15
BREAKING NEWS
शराबबंदी वाले बिहार में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा; पटना में 96 किलो गांजा बरामद, कार जब्त; तस्कर फरार!किरण बेदी ने मोतिहारी SP स्वर्ण प्रभात को दी बधाई, ड्रग्स के खिलाफ अभियान की तारीफ; 100 से अधिक लोगों को सजा दिलाने का दावा!बिहार में EOU का बड़ा एक्शन; शराब के साथ जब्त स्कॉर्पियो की नीलामी में गड़बड़ी, दारोगा राजेन्द्र राम गिरफ्तार!बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल; रत्न संजय को लॉ एंड ऑर्डर की कमान, पटना से अरवल तक बदले कई अधिकारी!लाल गाड़ी का तारेगना स्टेशन पर बड़ा एक्शन; 204 बेटिकट यात्री पकड़े गए, रेलवे ने वसूला 1.21 लाख रुपये जुर्माना!लखीसराय की बेटियों ने कबड्डी में गाड़ा जीत का झंडा, U-14 टीम बनी मुंगेर प्रमंडल चैंपियन; बिहार टीम में बनाई जगह!जंतर-मंतर मार्च से पहले दिल्ली में बड़ा पुलिस एक्शन; ममता बनर्जी और केजरीवाल हिरासत में, 1,000 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को पकड़ा गया!‘भारत के असली बॉस’ कौन? एलन मस्क ने मुकेश अंबानी पर कसा तंज, स्टारलिंक की एंट्री पर छिड़ी बहस!रोहिणी आचार्य का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं—‘लोकतंत्र में जनता की मर्जी चलेगी’; SIR विवाद पर आर-पार की लड़ाई का ऐलान!कबड्डी में लखीसराय का दबदबा; दो वर्गों में चैंपियन, एक में उपविजेता; बिहार टीम में बनाई जगह!दिल्ली में आंदोलन, शेखपुरा में हिरासत! क्या प्रदर्शन से पहले ही डर गया जिला प्रशासन?ध्रुव राठी समेत 600 लोग हिरासत में; CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, सड़कों पर कीलें और मेट्रो-ट्रेन पर पाबंदियां!जमानत मिली किसी और को… लेकिन जेल से बाहर निकल गया दूसरा कैदी!आपकी चावल की बोरी असली है या नकली? फारबिसगंज में छापेमारी के बाद उठे सवाल!पटना मरीन ड्राइव पर स्टंटबाजी पड़ी भारी; दो मामलों में FIR दर्ज, ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की तैयारी!
No menu items available
BREAKING
शराबबंदी वाले बिहार में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा; पटना में 96 किलो गांजा बरामद, कार जब्त; तस्कर फरार!किरण बेदी ने मोतिहारी SP स्वर्ण प्रभात को दी बधाई, ड्रग्स के खिलाफ अभियान की तारीफ; 100 से अधिक लोगों को सजा दिलाने का दावा!बिहार में EOU का बड़ा एक्शन; शराब के साथ जब्त स्कॉर्पियो की नीलामी में गड़बड़ी, दारोगा राजेन्द्र राम गिरफ्तार!बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल; रत्न संजय को लॉ एंड ऑर्डर की कमान, पटना से अरवल तक बदले कई अधिकारी!लाल गाड़ी का तारेगना स्टेशन पर बड़ा एक्शन; 204 बेटिकट यात्री पकड़े गए, रेलवे ने वसूला 1.21 लाख रुपये जुर्माना!लखीसराय की बेटियों ने कबड्डी में गाड़ा जीत का झंडा, U-14 टीम बनी मुंगेर प्रमंडल चैंपियन; बिहार टीम में बनाई जगह!जंतर-मंतर मार्च से पहले दिल्ली में बड़ा पुलिस एक्शन; ममता बनर्जी और केजरीवाल हिरासत में, 1,000 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को पकड़ा गया!‘भारत के असली बॉस’ कौन? एलन मस्क ने मुकेश अंबानी पर कसा तंज, स्टारलिंक की एंट्री पर छिड़ी बहस!रोहिणी आचार्य का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं—‘लोकतंत्र में जनता की मर्जी चलेगी’; SIR विवाद पर आर-पार की लड़ाई का ऐलान!कबड्डी में लखीसराय का दबदबा; दो वर्गों में चैंपियन, एक में उपविजेता; बिहार टीम में बनाई जगह!दिल्ली में आंदोलन, शेखपुरा में हिरासत! क्या प्रदर्शन से पहले ही डर गया जिला प्रशासन?ध्रुव राठी समेत 600 लोग हिरासत में; CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, सड़कों पर कीलें और मेट्रो-ट्रेन पर पाबंदियां!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

शराबबंदी वाले बिहार में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा; पटना में 96 किलो गांजा बरामद, कार जब्त; तस्कर फरार!
4 hours ago
किरण बेदी ने मोतिहारी SP स्वर्ण प्रभात को दी बधाई, ड्रग्स के खिलाफ अभियान की तारीफ; 100 से अधिक लोगों को सजा दिलाने का दावा!
4 hours ago
बिहार में EOU का बड़ा एक्शन; शराब के साथ जब्त स्कॉर्पियो की नीलामी में गड़बड़ी, दारोगा राजेन्द्र राम गिरफ्तार!
4 hours ago
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल; रत्न संजय को लॉ एंड ऑर्डर की कमान, पटना से अरवल तक बदले कई अधिकारी!
4 hours ago
लाल गाड़ी का तारेगना स्टेशन पर बड़ा एक्शन; 204 बेटिकट यात्री पकड़े गए, रेलवे ने वसूला 1.21 लाख रुपये जुर्माना!
4 hours ago

Jharkhand: झारखंड के 9 पुलिस जांबाज़ों को राष्ट्रीय सम्मान, राष्ट्रपति पदक से बढ़ा राज्य का गौरव!

रांची: स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर झारखंड पुलिस के लिए गर्व का बड़ा क्षण सामने आया है। केंद्रीय गृह...

रांची: स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर झारखंड पुलिस के लिए गर्व का बड़ा क्षण सामने आया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय, भारत सरकार ने राज्य के 09 पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को उनकी उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए प्रतिष्ठित पुलिस पदकों से सम्मानित करने की घोषणा की है। यह सम्मान ऐसे समय में मिला है जब झारखंड पुलिस लगातार उग्रवाद, संगठित अपराध और आपराधिक गिरोहों के खिलाफ प्रभावी अभियान चलाकर कानून-व्यवस्था को मजबूत करने में जुटी है।

झारखंड पुलिस की सक्रियता, साहसिक कार्रवाई और कर्तव्यनिष्ठा को राष्ट्रीय स्तर पर मिली इस पहचान ने पूरे पुलिस महकमे का गौरव बढ़ा दिया है। राज्य के विभिन्न जिलों और इकाइयों में तैनात पुलिसकर्मियों के समर्पण को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने स्वतंत्रता दिवस सम्मान सूची में उनका नाम शामिल किया है।

राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित

इस वर्ष राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक के लिए बोकारो प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिन्हा (भा.पु.से.) का चयन किया गया है। लंबे समय तक पुलिस सेवा में उत्कृष्ट योगदान, नेतृत्व क्षमता और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने में उनकी भूमिका को देखते हुए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया है।

सराहनीय सेवा पदक पाने वाले पुलिसकर्मी

केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा सराहनीय सेवा पदक के लिए आठ पुलिसकर्मियों का चयन किया गया है। इनमें सअनि पंकज कुमार राय, हवलदार पूर्ण बहादुर सिंह, हवलदार जितेन्द्र कुमार सिंह, हवलदार योगेन्द्र कुमार दास, हवलदार नंद किशोर महतो, चालक हवलदार औरंगजेब खां, चालक हवलदार संजय कुमार सिंह और महिला आरक्षी अनिता तिर्की शामिल हैं।

उग्रवाद और अपराध के खिलाफ अभियान का मिला पुरस्कार

झारखंड पुलिस पिछले कुछ वर्षों से नक्सल गतिविधियों पर लगातार प्रहार कर रही है। इसके साथ ही संगठित अपराध, अवैध हथियार तस्करी, साइबर अपराध और विभिन्न आपराधिक गिरोहों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों के सकारात्मक परिणाम भी सामने आए हैं। पुलिस मुख्यालय का मानना है कि जवानों और अधिकारियों की मेहनत तथा समर्पण का ही परिणाम है कि राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर यह सम्मान मिला है।

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मिली इस उपलब्धि से झारखंड पुलिस के जवानों का मनोबल और ऊंचा हुआ है। पुलिस महकमे में इसे सेवा, साहस और समर्पण की पहचान के रूप में देखा जा रहा है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: झगड़ा शांत कराने गए जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या, भोजपुर में वार्ड सदस्य को मारी गोली!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top