23
BREAKING NEWS
गया में मुखिया का हथियार वाला Reel वायरल, पुलिस ने दर्ज की FIR!नो-एंट्री में घुसे ट्रैक्टरों पर चला परिवहन विभाग का डंडा, 5 वाहन जब्त और 61 हजार का चालान!लखीसराय में फिल्म देखने पहुंचे दर्शकों का अनोखा स्वागत, हाथ में हनुमान चालीसा, लड्डू और पानी की बोतल!25 सितंबर को मनेगी अनंत चतुर्दशी, भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व!डीआईजी का पुलिस अधिकारियों पर फोकस, लंबित कांडों के निपटारे का लक्ष्य तय; अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त निर्देश!जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी मामले में मुख्य आरोपी नंदन यादव गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली!बेगूसराय में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे सोनू सूद, नाव से गांव जाकर बांटी राहत सामग्री!मुजफ्फरपुर में परीक्षा देने जा रही दो छात्राओं पर हमला, पुलिस ने शुरू की छानबीन!सहरसा में मक्का खरीद के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप, किसानों ने मांगी SIT जांच!सहरसा में छात्रा की मौत मामले में डीआईजी से न्याय की गुहार, परिजनों ने सौंपा ज्ञापन!सहरसा में महिला ने पति, देवर व ननद पर मारपीट कर घर से निकालने का लगाया आरोप!सहरसा में डीआईजी के जनता दरबार में 30 परिवादियों ने रखी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश!मधेपुरा में प्रेम संबंध को लेकर विवाद, देवर ने भाभी की हत्या की; आरोपी गिरफ्तार!मुंगेर में आशिफ हुसैन की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाने में जुटी SIT, 12 बजे के बाद कहां गया युवक?जमुई घटना के बाद दरभंगा में नाबालिग छात्रा के अपहरण की कोशिश, बाइक सवार तीन युवकों पर आरोप!
No menu items available
BREAKING
गया में मुखिया का हथियार वाला Reel वायरल, पुलिस ने दर्ज की FIR!नो-एंट्री में घुसे ट्रैक्टरों पर चला परिवहन विभाग का डंडा, 5 वाहन जब्त और 61 हजार का चालान!लखीसराय में फिल्म देखने पहुंचे दर्शकों का अनोखा स्वागत, हाथ में हनुमान चालीसा, लड्डू और पानी की बोतल!25 सितंबर को मनेगी अनंत चतुर्दशी, भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व!डीआईजी का पुलिस अधिकारियों पर फोकस, लंबित कांडों के निपटारे का लक्ष्य तय; अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त निर्देश!जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी मामले में मुख्य आरोपी नंदन यादव गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली!बेगूसराय में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे सोनू सूद, नाव से गांव जाकर बांटी राहत सामग्री!मुजफ्फरपुर में परीक्षा देने जा रही दो छात्राओं पर हमला, पुलिस ने शुरू की छानबीन!सहरसा में मक्का खरीद के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप, किसानों ने मांगी SIT जांच!सहरसा में छात्रा की मौत मामले में डीआईजी से न्याय की गुहार, परिजनों ने सौंपा ज्ञापन!सहरसा में महिला ने पति, देवर व ननद पर मारपीट कर घर से निकालने का लगाया आरोप!सहरसा में डीआईजी के जनता दरबार में 30 परिवादियों ने रखी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

गया में मुखिया का हथियार वाला Reel वायरल, पुलिस ने दर्ज की FIR!
43 seconds ago
नो-एंट्री में घुसे ट्रैक्टरों पर चला परिवहन विभाग का डंडा, 5 वाहन जब्त और 61 हजार का चालान!
4 hours ago
लखीसराय में फिल्म देखने पहुंचे दर्शकों का अनोखा स्वागत, हाथ में हनुमान चालीसा, लड्डू और पानी की बोतल!
5 hours ago
25 सितंबर को मनेगी अनंत चतुर्दशी, भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व!
5 hours ago
डीआईजी का पुलिस अधिकारियों पर फोकस, लंबित कांडों के निपटारे का लक्ष्य तय; अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त निर्देश!
5 hours ago

बिहार: मोबाइल की जिद में 100 फीट ऊंचे बिजली टावर पर चढ़ा किशोर, मची अफरा-तफरी!

गया: मोबाइल फोन की जिद ने एक किशोर को ऐसी हरकत करने पर मजबूर कर दिया कि पूरा गांव सहम...

गया: मोबाइल फोन की जिद ने एक किशोर को ऐसी हरकत करने पर मजबूर कर दिया कि पूरा गांव सहम गया। गया जिले के वजीरगंज प्रखंड के नारायणपुर गांव में 14 वर्षीय किशोर मोबाइल नहीं मिल-ने से नाराज रोककर करीब 100 फीट ऊंचे बिजली टावर पर चढ़ गया। टावर पर लगे 1.33 लाख वोल्ट क्षमता वाले हाईटेंशन तारों के बीच किशोर को देखकर मौके पर मौजूद लोगों की सांसें थम गईं।

घटना गुरुवार सुबह की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार नारायणपुर निवासी किशोर अंकित कुमार कुछ दिन पहले बेगूसराय से बिना बताए अपने ननिहाल पहुंचने गया था। परिजनों ने जब उसे लेकर डांट लगाई तो वह नाराज हो गया। इसके बाद वह गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर स्थित बिजली टावर पर जा चढ़ा।

नीचे गांव वाले लगाते रहे गुहार, ऊपर से मोबाइल की मांग करता रहा किशोर

किशोर के टावर पर चढ़ने की खबर मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचने गए। सभी लोग उसे नीचे उतरने की गुहार लगाते रहे, लेकिन किशोर अपनी मांग पर अड़ा रहा।

उसका कहना था कि जब तक उसे मोबाइल फोन नहीं मिलेगा, वह नीचे नहीं उतरेगा। करीब एक घंटे तक ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों ने उसे समझाने की कोशिश की।

आश्वासन के बाद उतरा नीचे

कारी पंचायत की मुखिया रेखा देवी और ग्रामीणों ने काफी समझाने के बाद किशोर को नीचे उतरने के लिए राजी किया। मुखिया प्रतिनिधि विजय राजवंशी ने मोबाइल देने का आश्वासन दिया, जिससे बाद किशोर धीरे-धीरे टावर से नीचे उतर आया।

किशोर के सुरक्षित उतरने के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। गनीमत रही कि इतनी ऊंचाई और खतरनाक स्थिति के बावजूद कोई अनहोनी नहीं हुई।

जिद में उठाया खतरनाक कदम, ग्रामीणों ने दी समझाइश

घटना के बाद ग्रामीणों ने किशोर को समझाया कि किसी भी मांग या नाराजगी में इस तरह का जोखिम भरा कदम नहीं उठाना चाहिए। वहीं इस घटना ने बच्चों में मोबाइल को लेकर बढ़ती जिद और उसके गलत प्रभाव पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

ये खबर भी पढ़े: बिहार: पटरी पार करने के दौरान अचानक आई एक्सप्रेस ट्रेन, बड़हिया रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़, बाल-बाल बची यात्रियों की जान!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top