0
BREAKING NEWS
विधायक बनते ही जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर; ग्रामीणों की शिकायत पर प्रशासन का एक्शन!13 नवंबर से छठ महापर्व का आगाज, 15 को डूबते और 16 को उगते सूर्य को अर्घ्य!सहरसा में फुटबॉल के मैदान से नशे के खिलाफ हुंकार, बालक-बालिकाओं ने खेल के जरिए दिया जागरूकता का संदेश!छठ पर शेखपुरा के सभी घाटों का होगा कायाकल्प, CCTV और लाइटिंग से रहेगी तीसरी नजर!भास्कर महोत्सव की तैयारी पर बिजली का ग्रहण; तीन दिनों से अंधेरे में अरघौती पोखर, कल आयोजन से पहले प्रशासन के इंतजामों पर उठे सवाल!किऊल जंक्शन पर 42.50 लाख रुपये के साथ युवक हिरासत में, जमालपुर से इंटरसिटी ट्रेन से पहुंचा था रवि कुमार!सीवान में 700 से अधिक कायस्थ परिवारों का महाकुंभ; राजशाही पैलेस में एकजुटता, सम्मान और संस्कृति का दिखा संगम!छठ की खुशियां मातम में बदलीं; मायके जा रही महिला की अग्निशमन वाहन की चपेट में आने से मौत, छोटी बेटी घायल!शेखपुरा के चांदी-वृंदावन पहाड़ को पर्यटन केंद्र बनाने की पहल तेज, प्रमोद चंद्रवंशी ने किया पौधरोपण!खेसारी लाल को अनंत सिंह ने दिया बेटी की शादी का न्योता, वीडियो कॉल पर हुई बात; जयपुर थीम पर सजेगा 30 फीट ऊंचा जयमाला स्टेज!12.49 लाख की Kawasaki Ninja पर तेजप्रताप का जलवा; पटना की सड़कों पर दौड़ाई फेवरेट सुपरबाइक, यूजर्स ने साइकिल वाली घटना याद दिलाई!अपने ही विभाग के कर्मचारी से 50 हजार की रिश्वत लेते डाक अधीक्षक गिरफ्तार; CBI ने मोतिहारी में बिछाया था जाल!बजरंगबली की प्रतिमा तालाब में फेंकने का आरोप, धार्मिक ध्वज के भी तीन टुकड़े; VHP-बजरंग दल ने प्रशासन को घेरा!28 नवंबर को पटना में चंद्रवंशी समाज का जुटान; जरासंध जयंती पर स्वाभिमान रैली की तैयारी तेज, शेखपुरा पहुंचे प्रमोद सिंह चंद्रवंशी!डॉ. सिंहा पॉली क्लिनिक में विराजे भगवान चित्रगुप्त, कृषि मंत्री विजय कुमार सिंहा ने पहुंचकर किया नमन!
No menu items available
BREAKING
विधायक बनते ही जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर; ग्रामीणों की शिकायत पर प्रशासन का एक्शन!13 नवंबर से छठ महापर्व का आगाज, 15 को डूबते और 16 को उगते सूर्य को अर्घ्य!सहरसा में फुटबॉल के मैदान से नशे के खिलाफ हुंकार, बालक-बालिकाओं ने खेल के जरिए दिया जागरूकता का संदेश!छठ पर शेखपुरा के सभी घाटों का होगा कायाकल्प, CCTV और लाइटिंग से रहेगी तीसरी नजर!भास्कर महोत्सव की तैयारी पर बिजली का ग्रहण; तीन दिनों से अंधेरे में अरघौती पोखर, कल आयोजन से पहले प्रशासन के इंतजामों पर उठे सवाल!किऊल जंक्शन पर 42.50 लाख रुपये के साथ युवक हिरासत में, जमालपुर से इंटरसिटी ट्रेन से पहुंचा था रवि कुमार!सीवान में 700 से अधिक कायस्थ परिवारों का महाकुंभ; राजशाही पैलेस में एकजुटता, सम्मान और संस्कृति का दिखा संगम!छठ की खुशियां मातम में बदलीं; मायके जा रही महिला की अग्निशमन वाहन की चपेट में आने से मौत, छोटी बेटी घायल!शेखपुरा के चांदी-वृंदावन पहाड़ को पर्यटन केंद्र बनाने की पहल तेज, प्रमोद चंद्रवंशी ने किया पौधरोपण!खेसारी लाल को अनंत सिंह ने दिया बेटी की शादी का न्योता, वीडियो कॉल पर हुई बात; जयपुर थीम पर सजेगा 30 फीट ऊंचा जयमाला स्टेज!12.49 लाख की Kawasaki Ninja पर तेजप्रताप का जलवा; पटना की सड़कों पर दौड़ाई फेवरेट सुपरबाइक, यूजर्स ने साइकिल वाली घटना याद दिलाई!अपने ही विभाग के कर्मचारी से 50 हजार की रिश्वत लेते डाक अधीक्षक गिरफ्तार; CBI ने मोतिहारी में बिछाया था जाल!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

विधायक बनते ही जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर; ग्रामीणों की शिकायत पर प्रशासन का एक्शन!
1 day ago
13 नवंबर से छठ महापर्व का आगाज, 15 को डूबते और 16 को उगते सूर्य को अर्घ्य!
1 day ago
सहरसा में फुटबॉल के मैदान से नशे के खिलाफ हुंकार, बालक-बालिकाओं ने खेल के जरिए दिया जागरूकता का संदेश!
1 day ago
छठ पर शेखपुरा के सभी घाटों का होगा कायाकल्प, CCTV और लाइटिंग से रहेगी तीसरी नजर!
1 day ago
भास्कर महोत्सव की तैयारी पर बिजली का ग्रहण; तीन दिनों से अंधेरे में अरघौती पोखर, कल आयोजन से पहले प्रशासन के इंतजामों पर उठे सवाल!
1 day ago

Bihar: झगड़ा शांत कराने गए जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या, भोजपुर में वार्ड सदस्य को मारी गोली!

भोजपुर: बिहार के भोजपुर जिले से कानून-व्यवस्था को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े करने वाली घटना सामने आई...

भोजपुर: बिहार के भोजपुर जिले से कानून-व्यवस्था को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े करने वाली घटना सामने आई है। चौरी थाना क्षेत्र के भीखमपुर गांव में दो पक्षों के बीच चल रहे विवाद को शांत कराने पहुंचे एक वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

मृतक की पहचान डिलिया पंचायत के वार्ड संख्या-11 के निर्वाचित वार्ड सदस्य अशोक सिंह (45 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह गांव में दो पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया था। मामले को सुलझाने और तनाव खत्म कराने के उद्देश्य से अशोक सिंह मौके पर पहुंचे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बातचीत के दौरान अचानक माहौल बिगड़ गया और एक पक्ष के लोगों ने अशोक सिंह पर गोली चला दी। गोली उनके बाएं कंधे में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। परिजन और ग्रामीण आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

घटना के दौरान अशोक सिंह के साथ मौजूद उनके दो चचेरे भतीजे कृष्ण सिंह और बलिराम सिंह पर भी हमला किया गया। दोनों को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया गया। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

वारदात की खबर फैलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर चौरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस व्यक्ति ने विवाद खत्म कराने की कोशिश की, वही हिंसा का शिकार हो गया। घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।

ये खबर भी पढ़े: Jharkhand: JPSC घोटाले में CID के रडार पर 7 आरोपी, गिरफ्तारी के लिए झारखंडभर में ताबड़तोड़ छापेमारी!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top