेगूसराय के होटल में युवती से दुष्कर्म का आरोप, मारपीट का वीडियो वायरल; आरोपी की तलाश में छापेमारी!चंपारण तटबंध टूटने पर बगहा पहुंचे पप्पू यादव, जांच और कार्रवाई की मांग!प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती पर चाकू से हमला, आरोपी फरार; CCTV और FSL से जांच तेज!गोपालगंज में जेल भेजे गए 23 वर्षीय कैदी की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने उठाए सवाल!दुर्गा पूजा-दीपावली-छठ पर यात्रियों को राहत, चार स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़े!‘लक्ष्य’ 2026 में गया के तीरंदाजों का जलवा, दूसरे दिन भी पदकों पर जमाया कब्जा!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

ADM के घर नोटों का ढेर, 48 महंगी घड़ियां और करोड़ों की प्रॉपर्टी के कागज; विजिलेंस रेड में बड़ा खुलासा!
9 hours ago
115 दिन बाद PoK आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, LoC के पास हजारों लोग जुटे; भारत से जुड़ने की मांग!
9 hours ago
नीरू ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ट्रैप शूटिंग का गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं!
9 hours ago
बेतिया में रात के अंधेरे में टूटा चंपारण तटबंध, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी!
9 hours ago
रात में पति के खिलाफ शिकायत, सुबह होटल में रियल एस्टेट कंपनी में मैनेजर की संदिग्ध मौत; FSL और CCTV से जांच!
9 hours ago

Bihar: मंत्री रस्सी खींचते रहे, जन-गण-मन बजता रहा… लेकिन तिरंगा नहीं खुला, बेगूसराय के स्वतंत्रता दिवस समारोह का वीडियो वायरल!

बेगूसराय: स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में उस वक्त अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गई, जब प्रभारी मंत्री रामकृपाल यादव द्वारा...

बेगूसराय: स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में उस वक्त अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गई, जब प्रभारी मंत्री रामकृपाल यादव द्वारा झंडोत्तोलन के दौरान तिरंगा फहर ही नहीं पाया। मंच पर मौजूद मंत्री लगातार रस्सी खींचते रहे, लेकिन राष्ट्रीय ध्वज नहीं खुला। इस बीच ‘जन-गण-मन’ बजता रहा और समारोह में मौजूद अधिकारी असहज नजर आए। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जिला प्रशासन की ओर से गांधी स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में प्रभारी मंत्री रामकृपाल यादव को ध्वजारोहण करना था। निर्धारित समय पर मंत्री ने रस्सी खींचकर तिरंगा फहराने की कोशिश की, लेकिन झंडा ऊपर पहुंचने के बावजूद नहीं खुला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मंत्री करीब एक मिनट तक दोनों हाथों से लगातार रस्सी खींचते रहे।

मौके पर मौजूद डीएम, डीआईजी और एसपी समेत अन्य अधिकारियों ने भी स्थिति संभालने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस दौरान राष्ट्रगान की प्रक्रिया जारी रही। बाद में पुलिस अधिकारियों ने झंडे को नीचे उतारकर उसकी गांठ और व्यवस्था को ठीक किया। इसके बाद दोबारा ध्वजारोहण किया गया और फिर से राष्ट्रगान गाया गया।

घटना के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही लोगों ने जिला प्रशासन की तैयारियों पर सवाल खड़े करने शुरू कर दिए हैं। कई लोगों का कहना है कि राष्ट्रीय पर्व के सबसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम में ऐसी चूक गंभीर लापरवाही को दर्शाती है। हालांकि प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

अब चर्चा इस बात की है कि आखिर झंडे की व्यवस्था में ऐसी क्या तकनीकी खामी रह गई, जिसके कारण मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज समय पर नहीं फहर पाया और पूरे आयोजन के दौरान असहज स्थिति बन गई।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: सम्राट चौधरी का स्वतंत्रता दिवस पर मेगा विजन: 5 लाख करोड़ निवेश, 15 चीनी मिलें, 12 नए टाउनशिप और ‘पुलिस दीदी’ की घोषणा!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top