22
BREAKING NEWS
गेट बना ब्लैकबोर्ड, वीडियो वायरल हुआ तो खुली स्कूल की ‘कहानी’; गया के चकजलपा में पढ़ाई से ज्यादा अब जांच पर नजर!RJD ने MLC चुनाव में खोले पत्ते, 6 सीटों पर उतारे उम्मीदवार; दरभंगा से अनिल झा तो पटना से संजीव सिंह-दिलीप कुमार को टिकट!बगहा में गोलगप्पा खाते ही बिगड़ी तबीयत, रामनगर के भावल गांव में मचा हड़कंप!जिस महिला की हत्या में पति-ससुर जेल गए, 12 साल बाद वही जिंदा मिली; रोहतास के केस ने पुलिस जांच पर खड़े किए बड़े सवाल!तेज प्रताप यादव के आवास पर समर्थक की पिटाई का VIDEO वायरल, अविनाश का दावा- अब आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी मिल रही!दानापुर मंडल में मेगा जांच, 3012 यात्री पकड़े गए; ₹26.46 लाख वसूले!एक दिन, तीन रेल मंडल और कई बड़े स्टेशन; GM डिम्पी गर्ग के निरीक्षण से मचा हड़कंप, यात्री सुविधा से संरक्षा तक पर कसा फोकस!108 सुहागिनों के मंगल पाठ से गूंजा राणी सती दादी का दरबार, जयकारों से झूम उठा लखीसराय!नेपाल के अपर त्रिशूली-1 में 545 लोग अब भी लापता; 50 भारतीय भी शामिल, सुरंग और हेडबॉक्स में जारी है सर्च ऑपरेशन!2500 रुपये की जांच का खर्च नहीं जुटा सका परिवार, अस्पताल के बाहर फुटपाथ पर हुआ प्रसव; राजविराज की घटना पर उठे सवाल!पटना में जेवर चमकाने के नाम पर 30 ग्राम सोने की ठगी, CCTV में कैद हुए दो संदिग्ध; पुलिस कार्रवाई का इंतजार!गया में 85 करोड़ के बैंक लोन मामले में ED की छापेमारी, 58 करोड़ के कथित डायवर्जन और गिरवी संपत्तियों की बिक्री की जांच!भागलपुर में ‘ट्रैक्टर वाली मैडम’ बनीं शाहकुंड की CO, बाढ़ में डूबी सड़कें तो खुद ट्रैक्टर पर सवार होकर पहुंचीं राहत लेकर!भागलपुर में दिनदहाड़े भाजपा मंडल अध्यक्ष की हत्या, बाइक सवार अपराधियों ने मारी गोली; कुतुबगंज में मचा हड़कंप!बोधगया में 4000 दीपों की रोशनी में गूंजे वैदिक मंत्र और बौद्ध प्रार्थना; जापान-थाईलैंड-ताइवान के श्रद्धालुओं ने रचा अनोखा संगम!
No menu items available
BREAKING
गेट बना ब्लैकबोर्ड, वीडियो वायरल हुआ तो खुली स्कूल की ‘कहानी’; गया के चकजलपा में पढ़ाई से ज्यादा अब जांच पर नजर!RJD ने MLC चुनाव में खोले पत्ते, 6 सीटों पर उतारे उम्मीदवार; दरभंगा से अनिल झा तो पटना से संजीव सिंह-दिलीप कुमार को टिकट!बगहा में गोलगप्पा खाते ही बिगड़ी तबीयत, रामनगर के भावल गांव में मचा हड़कंप!जिस महिला की हत्या में पति-ससुर जेल गए, 12 साल बाद वही जिंदा मिली; रोहतास के केस ने पुलिस जांच पर खड़े किए बड़े सवाल!तेज प्रताप यादव के आवास पर समर्थक की पिटाई का VIDEO वायरल, अविनाश का दावा- अब आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी मिल रही!दानापुर मंडल में मेगा जांच, 3012 यात्री पकड़े गए; ₹26.46 लाख वसूले!एक दिन, तीन रेल मंडल और कई बड़े स्टेशन; GM डिम्पी गर्ग के निरीक्षण से मचा हड़कंप, यात्री सुविधा से संरक्षा तक पर कसा फोकस!108 सुहागिनों के मंगल पाठ से गूंजा राणी सती दादी का दरबार, जयकारों से झूम उठा लखीसराय!नेपाल के अपर त्रिशूली-1 में 545 लोग अब भी लापता; 50 भारतीय भी शामिल, सुरंग और हेडबॉक्स में जारी है सर्च ऑपरेशन!2500 रुपये की जांच का खर्च नहीं जुटा सका परिवार, अस्पताल के बाहर फुटपाथ पर हुआ प्रसव; राजविराज की घटना पर उठे सवाल!पटना में जेवर चमकाने के नाम पर 30 ग्राम सोने की ठगी, CCTV में कैद हुए दो संदिग्ध; पुलिस कार्रवाई का इंतजार!गया में 85 करोड़ के बैंक लोन मामले में ED की छापेमारी, 58 करोड़ के कथित डायवर्जन और गिरवी संपत्तियों की बिक्री की जांच!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

गेट बना ब्लैकबोर्ड, वीडियो वायरल हुआ तो खुली स्कूल की ‘कहानी’; गया के चकजलपा में पढ़ाई से ज्यादा अब जांच पर नजर!
8 hours ago
RJD ने MLC चुनाव में खोले पत्ते, 6 सीटों पर उतारे उम्मीदवार; दरभंगा से अनिल झा तो पटना से संजीव सिंह-दिलीप कुमार को टिकट!
8 hours ago
बगहा में गोलगप्पा खाते ही बिगड़ी तबीयत, रामनगर के भावल गांव में मचा हड़कंप!
8 hours ago
जिस महिला की हत्या में पति-ससुर जेल गए, 12 साल बाद वही जिंदा मिली; रोहतास के केस ने पुलिस जांच पर खड़े किए बड़े सवाल!
9 hours ago
तेज प्रताप यादव के आवास पर समर्थक की पिटाई का VIDEO वायरल, अविनाश का दावा- अब आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी मिल रही!
9 hours ago

Jharkhand: रामगढ़ में बेटियों के जन्म पर खुशियों की सौगात, नवजात बच्चियों की माताओं को मिला ‘सम्मान किट’!

रामगढ़: बेटियों के जन्म को उत्सव और सम्मान से जोड़ने की पहल के तहत सोमवार को सदर अस्पताल रामगढ़ में...

रामगढ़: बेटियों के जन्म को उत्सव और सम्मान से जोड़ने की पहल के तहत सोमवार को सदर अस्पताल रामगढ़ में एक खास कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग के “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान के अंतर्गत जन्म लेने वाली नवजात बच्चियों और उनकी माताओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा और रामगढ़ उपायुक्त ऋतुराज ने शिरकत की। इस दौरान अस्पताल में जन्मी बच्चियों की माताओं को अभियान से जुड़ी विशेष किट भेंट की गई और परिवारों को बेटी के आगमन की शुभकामनाएं दी गईं।

‘बेटी बोझ नहीं, भविष्य की नींव है’

कार्यक्रम में अधिकारियों ने कहा कि बेटियां परिवार की खुशियां बढ़ाने के साथ-साथ समाज और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उनके स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा और सुरक्षा को सुनिश्चित करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।

अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने कहा कि “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” सिर्फ सरकारी योजना नहीं बल्कि समाज में बदलाव लाने वाला जनआंदोलन है। बेटियों को समान अवसर देकर ही सशक्त और आत्मनिर्भर समाज का निर्माण किया जा सकता है।

वहीं उपायुक्त ऋतुराज ने कहा कि किसी भी समाज की असली प्रगति महिलाओं और बेटियों के सशक्तिकरण से तय होती है। प्रशासन शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं के माध्यम से बेटियों के बेहतर भविष्य के लिए लगातार काम कर रहा है।

माताओं को मिली स्वास्थ्य और देखभाल की जानकारी

कार्यक्रम के दौरान नवजात बच्चियों की माताओं को स्तनपान, संतुलित आहार, नियमित टीकाकरण, स्वास्थ्य जांच और शिशु देखभाल से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी गईं। चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने माताओं को नवजात शिशुओं के बेहतर पोषण और देखभाल के सुझाव दिए।

कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी इंदु प्रभा खलको, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. स्वराज, अस्पताल प्रबंधक अंतरा झा सहित स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी, चिकित्सक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में लाभार्थी मौजूद रहे।

अंत में लिया गया संकल्प

कार्यक्रम का समापन बेटियों के सम्मान, सुरक्षा, शिक्षा और सशक्तिकरण के लिए समाज में जागरूकता फैलाने के संकल्प के साथ हुआ।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: क्या राजधानी एक्सप्रेस को पलटाने की थी बड़ी साजिश? ट्रेन के आगे अचानक आ गई पानी की टंकी, फिर जो हुआ… होश उड़ा देगा!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top