13
BREAKING NEWS
बांस की कला को बाजार से जोड़ने की पहल, शेखपुरा में जुटे हस्तशिल्प कारीगर!शेखपुरा में नगर परिषद का बड़ा एक्शन, अवैध निर्माण पर चला सरकारी हथौड़ा!राजस्व कामकाज में शेखोपुरसराय का जलवा, बिहार में तीसरे स्थान पर पहुंचा अंचल!गोपालगंज में शराब से लदी स्कॉर्पियो ने मचाया मौत का तांडव, बाइक सवारों को रौंदकर चालक फरार!समस्तीपुर में युवती से बदसलूकी के एक के बाद एक वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी!युवती से मारपीट और अभद्र व्यवहार का वीडियो वायरल, एक आरोपित गिरफ्तार!बरौनी-भुज के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस को मंजूरी, बिहार समेत चार राज्यों को जोड़ेगी ट्रेन!आंध्र प्रदेश में सड़क हादसे में 22 वर्षीय मजदूर की मौत, घर पहुंची खबर तो परिवार में पसरा मातम!सहरसा में 2 से 4 अक्टूबर तक राज्य स्तरीय नाट्योत्सव, छह जिलों की इप्टा टीमें देंगी रंगमंचीय प्रस्तुतियां!पूर्णिमा पर अगस्त्यार्घ्य दान के बाद शुरू होगा पितृपक्ष, 10 अक्टूबर को अमावस्या के साथ समापन!‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेवारी’ पर जोर, SDO ने कसी अधिकारियों की लगाम!गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर शेखपुरा में बैठक, 17 दिसंबर को मुख्यमंत्री को सौंपेंगे हस्ताक्षर!छेड़खानी पर मांझी का दो टूक जवाब—ठहरिए, धैर्य रखिए, कार्रवाई होगी!किशनगंज में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ RJD का प्रदर्शन, चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए सवाल!किताबों से मैदान तक… लखीसराय में 3 दिन चलेगा खेल प्रतिभाओं का महासंग्राम!
No menu items available
BREAKING
बांस की कला को बाजार से जोड़ने की पहल, शेखपुरा में जुटे हस्तशिल्प कारीगर!शेखपुरा में नगर परिषद का बड़ा एक्शन, अवैध निर्माण पर चला सरकारी हथौड़ा!राजस्व कामकाज में शेखोपुरसराय का जलवा, बिहार में तीसरे स्थान पर पहुंचा अंचल!गोपालगंज में शराब से लदी स्कॉर्पियो ने मचाया मौत का तांडव, बाइक सवारों को रौंदकर चालक फरार!समस्तीपुर में युवती से बदसलूकी के एक के बाद एक वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी!युवती से मारपीट और अभद्र व्यवहार का वीडियो वायरल, एक आरोपित गिरफ्तार!बरौनी-भुज के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस को मंजूरी, बिहार समेत चार राज्यों को जोड़ेगी ट्रेन!आंध्र प्रदेश में सड़क हादसे में 22 वर्षीय मजदूर की मौत, घर पहुंची खबर तो परिवार में पसरा मातम!सहरसा में 2 से 4 अक्टूबर तक राज्य स्तरीय नाट्योत्सव, छह जिलों की इप्टा टीमें देंगी रंगमंचीय प्रस्तुतियां!पूर्णिमा पर अगस्त्यार्घ्य दान के बाद शुरू होगा पितृपक्ष, 10 अक्टूबर को अमावस्या के साथ समापन!‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेवारी’ पर जोर, SDO ने कसी अधिकारियों की लगाम!गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर शेखपुरा में बैठक, 17 दिसंबर को मुख्यमंत्री को सौंपेंगे हस्ताक्षर!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

बांस की कला को बाजार से जोड़ने की पहल, शेखपुरा में जुटे हस्तशिल्प कारीगर!
2 hours ago
शेखपुरा में नगर परिषद का बड़ा एक्शन, अवैध निर्माण पर चला सरकारी हथौड़ा!
2 hours ago
राजस्व कामकाज में शेखोपुरसराय का जलवा, बिहार में तीसरे स्थान पर पहुंचा अंचल!
3 hours ago
गोपालगंज में शराब से लदी स्कॉर्पियो ने मचाया मौत का तांडव, बाइक सवारों को रौंदकर चालक फरार!
4 hours ago
समस्तीपुर में युवती से बदसलूकी के एक के बाद एक वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी!
4 hours ago

Bihar: पूर्णिया में घरेलू विवाद का खौफनाक अंत, पति ने पत्नी को गोली मारी, शिक्षिका की मौत; दो बच्चों के सामने हुई वारदात!

पूर्णिया: पूर्णिया शहर के के. हाट थाना क्षेत्र के रेनू नगर में मंगलवार को घरेलू विवाद ने एक परिवार को...

पूर्णिया: पूर्णिया शहर के के. हाट थाना क्षेत्र के रेनू नगर में मंगलवार को घरेलू विवाद ने एक परिवार को झकझोर कर रख दिया। आरोप है कि पति ने अपनी पत्नी को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान शालिनी कुमारी के रूप में हुई है, जो श्रीनगर क्षेत्र में 10+2 विद्यालय में शिक्षिका थीं।

आरोपी पति राजकुमार यादव कोऑपरेटिव बैंक में पदस्थापित बताए जा रहे हैं। घटना के बाद से वह फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

घरेलू विवाद के बाद पत्नी को गोली मारने का आरोप

मृतका के मामा गौरी शंकर के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर घरेलू विवाद हुआ था। इसी दौरान पति ने कथित तौर पर पत्नी को गोली मार दी।

परिजनों के अनुसार, घटना के वक्त दंपती के दो बच्चे भी घर में मौजूद थे, जिनकी उम्र करीब 4 और 9 वर्ष बताई गई है।

घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया।

अस्पताल पहुंचने से पहले नहीं बच सकी शालिनी

गोली लगने के बाद परिजन और आसपास के लोग आनन-फानन में शालिनी को इलाज के लिए जीएमसीएच पूर्णिया लेकर पहुंचे। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से खोखा बरामद किया है।

पति की तलाश में पुलिस, बैंक खातों की भी होगी जांच

सदर एसडीपीओ अभिनव पराशर ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला घरेलू विवाद से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। घटनास्थल से खोखा बरामद किया गया है और आरोपी पति फिलहाल फरार है।

पुलिस अधिकारी के अनुसार, मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है। इसके साथ ही पुलिस बैंक खातों और लेनदेन की भी जांच करेगी, ताकि घटना के पीछे की पूरी वजह स्पष्ट हो सके।

फिलहाल पुलिस का मुख्य फोकस आरोपी पति की गिरफ्तारी और घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने पर है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: बांका के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पर निगरानी का शिकंजा, आय से अधिक संपत्ति मामले में 4 ठिकानों पर रेड, जमीन के दस्तावेज मिले!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top