16
BREAKING NEWS
शेखपुरा में भाजपा जिलाध्यक्ष ने सुनी ‘मन की बात’, बूथों पर चलाया स्वच्छता अभियान!कैमूर में ‘डिजिटल घूसखोरी’; ₹500 Google Pay से लेने कि शिकायत, SDM ने दिए जांच के आदेश!सुपौल में पप्पू यादव का सरकार पर हमला, CEC ज्ञानेश कुमार पर भी तीखी टिप्पणी!वर्दी नकली, रौब असली; रोहतास में वसूली करते 5 ‘फर्जी पुलिस’ गिरफ्तार!मंदार वायरल वीडियो कांड में SIT का एक्शन, कोलकाता-पटना से तीन आरोपी गिरफ्तार!प्रेस लिखे पिकअप से 4.08 लाख सिगरेट बरामद, चालक गिरफ्तार!40 फीट टूटा तिरहुत नहर का तटबंध, खेतों में घुसा पानी; फसल डूबने का खतरा!“न्यायाधीश बने थानेदार“; शराब के आरोप में पकड़े गये युवक को बेरहमी से पीटा, वायरल वीडियो पर एसपी ने मांगा स्पष्टीकरण!कर्ज के पैसे को लेकर खूनी विवाद; युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश, दो झुलसे!जमुई-समस्तीपुर-बांका के बाद आरा में छात्रा से छेड़खानी, चलती ऑटो से कूदकर बचाई जान!शराब जब्ती का वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप, दो दारोगा सस्पेंड!सास के नाम PM आवास से 70 लाख के मकान तक... सभापति पर आरोप, अब जांच का शिकंजा!1500 रुपये के लिए चप्पल से हमला; सरकारी योजना का ये सच उड़ा देगा आपके होश!जमुई कांड पर पुलिस का सख्त संदेश, शेखपुरा पहुंचे DIG बोले- दोषियों को कानून के शिकंजे से नहीं बचने देंगे!कलम, रंग और संकल्प से सजा ‘विकसित भारत’, लखीसराय के बच्चों ने बिखेरा हुनर!
No menu items available
BREAKING
शेखपुरा में भाजपा जिलाध्यक्ष ने सुनी ‘मन की बात’, बूथों पर चलाया स्वच्छता अभियान!कैमूर में ‘डिजिटल घूसखोरी’; ₹500 Google Pay से लेने कि शिकायत, SDM ने दिए जांच के आदेश!सुपौल में पप्पू यादव का सरकार पर हमला, CEC ज्ञानेश कुमार पर भी तीखी टिप्पणी!वर्दी नकली, रौब असली; रोहतास में वसूली करते 5 ‘फर्जी पुलिस’ गिरफ्तार!मंदार वायरल वीडियो कांड में SIT का एक्शन, कोलकाता-पटना से तीन आरोपी गिरफ्तार!प्रेस लिखे पिकअप से 4.08 लाख सिगरेट बरामद, चालक गिरफ्तार!40 फीट टूटा तिरहुत नहर का तटबंध, खेतों में घुसा पानी; फसल डूबने का खतरा!“न्यायाधीश बने थानेदार“; शराब के आरोप में पकड़े गये युवक को बेरहमी से पीटा, वायरल वीडियो पर एसपी ने मांगा स्पष्टीकरण!कर्ज के पैसे को लेकर खूनी विवाद; युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश, दो झुलसे!जमुई-समस्तीपुर-बांका के बाद आरा में छात्रा से छेड़खानी, चलती ऑटो से कूदकर बचाई जान!शराब जब्ती का वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप, दो दारोगा सस्पेंड!सास के नाम PM आवास से 70 लाख के मकान तक… सभापति पर आरोप, अब जांच का शिकंजा!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

शेखपुरा में भाजपा जिलाध्यक्ष ने सुनी ‘मन की बात’, बूथों पर चलाया स्वच्छता अभियान!
18 minutes ago
कैमूर में ‘डिजिटल घूसखोरी’; ₹500 Google Pay से लेने कि शिकायत, SDM ने दिए जांच के आदेश!
32 minutes ago
सुपौल में पप्पू यादव का सरकार पर हमला, CEC ज्ञानेश कुमार पर भी तीखी टिप्पणी!
41 minutes ago
वर्दी नकली, रौब असली; रोहतास में वसूली करते 5 ‘फर्जी पुलिस’ गिरफ्तार!
49 minutes ago
मंदार वायरल वीडियो कांड में SIT का एक्शन, कोलकाता-पटना से तीन आरोपी गिरफ्तार!
57 minutes ago

Bihar: 6 महीने से वेतन नहीं, पटना में मदरसा-संस्कृत शिक्षकों का हल्ला बोल, सरकार से पूछा—आखिर कब मिलेगा हक?

पटना: बिहार के सहायता प्राप्त मदरसा और संस्कृत विद्यालयों के शिक्षकों को पिछले छह महीने से वेतन नहीं मिलने का...

पटना: बिहार के सहायता प्राप्त मदरसा और संस्कृत विद्यालयों के शिक्षकों को पिछले छह महीने से वेतन नहीं मिलने का मामला अब सड़क से लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस तक पहुंच गया है। लगातार वेतन भुगतान नहीं होने से शिक्षकों के सामने आर्थिक संकट गहराता जा रहा है। इसी मुद्दे को लेकर मदरसा डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (MDO) के आह्वान पर सोमवार, 10 अगस्त को पटना के IMA हॉल, गांधी मैदान में प्रदेशभर के मदरसा एवं संस्कृत विद्यालयों के शिक्षक जुटे और सरकार से लंबित वेतन का तत्काल भुगतान करने की मांग की।

शिक्षकों का कहना है कि छह महीने से वेतन नहीं मिलने के कारण परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। रोजमर्रा की जरूरतों से लेकर बच्चों की पढ़ाई, इलाज और अन्य खर्चों पर इसका सीधा असर पड़ रहा है। संगठन ने दावा किया कि आर्थिक परेशानी के कारण कई शिक्षक गंभीर संकट से गुजर रहे हैं। कई परिवारों को राशन और जरूरी सामान उधार पर भी मिलना मुश्किल हो गया है।

MDO की ओर से बताया गया कि वेतन भुगतान की मांग को लेकर मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री और संबंधित अधिकारियों को कई बार ज्ञापन सौंपा जा चुका है। पिछले सप्ताह 30 जुलाई 2026 को भी प्रदेश के सभी जिलों में जिलाधिकारी और जिला शिक्षा पदाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री को सामूहिक ज्ञापन भेजा गया था। इसके बावजूद अब तक लंबित वेतन भुगतान की समस्या का पूर्ण समाधान नहीं हो सका है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में MDO के महासचिव महताब आलम ने सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष विधानसभा चुनाव से पहले सितंबर में संगठन की ओर से पटना के गर्दनीबाग में बड़ा आंदोलन किया गया था। उस दौरान मदरसा शिक्षकों के वार्षिक वेतन वृद्धि, आवास भत्ता, चिकित्सा भत्ता और मदरसों को अल्पसंख्यक विद्यालय का दर्जा देने सहित कई मांगें सरकार के सामने रखी गई थीं।

महताब आलम के अनुसार, सरकार की ओर से आश्वासन मिलने के बाद आंदोलन समाप्त किया गया था, लेकिन करीब एक वर्ष बीतने के बावजूद कई मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका आरोप है कि अब जांच के नाम पर शिक्षकों के वेतन भुगतान का आवंटन रोक दिया गया है, जिससे शिक्षक मानसिक और आर्थिक परेशानी झेल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यदि किसी संस्थान या व्यवस्था की जांच चल रही है तो उसकी समीक्षा और जांच सरकार तथा संबंधित विभाग का काम है। जांच के नाम पर शिक्षकों का वेतन रोकना उचित नहीं है। इसका असर केवल शिक्षकों और उनके परिवारों पर ही नहीं, बल्कि विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की शिक्षा व्यवस्था पर भी पड़ रहा है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शिक्षकों ने सरकार से स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि छह महीने से वेतन लंबित रहने के कारण शिक्षक गंभीर आर्थिक दबाव में हैं। संगठन ने मांग की कि लंबित वेतन का भुगतान तत्काल किया जाए और भविष्य में वेतन भुगतान में ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

MDO ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने लंबित वेतन भुगतान और शिक्षकों की अन्य मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो संगठन आगे आंदोलन को और व्यापक करने पर विचार करेगा। संगठन का कहना है कि शिक्षक सम्मानजनक तरीके से अपना दायित्व निभाना चाहते हैं, लेकिन इसके लिए समय पर वेतन और मूलभूत अधिकार सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है।

ये खबर भी पढ़े: Jharkhand: सावन की दूसरी सोमवारी पर बासुकीनाथ में आस्था का सैलाब, ‘बोल बम’ के जयघोष से गूंजा फौजदारी दरबार!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top