16
BREAKING NEWS
शेखपुरा में भाजपा जिलाध्यक्ष ने सुनी ‘मन की बात’, बूथों पर चलाया स्वच्छता अभियान!कैमूर में ‘डिजिटल घूसखोरी’; ₹500 Google Pay से लेने कि शिकायत, SDM ने दिए जांच के आदेश!सुपौल में पप्पू यादव का सरकार पर हमला, CEC ज्ञानेश कुमार पर भी तीखी टिप्पणी!वर्दी नकली, रौब असली; रोहतास में वसूली करते 5 ‘फर्जी पुलिस’ गिरफ्तार!मंदार वायरल वीडियो कांड में SIT का एक्शन, कोलकाता-पटना से तीन आरोपी गिरफ्तार!प्रेस लिखे पिकअप से 4.08 लाख सिगरेट बरामद, चालक गिरफ्तार!40 फीट टूटा तिरहुत नहर का तटबंध, खेतों में घुसा पानी; फसल डूबने का खतरा!“न्यायाधीश बने थानेदार“; शराब के आरोप में पकड़े गये युवक को बेरहमी से पीटा, वायरल वीडियो पर एसपी ने मांगा स्पष्टीकरण!कर्ज के पैसे को लेकर खूनी विवाद; युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश, दो झुलसे!जमुई-समस्तीपुर-बांका के बाद आरा में छात्रा से छेड़खानी, चलती ऑटो से कूदकर बचाई जान!शराब जब्ती का वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप, दो दारोगा सस्पेंड!सास के नाम PM आवास से 70 लाख के मकान तक... सभापति पर आरोप, अब जांच का शिकंजा!1500 रुपये के लिए चप्पल से हमला; सरकारी योजना का ये सच उड़ा देगा आपके होश!जमुई कांड पर पुलिस का सख्त संदेश, शेखपुरा पहुंचे DIG बोले- दोषियों को कानून के शिकंजे से नहीं बचने देंगे!कलम, रंग और संकल्प से सजा ‘विकसित भारत’, लखीसराय के बच्चों ने बिखेरा हुनर!
No menu items available
BREAKING
शेखपुरा में भाजपा जिलाध्यक्ष ने सुनी ‘मन की बात’, बूथों पर चलाया स्वच्छता अभियान!कैमूर में ‘डिजिटल घूसखोरी’; ₹500 Google Pay से लेने कि शिकायत, SDM ने दिए जांच के आदेश!सुपौल में पप्पू यादव का सरकार पर हमला, CEC ज्ञानेश कुमार पर भी तीखी टिप्पणी!वर्दी नकली, रौब असली; रोहतास में वसूली करते 5 ‘फर्जी पुलिस’ गिरफ्तार!मंदार वायरल वीडियो कांड में SIT का एक्शन, कोलकाता-पटना से तीन आरोपी गिरफ्तार!प्रेस लिखे पिकअप से 4.08 लाख सिगरेट बरामद, चालक गिरफ्तार!40 फीट टूटा तिरहुत नहर का तटबंध, खेतों में घुसा पानी; फसल डूबने का खतरा!“न्यायाधीश बने थानेदार“; शराब के आरोप में पकड़े गये युवक को बेरहमी से पीटा, वायरल वीडियो पर एसपी ने मांगा स्पष्टीकरण!कर्ज के पैसे को लेकर खूनी विवाद; युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश, दो झुलसे!जमुई-समस्तीपुर-बांका के बाद आरा में छात्रा से छेड़खानी, चलती ऑटो से कूदकर बचाई जान!शराब जब्ती का वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप, दो दारोगा सस्पेंड!सास के नाम PM आवास से 70 लाख के मकान तक… सभापति पर आरोप, अब जांच का शिकंजा!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

शेखपुरा में भाजपा जिलाध्यक्ष ने सुनी ‘मन की बात’, बूथों पर चलाया स्वच्छता अभियान!
34 minutes ago
कैमूर में ‘डिजिटल घूसखोरी’; ₹500 Google Pay से लेने कि शिकायत, SDM ने दिए जांच के आदेश!
47 minutes ago
सुपौल में पप्पू यादव का सरकार पर हमला, CEC ज्ञानेश कुमार पर भी तीखी टिप्पणी!
57 minutes ago
वर्दी नकली, रौब असली; रोहतास में वसूली करते 5 ‘फर्जी पुलिस’ गिरफ्तार!
1 hour ago
मंदार वायरल वीडियो कांड में SIT का एक्शन, कोलकाता-पटना से तीन आरोपी गिरफ्तार!
1 hour ago

Bihar: तारेगना-जट डुमरी में रेलवे का बड़ा टिकट चेकिंग अभियान, 199 बेटिकट यात्री पकड़े गए; 1.10 लाख से ज्यादा जुर्माना वसूला!

लखीसराय: दानापुर मंडल में बिना टिकट या अनुचित प्राधिकार के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों के खिलाफ रेलवे ने सख्ती...

लखीसराय: दानापुर मंडल में बिना टिकट या अनुचित प्राधिकार के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों के खिलाफ रेलवे ने सख्ती बढ़ा दी है। सोमवार को तारेगना और जट डुमरी स्टेशन पर चलाए गए विशेष टिकट चेकिंग अभियान में रेलवे ने 199 यात्रियों को बिना टिकट या अनियमित टिकट के साथ पकड़ा। इन यात्रियों से जुर्माने के रूप में कुल 1,10,755 रुपये रेल राजस्व के तौर पर वसूले गए।

लाल गाड़ी के साथ चला विशेष अभियान

रेलवे बोर्ड के निर्देश पर दानापुर मंडल द्वारा यात्रियों को उचित टिकट और प्राधिकार के साथ यात्रा करने के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार सघन टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में सोमवार को वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक, दानापुर के निर्देशन में पटना-गया रेलखंड के तारेगना एवं जट डुमरी स्टेशनों पर वाणिज्य विभाग और आरपीएफ की संयुक्त विशेष टीम गठित की गई।

टीम ने विशेष टिकट चेकिंग स्पेशल ट्रेन ‘लाल गाड़ी’ के साथ अभियान चलाया। इस दौरान दोनों स्टेशनों से गुजरने वाली लगभग सभी ट्रेनों में अतिरिक्त ठहराव लेकर टिकटों की जांच की गई।

199 यात्रियों पर कार्रवाई

जांच के दौरान बिना टिकट अथवा अनियमित टिकट के साथ यात्रा कर रहे 199 यात्रियों को पकड़ा गया। रेलवे ने इन यात्रियों से जुर्माने के रूप में 1,10,755 रुपये वसूले।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस तरह के अभियान का उद्देश्य केवल जुर्माना वसूलना नहीं, बल्कि यात्रियों को नियमों के प्रति जागरूक करना और टिकट लेकर यात्रा करने की आदत को बढ़ावा देना भी है।

टिकट काउंटरों पर बढ़ी भीड़

विशेष टिकट चेकिंग अभियान के बाद पटना-गया रेलखंड के कई स्टेशनों के टिकट काउंटरों पर यात्रियों की भीड़ बढ़ी हुई देखी गई। रेलवे के अनुसार अभियान का यात्रियों पर सकारात्मक असर पड़ा और बड़ी संख्या में यात्री उचित टिकट लेकर यात्रा करने के प्रति जागरूक हुए।

दानापुर मंडल ने संकेत दिया है कि बिना टिकट और अनियमित टिकट से यात्रा करने वालों के खिलाफ इस तरह की सघन टिकट जांच आगे भी जारी रहेगी।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: शेखपुरा: 33 हजार KV की नई लाइन जोड़ने को लेकर मंगलवार को 3 घंटे ठप रहेगी बिजली!

कृष्णदेव प्रसाद यादव, लखीसराय.

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top